एक्सप्लोरर

सूडान में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत ने उठाए कदम, विभिन्न देशों के साथ समन्वय की कोशिश

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हिंसाग्रस्त सूडान की स्थिति पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की और भारतीयों की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक सहयोग देने का भरोसा दिया.

India On Sudan Violence: भारत हिंसा प्रभावित सूडान (Sudan) में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब सहित विभिन्न देशों के साथ करीबी समन्वय कर रहा है. सरकारी सूत्रों ने बुधवार (19 अप्रैल) को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उस देश में जमीनी हालात गंभीर हैं और इस समय लोगों की आवाजाही जोखिम भरी होगी.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिंसाग्रस्त सूडान की स्थिति पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की और भारतीयों की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक सहयोग देने का भरोसा दिया. सूडानी सेना और एक प्रतिद्वंद्वी अर्धसैनिक बल के बीच पिछले सप्ताहांत में शुरू हुए संघर्ष के बाद से वहां अभी तक कम से कम 270 लोगों की जान जा चुकी है. 

सूडान की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है भारत

भारत, सूडान में हिंसा की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है, खास तौर पर ऐसी स्थिति में जब वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता है. सरकारी सूत्रों ने बताया कि भारत की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि आवाजाही सुरक्षित हो और लोग जहां कहीं भी हों, सुरक्षित हों व विदेश मंत्रालय और खार्तूम स्थित भारतीय दूतावास सतत रूप से स्थिति पर नजर रखे हुए है.

एक सूत्र ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते हम विशिष्ट विवरण नहीं दे सकते. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सूडान में अहम भूमिका है और भारत उसी के अनुसार उनसे बातचीत कर रहा है. सूत्रों ने बताया कि भारत संयुक्त राष्ट्र के साथ भी काम कर रहा है, जिसकी सूडान में उल्लेखनीय उपस्थिति है. उन्होंने बताया कि वाशिंगटन में भारतीय राजदूत और लंदन स्थित भारतीय उच्चायुक्त सूडान की स्थिति को लेकर संबंधित मेजबान सरकारों के साथ सम्पर्क में हैं. 

नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

वहीं, नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने सूडान की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. सूत्रों ने बताया कि सूडान में भारतीय दूतावास व्हाट्सएप ग्रुप सहित कई माध्यमों से समुदायों एवं लोगों के सम्पर्क में हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कहा कि उन्होंने यूएई के अपने समकक्ष के साथ सूडान की स्थिति को लेकर चर्चा की. 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया ट्वीट

जयशंकर ने ट्वीट किया कि यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान को सूडान की स्थिति पर विचारों का आदान प्रदान करने के लिए धन्यवाद. हमारा लगातार समन्वय मददगार है. विदेश मंत्री जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान से भी बातचीत की. उन्होंने ट्वीट किया कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फहरान से अभी-अभी बात की. हम करीबी सम्पर्क कायम रखेंगे. 

सूडान में जारी है खूनी संघर्ष

गौरतलब है कि सूडान में पिछले छह दिन से देश की सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच घातक संघर्ष जारी है. सूडान की राजधानी खार्तूम में जारी व्यापक हिंसा के बीच वहां भारतीय दूतावास ने सोमवार को जारी परामर्श में भारतीयों से घरों से बाहर नहीं निकलने व शांत रहने को कहा था. वहीं रविवार को दूतावास ने कहा था कि खार्तूम में गोली लगने से घायल हुए भारतीय नागरिक की मौत हो गई है.

खार्तूम में हिंसा शुरू होने के बाद जारी अपने दूसरे परामर्श में भारतीय मिशन ने कहा था कि ताजा जानकारी के आधार पर दूसरे दिन भी संघर्ष कम नहीं हुआ है. हम भारतीयों से आग्रह करते हैं कि वे जहां हैं, वहीं पर रहें और बाहर न निकलें. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान में करीब 4000 भारतीय रहते हैं. सूडान की सेना ने अक्टूबर 2021 में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और तब से वह एक संप्रभु परिषद के माध्यम से देश चला रही है. सूडान पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना और शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी है. 

ये भी पढ़ें- 

Vladimir Putin Health Issue: क्या व्लादिमीर पुतिन ने करवाया है फेफड़ों से जुड़ा आर्टिफिशियल ऑपरेशन, गले पर ये निशान परेशान करने वाले संकेत दे रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 5 गंभीर
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी
गर्मी से राहत! फिर होगी बारिश? दिल्ली-यूपी समेत देश के लिए मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget