एक्सप्लोरर

Fighter Jet Crash: 'मेरा फाइटर जेट जल रहा है, मैं..', इंडियन एयरफोर्स के पायलट का ऑडियो वायरल; पढ़ें मिराज-2000 के क्रैश की इनसाइड स्टोरी

Fighter Jet Crash: भारतीय वायुसेना का एक मिराज-2000 लड़ाकू विमान गुरुवार (6 फरवरी) को क्रैश हो गया. हादसे के बाद अब इसके पायलट का ऑडियो-वीडियो सामने आया है.

Fighter Jet Crash: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार (6 फरवरी) को खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 लड़ाकू विमान के घायल पायलटों में से एक का ऑडियो सामने आया है. इस पायलट ने हादसे के बाद दर्द से कराहते हुए ग्वालियर एयरबेस के एक अधिकारी से बात की थी. एक ग्रामीण के मोबाइल फोन के जरिए यह बातचीत हो सकी.

बरहेटा सुनारी गांव के पास दुर्घटनास्थल पर किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया पायलट का ऑडियो-वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पायलट को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'जोशी, जाधव बोल रहा हूं. मैं विमान से बाहर निकल आया हूं. मैं नदी के दक्षिण में कहीं हूं. मेरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. मेरे साथ भोला सर हैं. मैं आपको अपने निर्देशांक भेजूंगा. मेरा स्थान 2542 है. विमान जल रहा है और ऊपर से देखा जा सकता है. भोला सर मुझसे लगभग एक किमी दूर हैं. मैं संभवतः विमान के पश्चिम में हूं. भोला सर संभवतः विमान के पूर्व में हैं.'

गांव वालों को सह पायलट का पता लगाने के लिए कहा
एयरफोर्स पायलट बीच-बीच में अपने आस-पास के ग्रामीणों से चुप रहने के लिए भी कहते नजर आते हैं ताकि वह बिना किसी व्यवधान के अधिकारी से बात कर सके. बातचीत के बाद पायलट ने पास बैठे एक ग्रामीण को फोन थमा दिया. दर्द से कराह रहे पायलट को जब ग्रामीणों ने चिकित्सा सहायता की पेशकश की, तो उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एक वाहन आ रहा है. इसके बाद पायलट ने गांव वालों से अपने सह-पायलट के बारे में पता लगाने को कहा.

सिस्टम में खराबी के कारण हुआ हादसा
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का मिराज-2000 लड़ाकू विमान दोपहर में खड़ी फसलों के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सेन्ट्रल एयर कमांड के प्रवक्ता ने बताया कि नियमित उड़ान पर निकला यह दो सीटों वाला प्रशिक्षण विमान दोपहर करीब 2.40 बजे दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग की चपेट में आ गया. लड़ाकू विमान ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी. अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन उन्हें चोटें आईं और उन्हें हेलीकॉप्टर से ग्वालियर ले जाया गया.

प्रवक्ता ने बताया कि पायलटों को ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सिस्टम में खराबी आने के बाद लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें कहा गया, 'दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.'

यह भी पढ़ें...

Indian Deportation Row: 'नई बात नहीं, यह सालों से होता आ रहा', अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों के मामले पर एस जयशंकर का संसद में जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका का कंट्रोल, ईरान के 100 से ज्यादा जहाजों को डुबोया', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget