एक्सप्लोरर

यूवी सैनिटाइजेशन, CCTV से निगरानी... अब ट्रेनों में मिलेंगे साफ कंबल, रेलवे ने नया सिस्टम किया लागू

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सफाई को ध्यान में रखते हुए कई नई पहल की है. इनमें लेनिन की बेहतर गुणवत्ता, ब्लैंकेट की नियमित सफाई और यूवी सैनिटाइजेशन प्रक्रिया शामिल है.

UV Sanitization: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में लगातार सुधार कर रहा है. हाल ही में रेलवे ने यात्रियों के आराम और सफाई को सुनिश्चित करने के लिए कई नए कदम उठाए हैं जिनमें बेहतर लेनिन, कंबल की सफाई और खाना जैसी चीजों का समावेश किया गया है. इसके साथ ही अब रेलवे ने हर यात्रा के बाद यूवी सैनिटाइजेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है जो यात्रियों को स्वास्थ्य और सफाई की उच्चतम मानक प्रदान करेगी.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंचार अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार रेलवे में इस्तेमाल होने वाली लेनिन की सफाई हर बार यात्रा के बाद की जाती है. ये सफाई विशेष रूप से मैकेनिकल लॉन्ड्री में होती है जो पूरी तरह से निगरानी में होती है. सीसीटीवी कैमरे इस प्रक्रिया की निगरानी करते हैं और अधिकारी और पर्यवेक्षक समय-समय पर निरीक्षण करते हैं. सफाई के बाद लेनिन की गुणवत्ता की जांच की जाती है और फिर उसे यात्रियों को दिया जाता है.

बेहतर गुणवत्ता वाली लेनिन और ब्लैंकेट

उत्तर रेलवे यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए नए मानकों को लागू कर रहा है. इस समय यह सुधार राजधानी, तेजस जैसी प्रमुख ट्रेनों में पायलट आधार पर लागू किया जा रहा है. नई लेनिन बेहतर गुणवत्ता की हैं और उनका आकार भी बड़ा है जिससे यात्रियों को ज्यादा आरामदायक अनुभव मिलता है. ब्लैंकेट की सफाई प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. पहले जहां इसे हर दो या तीन महीने में साफ किया जाता था. अब इसे महीने में दो बार साफ किया जाता है.

यूवी सैनिटाइजेशन का पायलट प्रोजेक्ट

रेलवे ने यूवी सैनिटाइजेशन प्रक्रिया को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया है. इस प्रक्रिया के तहत हर राउंड ट्रिप के बाद ब्लैंकेट को यूवी किरणों से सैनिटाइज किया जाएगा. यह प्रक्रिया आधुनिक और प्रभावी तकनीक है जो अब ट्रेनों में स्वास्थ्य और सफाई के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करेगी. इस पायलट प्रोजेक्ट को फिलहाल दो राजधानी ट्रेनों जम्मू राजधानी और डिब्रूगढ़ राजधानी में लागू किया गया है और इसके सफल अनुभव के आधार पर इसे बाकी ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा.

क्या है आगे की योजना

उत्तर रेलवे की ओर से किए गए इन सुधारों का उद्देश्य यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करना है. इन नई पहलों के परिणामस्वरूप यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा और रेलवे की सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा. भारतीय रेलवे का यह प्रयास यात्री संतुष्टि और सेवा के उच्चतम मानकों को स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें: नक्सलियों पर सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर एनकाउंटर में 7 नक्सली किए ढेर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget