एक्सप्लोरर

126 लड़ाकू विमान बनाएगा भारत, तय हो गई तारीख, चीन-पाकिस्तान को होने लगी अभी से टेंशन

भारत ने बीते सालों में फ्रांस से 36 रॉफेल फाइटर जेट खरीदे थे. उसके दो स्क्वाड्रन बनाए गए. एक स्क्वाड्रन की तैनाती पाकिस्तान की सीमा पर जबकि दूसरे की तैनाती चीन की सीमा पर की गई.

India 5th Gen Fighter Jet: चीन ने 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट J-35A तैयार कर लिया है. पाकिस्तान भी चीन के साथ  J-35A को लेकर डील कर सकता है, जिसके बाद पाकिस्तान की वायुसेना भी मजबूत हो जाएगी. इधर भारत के पास फिलहाल 4.5 पीढ़ी के फाइटर जेट हैं. अब भारत पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर के विकास में तेजी लाकर उसे जल्द ही वायुसेना के बेडे़ में शामिल करने का प्लान तैयार कर रहा है. एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के विकास के लिए डिफेंस सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक टॉप लेवल कमेटी काम कर रही है. 

डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी, जिसमें भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एसपी धारकर, डिफेंस प्रोडक्शन सेक्रेटरी संजीव कुमार, डीआरडीओ और एयरनोटिकल डेवलेपमेंट एजेंसी (ADA) के टॉप अफसर शामिल हैं. ये अगले महीने सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. भारत 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर ऐसे समय में काम कर रहा है, जब पाकिस्तान चीन से कम से कम 40 J-35A स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने का प्लान बना रहा है. टीओआई ने रिपोर्ट किया था कि चीन ने भारत की ओर स्थित अपने एयरपोर्ट्स होटन और शिगात्से पर 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट चेंगदू J-20 तैनात कर दिए हैं.  

इंजन के लिए विदेशी कंपनियों से होगी डील

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा चौथी पीढ़ी के तेजस जेट के प्रोडक्शन में देरी को देखते हुए ये कमेटी टाइमलाइन के अंदर फाइटर जेट तैयार करने पर भी फोकस करेगी. इसके लिए प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों के साथ भी डील की जाएगी. ये कमेटी विदेशी टेक्नोलॉजी सहयोग से 25 टन के AMCA के 110 किलोन्यूटन थ्रस्ट-क्लास इंजन के स्वदेशी विकास की योजना पर भी विचार करेगी. इसके लिए अमेरिकी जनरल इलेक्ट्रिक, फ्रांस की सफ्रान, ब्रिटिश रोल्स-रॉयस जैसी एयरो इंजन की प्रमुख कंपनियों के साथ डील की जाएगी.

केंद्र सरकार ने दी थी 15 हजार करोड़ की मंजूरी

मार्च, 2024 में पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ने 15 हजार करोड़ रुपये की लागत पर ट्विन-इंजन AMCA के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट के विकास के लिए मंजूरी दी थी. हालांकि थ्रस्ट-टू-वेट रेशियो, एडवांस्ड सेंसर फ्यूजन और आंतरिक हथियार बे, सर्पेंटाइन एयर-इनटेक जैसी स्टील्थ सुविधाओं के साथ AMCA 2035 तक ही विकसित हो पाएगा. एक सूत्र ने टीओआई को बताया कि समयसीमा को कम करना एक चुनौती होगी, लेकिन एयरफोर्स की बढ़ती तकनीकी कमियों के कारण एक प्रयास करना होगा.

भारत के पास फिलहाल 31 स्क्वाड्रन 

इस समय भारत की वायुसेना बड़ी चुनौती का सामना कर रही है. वायुसेना को कम से कम 48 स्क्वाड्रन की जरूरत है, लेकिन फिलहाल इसके पास केवल 31 स्क्वाड्रन हैं. अगले 10 सालों में कम से कम आठ और स्क्वाड्रन ड्रन रिटायर होने वाले हैं. एक स्क्वाड्रन में 18 लड़ाकू विमान होते हैं. भारत ने बीते कुछ सालों में फ्रांस से 36 रॉफेल फाइटर जेट खरीदे थे. उसके दो स्क्वाड्रन बनाए गए. एक स्क्वाड्रन की तैनाती पाकिस्तान की सीमा पर जबकि दूसरे स्क्वाड्रन की तैनाती चीन की सीमा पर की गई.

वायुसेना में AMCA के 7 स्क्वाड्रन होंगे शामिल 

वायुसेना फिलहाल AMCA के सात स्क्वाड्रन (126 जेट) को शामिल करने की योजना बना रहा है, जिसमें AI-संचालित इलेक्ट्रॉनिक पायलट सिस्टम, नेटसेंट्रिक वारफेयर सिस्टम, इंटीग्रेटेड व्हीकल हेल्थ मैनेजमेंट जैसी अन्य सुविधाएं होंगी. जहां पहले दो स्क्वाड्रनों में 98 किलोन्यूटन थ्रस्ट श्रेणी के GE-F414 इंजन लगे होंगे, वहीं अगले पांच में 110 किलोन्यूटन इंजन होंगे. वायुसेना के पास घटती फाइटर जेट की संख्या को 180 तेजस Mark-1A और 108 तेजस Mark-2 जेट्स शामिल कर धीरे-धीरे शामिल करके पूरा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को चीन से मिलने वाला है खतरनाक J-35 फाइटर जेट, PAK एक्सपर्ट ने भारत को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget