एक्सप्लोरर

INLD के उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

अशोक अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह भारी दिल से पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि पार्टी के संरक्षक ओम प्रकाश चौटाला ने उन्हें अपने बेटों की तरह प्यार और सम्मान दिया.

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को तगड़ा झटका लगा है‘‘ पार्टी के उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने समर्थकों के साथ संगठन की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. अरोड़ा का राजनीतिक करियर 35 वर्षों का है और वह 20 साल से अधिक समय तक इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं. कुरुक्षेत्र के पंजाबी धर्मशाला में समर्थकों और सहयोगियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा की.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि वह भारी दिल से पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि पार्टी के संरक्षक ओम प्रकाश चौटाला ने उन्हें अपने बेटों की तरह प्यार और सम्मान दिया. उन्होंने बताया कि राजनीतिक परिस्थितियों ने उन्हें यह निर्णय करने पर मजबूर किया है.

उन्होंने यह भी कहा, ''मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की बहुत अधिक भूमिका नहीं है, इसलिए राष्ट्रीय पार्टी में जाना समय की जरूरत है.'' अरोड़ा ने कहा कि वह चौटाला से मिल कर पार्टी छोड़ने के लिए उनसे क्षमा याचना करेंगे और अपने भविष्य के राजनीतिक करियर के लिए उनसे आशीर्वाद लेंगे.

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं अरोड़ा

ऐसी खबरें हैं कि अरोड़ा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं का मूल्यांकन करने के बाद ही वह निर्णय करेंगे.

उन्होंने कहा कि वह उन नेताओं की तरह नहीं हैं जो पहले चौटाला और फिर कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे कांग्रेस नेताओं के साथ बने रहे और अंत में बीजेपी में शामिल हो गए.

अरोड़ा हैं पंजाबी समुदाय के कद्दावर नेता

राजनीतिक जानकारों के अनुसार अगर अरोड़ा बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी में शामिल होते हैं, तो यह न केवल कुरुक्षेत्र जिले के विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम को प्रभावित करेगा, बल्कि राज्य के कई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में भी इसका असर दिखेगा क्योंकि उन्हें पंजाबी समुदाय का एक कद्दावर नेता माना जाता है.

अनंत कुमार हेगड़े ने साधा आईएएस अधिकारी सेंथिल पर निशाना, पाकिस्तान जाने की दी सलाह

CM रघुबर ने किया झारखंड की सभी 81 सीटों पर जीत का दावा, कांग्रेस का प्लान क्या है ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Iran War: '80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
'80 दिन कैद में और 28 दिन मौत के साये में', जब मासूम बेटी के सवाल पर फूट-फूटकर रो पड़े कैप्टन विजय
Assam Election: 25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
25 लाख का बीमा, बुजुर्गों को 1250 रुपये महीना पेंशन... असम में चुनाव से पहले खरगे ने किया कांग्रेस की 5 गारंटियों का ऐलान
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका
रूस के तेल निर्यात पर बैन से भारत के इस सेक्टर पर मंडराया संकट, महंगाई और लागत बढ़ने की आशंका

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget