एक्सप्लोरर

ट्रेन टिकट कैंसिल कराने से पहले जान लें कैंसिलेशन चार्ज के सारे नियम

भारतीय रेल में चार महीने पहले से ही लोग कहीं जाने-आने के लिए टिकट बुक कर लेते हैं. ऐसे में कई बार लोगों को कोई जरूरी काम आ जाने के कारण टिकट कैंसिल कराना होता है. यहां जानें रेल टिकट के कैंसिल कराने के क्या नियम हैं और कितने रुपये कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर कटते हैं.

नई दिल्ली: भारतीय रेल में चार महीने पहले से लोग अपना टिकट बुक करा सकते हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि लोगों को अचानक प्लान बदलता पड़ता है जिससे उन्हें अपना रेल टिकट भी कैंसिल कराना पड़ता है. भारतीय रेल में टिकट कैंसिल कराने पर कुछ पैसे चार्ज काटकर सारे पैसे वापस कर दिए जाते हैं. यहां जानिए- स्लीपर क्लास से लेकर एसी (फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड) क्लास के लिए टिकट कैंसिल कराने पर कितने रुपये का रिफंड मिलता है और कितने रुपये चार्ज कटते हैं.

कैंसिलेशन चार्ज - कन्फर्म टिकट

रेलवे में कन्फर्म टिकट ट्रेन के डिपार्टचर से 48 घंटे पहले कैंसिल करवाई जाती है तो एसी फर्स्ट क्लास/ एक्ज्यूटिव क्लास में 240 रूपए कैंसेलेशन चार्ज देना होगा. एसी टू टायर/फर्स्ट क्लास के लिए 200 रूपए, एसी 3 टायर/एसी चेयर कार और एसी इकोनोमी क्लास के लिए 180 रूपए देने होगें. जबकि स्लीपर के लिए 120 और सेकंड क्लास के लिए 60 रूपए कैंसेलेशन चार्ज देना होता है.

अगर कंफर्म टिकट के ट्रेन के डिपार्चर से 48 घंटे से 12 घटे के बीच कैंसिल करवाया जाता है तो कैंसेलेशन चार्ज कुल किराए का 25 पर्सेंट देना होता है. ट्रेन के डिपार्चर से 12 से 4 घंटे के के बीच टिकट कैंसिल करवाने पर कुल किराए का 50 पर्सेंट कैंसिलेसन चार्ज देना होता है. डिपार्चर के 4 घंटे के पहले टिकट कैंसिल न करवाने या टीडीआर फाइल नहीं करने पर कोई राशि नहीं लौटाई जाती है.

वेटिंग और आरएसी टिकट के लिए

ई टिकट को ऑनलाइन ही कैंसिल करवाना होता है और टिकट का पैसा उसी सोर्स में वापस कर दिया जाता है जहां से यह कटा है. ट्रेन के रद्द होने की स्थिति में बगैर किसी टीडीआर स्लिप के ही ऑटोमैटिक ही टिकट का पूरा पैसा रिफंड हो जाता है. पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के तहत काउंटर टिकट को कैंसिल करवाने पर ट्रेन डिपार्चर के 3 दिनों के भीतर ही रिफंड के पैसे मिल जाएंगे.

तत्काल टिकट का कैंसिलेशन

तत्काल टिकट को कैंसिल करवाने पर कोई पैसा रिफंड नहीं मिलता है. हालांकि, ट्रेन रद्द होने या 3 घंटे से ज्यादा लेट होने की स्थिति में टीडीआर फाइल करने पर रिफंड मिलेगा. अगर ई- टिकट एक से ज्यादा पैसैंजरों के लिए बुक किया गया है और एक को कंफर्म जबकि एक को आरएसी टिकट या वेटिंग में टिकट मिलता है तो ऐसी स्थिति में टिकट का फुल रिफंड मिलेगा. हालांकि, ट्रेन के डिपार्चर से 30 मिनट पहले तक या तो टिकट को कैंसल करवाना होगा या टीडीआर फाइल करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली की बसों में मार्शलों की संख्या बढ़ाकर 13 हजार कर दी जाएगी- अरविंद केजरीवाल

आज सऊदी अरब जाएंगे PM, अपने एयर स्पेस से विमान नहीं जाने देने पर भारत ने पाक की ICAO में शिकायत की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kamal Haasan To Trump: 'माइंड यॉर ऑन बिजनेस', रूसी तेल खरीद को लेकर 30 दिन की छूट पर बोले ट्रंप तो भड़के कमल हासन
'माइंड यॉर ऑन बिजनेस', रूसी तेल खरीद को लेकर 30 दिन की छूट पर बोले ट्रंप तो भड़के कमल हासन
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Exclusive: वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत-न्यूजीलैंड में से किसका पलड़ा भारी?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War
Iran Israel War: मरीना इलाके की सड़क पर भारी मात्रा में मलबा गिरने से लगा जाम | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने के लिए एक्साइटेड हैं सिंगर फाल्गुनी पाठक, बोलीं- दो रातों से नहीं सोई हूं
Kuwait Oil Cut: कुवैत के फैसले से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! ईरान युद्ध के बीच ऐसा क्या हुआ कि परेशान हो गए शहबाज?
कुवैत के फैसले से पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! ऐसा क्या हुआ कि परेशान हो गए शहबाज?
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
"होली के असली मजे तो इन्होंने लिए हैं" पुष्कर में टिंकू जिया गाने पर विदेशी हसीनाओं ने खूब लगाए ठुमके
Embed widget