एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: भारतीय वायुसेना दुबई और सिंगापुर से ऑक्सीजन कंटेनर करेगी एयरलिफ्ट

गृह मंत्रालय के मुताबिक, देश में ऑक्सीजन के अतिरिक्त टैंकर्स की आवाजाही के लिए सिंगापुर और यूएई जैसे देशों से उच्च-क्षमता वाले टैंकरों को वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स से एयरलिफ्ट करने को लेकर ‘कोर्डिनेशन’ चल रहा है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए वायुसेना सिंगापुर और यूएई जैसे देशों से बड़े ऑक्सीजन कंटनेर एयरलिफ्ट करने जा रही है. वायुसेना ने इसके लिए अपने ट्रांसपोर्ट फ्लीट को ‘स्टैंडबाय’ पर रखा है. गृह मंत्रालय से आदेश मिलते ही इन कंटनेर्स को भारत लाया जाएगा.

गृह मंत्रालय के मुताबिक, देश में ऑक्सीजन के अतिरिक्त टैंकर्स की आवाजाही के लिए सिंगापुर और यूएई जैसे देशों से उच्च-क्षमता वाले टैंकरों को वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स यानि मालवाहक विमानों से एयरलिफ्ट करने को लेकर ‘कोर्डिनेशन’ चल रहा है.

आपको बता दें कि कोविड के खिलाफ जंग में भारतीय वायुसेना ने देशभर में कमर कस रखी है. वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर, सी-130जे सुपरहरक्युलिस, आईएल-76, एएन-32 और एवरो जैसे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स के साथ-साथ चिनूक और मी-17 जैसे हैवी-लिफ्ट हेलीकॉप्टर्स को मैदान में उतार दिया है.  

शुक्रवार को वायुसेना के सी17 ग्लोबमास्टर विमान ने हैदराबाद के करीब बेगमपेट एयरबेस से 08 खाली क्रायोजैनिक कंटनर्स को फीलिंग के लिए भुवनेश्वर पहुंचाया. इसके अलावा एक सी17 ने क्रायोजैनिक कंटनेर को इंदौर से जामनगर पहुंचाया. वायुसेना के प्रवक्ता के मुताबिक, एक सी-130 एयरक्राफ्ट से एयरफोर्स की रैपिड एक्शन मेडिकल टीम को जोरहाट (असम) से एयरलिफ्ट कर हिंडन बेस पहुंचाया.

आपको बता दें कि ऑक्सीजन के भरे हुए सिलेंडर और कंटनेर्स को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सकता है. क्योंकि आसमान में दवाब (प्रेशर) के चलते लिक्विड ऑक्सीजन के लीक होकर आग लगने का खतरा बना रहता है. इसीलिए वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल खाली सिलेंडर और कंटनेर्स को ले जाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है, ताकि आवाजाही का समय कम हो सके.   

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में डीआरडीओ के कोविड हॉस्पिटल की क्षमता बढ़ाने के लिए वायुसेना के मालवाहक विमान मुंबई, विशाखापट्टनम, कोच्चि और बैंगलुरू से डॉक्टर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ, खाली ऑक्सीजन सिलेंडर, कंटनेर और दवाई तक लेकर आए हैं. इसके अलावा बेंगलुरू से ऑक्सीजन कंटेनर्स को भी राजधानी दिल्ली के कोविड सेंटर्स के लिए लाए गए हैं.

गुरुवार को लद्दाख में कोविड सेंटर स्थापित करने के लिए वायुसेना ने पूरा कोविड सेटअप एयरलिफ्ट कर लेह पहुंचाया है. गुरुवार को ही वायुसेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर मालवाक विमानों ने दो खाली लिंडसे क्रायोजैनिक ऑक्सीजन कंटनेर्स को पश्चिम बंगाल के पानागढ़ पहुंचाया गया है. एक आईएल-76 एयरक्राफ्ट ने एक खाली आईनॉक्स कंटनेर (टैंकर) को भी पानागढ़ पहुंचाया है. 

इस बीच खबर है कि रक्षा मंत्रालय ने आर्म्ड फोर्सेंज़ मेडिकल सर्विस (एएफएमएस) के शॉर्ट सर्विस कमीशन के जो 238 डॉक्टर्स (सैन्य-अफसर) हाल ही में रिटायर होने जा रहे थे, उनकी सेवाएं इस साल दिसंबर तक बढा दी हैं, ताकि कोरोना के खिलाफ सेना के डॉक्टर्स की लड़ाई को मजबूती प्रदान की जा सके.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कोविड की परिस्थितियों की समीक्षा की और उसके बाद फैसला लिया गया कि एएफएमएस के डॉक्टर्स की मेडिकल उपकरण इत्यादि खरीदने की वित्तीय-शक्तियां बढ़ा दी हैं. अब एएफएमएस के डीजी यानि महानिदेशक (लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारी) की फाइनेंसियल-पावर 5 करोड़ कर दी गई है. मेजर जनरल और ब्रिगेडियर रैंक के डॉक्टर्स (आफिसर्स) की पावर बढ़ाकर 3 करोड़ और 2 करोड़ कर दी गई है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में 24 घंटे में आए कोरोना के 24331 नए मामले, एक दिन में सर्वाधिक 348 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुलभ शौचालय में जाओ', 60 साल के मरीज को नहीं जाने दिया वॉशरूम, RG कर अस्पताल में इलाज के बीच मौत
'सुलभ शौचालय में जाओ', 60 साल के मरीज को नहीं जाने दिया वॉशरूम, RG कर अस्पताल में इलाज के बीच मौत
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
Weather Forecast: बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
'देश और दुनिया में गौरव...', PM मोदी के सबसे लंबे सरकार प्रमुख के रिकॉर्ड पर बोले इकबाल अंसारी
'देश और दुनिया में गौरव...', PM मोदी के सबसे लंबे सरकार प्रमुख के रिकॉर्ड पर बोले इकबाल अंसारी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने दी धमकी, बोले- 'ईरान के किले...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने दी धमकी, बोले- 'ईरान के किले...'
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
Embed widget