एक्सप्लोरर

Vaishno Devi Tour Package: कर लें वैष्णो देवी जाने की तैयारी, IRCTC महज इतने में लाया टूर पैकेज, रहने खाने की भी व्यवस्था

Vaishno Devi Tour Package: IRCTC ने वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए महज़ 8300 रुपये की अधिकतम किराये में शानदार टूर पैकेज की घोषणा की है. इसमें रहना खाना सब मिलेगा.

Vaishno Devi Tour Package IRCTC: सफेद बर्फ से ढकी कश्मीर की वादियों में माता वैष्णो देवी के दर्शन की इच्छा किसे नहीं होती. हालांकि एक तो दुर्गम रास्ता और दूसरा महंगा किराया, कई तीर्थ यात्रियों के लिए माता के दर पर जाने की राह में बड़ी बाधा बनकर खड़ा रहता है.

 अब भारतीय रेलवे माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की राह जोह रहे यात्रियों के लिए सौगात लेकर आया है. महज 8000 रुपये खर्च कर आप भी जम्मू कश्मीर जाकर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं. इसी खर्चे में आपके रहने खाने की भी व्यवस्था शामिल है.

तीन रात और चार दिनों का है टूर पैकेज

तो अगर‌ आप भी इंतजार कर रहे थे तो मां वैष्णो देवी मंदिर के लिए इस शानदार टूर पैकेज की बुकिंग शुरू कर दीजिए. irctctourism.com पर विजिट करके इस पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं.

ये टूर पैकेज कुल 3 रात और 4 दिनों का है. सफर की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से होगी. इस पैकेज के तहत आपको माता वैष्णो देवी मंदिर के अलावा कांड कंडोली मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर और बेग बहु गार्डन घूमने का मौका भी मिलेगा। यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी द्वारा सभी तरह के पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

क्या मिलेगा खाने में?

आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज का नाम मातारानी राजधानी पैकेज है. इसके तहत आपको थर्ड एसी में यात्रा करने का मौका मिल रहा है.
वहीं सफर के दौरान आपको खाने पीने की चिंता नहीं करनी है. आपके खाने पीने का पूरा बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा. इस पैकेज के तहत आपको दो ब्रेकफास्ट, एक लंच और एक डिनर का मौका मिल रहा है. इसके अलावा ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा ही किया जाएगा.

कितना पड़ेगा खर्च?

इस टूर पैकेज के तहत यात्रा करने के लिए आपको 6,390 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं अलग-अलग टैरिफ पैकेज भी इसमें मिल रहे हैं. माता रानी के दरबार तक जाने के लिए इस यात्रा का अधिकतम किराया महज 8300 रुपये तक आएगा.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव लड़ रहे रामायण के 'राम' या रूपहले पर्दे की 'लक्ष्‍मीबाई' में कौन है ज्‍यादा अमीर, जानें दोनों की संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल संकट के बीच PM मोदी ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान, गोबरधन और बायोफ्यूल का किया जिक्र
तेल संकट के बीच PM मोदी ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान, गोबरधन और बायोफ्यूल का किया जिक्र
डिपॉजिट स्कीम के नाम पर करोड़ों का खेल, ईडी ने एक्शन किया तेज, 3.46 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच
डिपॉजिट स्कीम के नाम पर करोड़ों का खेल, ईडी ने एक्शन किया तेज, 3.46 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी अटैच
फर्जी कागजों से 45 करोड़ की जमीन का दाम 75 लाख बताया, PMLA के तहत ED ने किया गिरफ्तार
फर्जी कागजों से 45 करोड़ की जमीन का दाम 75 लाख बताया, PMLA के तहत ED ने किया गिरफ्तार
Ladakh Avalanche: लद्दाख में कुदरत का कहर, एवलॉन्च में 7 लोगों की मौत, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद
लद्दाख में कुदरत का कहर, एवलॉन्च में 7 लोगों की मौत, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
'होर्मुज में ईरान की टोल वसूली बर्दाश्त नहीं', मिडिल ईस्ट जंग पर मार्को रुबियो की दो टूक, बताया कब खत्म होगा युद्ध
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget