एक्सप्लोरर

मनी एक्सचेंजर से झपटमारी करने के मामले में गिरफ्तार हुई इंस्टाग्राम सेलेब्रिटी

आरोपियों में तिलक नगर निवासी अक्षित झांब और राजौरी गार्डन निवासी अमृता सेठी का नाम शामिल है. अमृता सोशल मीडिया पर इनफ्लुएंसर के तौर पर काम करती है, जिसके इंस्टाग्राम पर 80 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक फॉरेन करंसी मनी एक्सचेंजर से 3300 यूएस डॉलर (जिनकी भारतीय कीमत 2 लाख 45 हज़ार रुपये से ज्यादा है) स्नैचिंग करने वाले दो हाई प्रोफाइल झपटमारों को गिरफ्तार किया है. जिनमें एक युवती भी शामिल है. आरोपियों के नाम तिलक नगर निवासी अक्षित झांब (25) व राजौरी गार्डन निवासी अमृता सेठी (26) है. अमृता सोशल मीडिया पर इनफ्लुएंसर के तौर पर काम करती है, जिसके इंस्टाग्राम पर 80 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि इन हाई प्रोफाइल झपटमारों ने सिर्फ अय्याशी के लिए स्नैचिंग की थी. वे फॉरेन करेंसी गोवा में मौज मस्ती कर रहे थे. पुलिस फिलहाल इन दोनों को दिल्ली ला रही है, जिसके बाद इनसे पूछताछ की जाएगी.

क्या हुआ था

साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि 5 नवंबर को हौज़खास थाना इलाके के पंचशील पार्क इलाके में एक मनी एक्सचेंजर से झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया गया था. झपटमार एक कार में सवार थे, जो मनी एक्सचेंजर से करेंसी से भरा हुआ बैग छीनकर फरार हो गए थे. पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू की. पुलिस को एक कार का नंबर मिला, जिसके बाद उस कार के मालिक का पता लगाया गया. पुलिस उस कार के मालिक तक पहुंची तो मालूम हुआ कि कार उनका बेटा लेकर गया हुआ है, जो दो-तीन दिनों से गायब है. पुलिस ने तुरंत उस युवक की तलाश शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया. मालूम हुआ कि वह गोवा में है. दिल्ली पुलिस ने तुरंत इस संबंध में गोवा सूचना दी और पुलिस से इस मामले में मदद मांगी. जिसके बाद पुलिस ने गोवा पहुंचकर एक पांच सितारा होटल में रेड की, जहां से एक युवक और युवती को पकड़ लिया गया. शुरुआती पूछताछ में इन लोगों ने वारदात को अंजाम देने की बात से नकार दिया, लेकिन जब इन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए तो इन लोगों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की.

पूछताछ में इन लोगों ने खुलासा किया कि ये लोग ऐशो आराम के लिए इस वारदात को अंजाम देकर दिल्ली से फरार हुए थे. अमृता ने पुलिस को यह भी बताया कि वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव है और 80 हज़ार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. साथ ही पोकर भी काफी अच्छा खेलती है और गोवा में रहकर भी वह पोकर गेम खेल रही थी. पुलिस का कहना है कि इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और गोवा की अदालत में पेश करने के बाद दोनों को वापस दिल्ली लेकर दिल्ली लाया जा रहा है. यहां आकर उनसे पूछताछ की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बने आरएन रवि, कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात
भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात
केरल विधानसभा में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर
केरल में 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतरेंगे कई सांसद! CEC बैठक में लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
The hundred 2026 Auction: द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
द हंड्रेड ऑक्शन में नंबर-1 गेंदबाज सादिया इकबाल रही अनसोल्ड, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget