एक्सप्लोरर

IAF Aircraft Crash: महाराष्ट्र में क्रैश हुआ सुखोई-30 एयरक्राफ्ट, HAL में मरम्मत के बाद भरी थी उड़ान

Aircraft Crash: सुखोई विमान पहले भी कई बार क्रैश हो चुका है. उन हादसों में कई बार ट्रेनी पायलटों की मौत हुई है. फ्लाइट क्रैश होने के दौरान दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट कर लिया था.

IAF Sukhoi-30 MKI Crash: महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार (4 जून) को सुखोई-30 एमकेआई विमान क्रैश हो गया है. दुर्घटना के दौरान दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट कर लिया. भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने बताया है कि इस हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं. एयरक्राफ्ट का हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में मरम्मत का काम चल रहा था. यही वजह है कि इस संबंध में अब एचएएल से औपचारिक बयान जारी किया जा सकता है.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायुसेना का विमान नासिक जिले के सिरसागांव गांव के खेत में जाकर क्रैश हुआ. दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उससे निकलते हुए धुएं को देखा जा सकता है. डबल इंजन वाला एयरक्राफ्ट आग की लपटों में घिरा हुआ था. विमान के क्रैश होने की खबर मिलते ही ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. 

वायुसेना की इंवेंट्री में नहीं था विमान

सुखोई विमान ने नासिक के ओजार से उड़ान भरी थी और वह टेस्ट फ्लाइट से गुजर रहा था. विमान का हाल ही में एचएएल में मरम्मत का काम हुआ था. एनडीटीवी के सूत्रों ने बताया है कि ये विमान वायुसेना के इंवेंट्री में शामिल नहीं था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और इमजेंसी सर्विस घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पायलटों का इलाज किया. इस हादसे में पायलटों को मामूली चोटें आई हैं. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब सुखोई विमान क्रैश हुआ है. 

भारतीय वायुसेना के कई सारे स्क्वाड्रन में 200 से ज्यादा सुखोई एयरक्राफ्ट शामिल हैं. सुखोई लड़ाकू विमान रूस द्वारा निर्मित दो इंजन वाला, दो सीटों वाला, चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है. यह विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा लाइसेंस के तहत बनाया गया है. सुखोई वायुसेना में 20 वर्षों से अधिक समय से काम कर रहा है. 

यह भी पढ़ें: RudraM-II: DRDO का एक और करिश्मा, अब सुखोई से दागी रुद्रा मिसाइल, पल भर कर देगी दुश्मन का खात्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget