एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: इजरायल-हमास जंग की 'गंभीर' स्थिति पर एस जयशंकर ने सऊदी अरब के इस नेता से की बात, जानें क्या हुआ?

Israel Palestine Attack: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सऊदी समकक्ष प्रिंस फैसल बिन फरहान से बात की. विदेश मंत्री ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री के साथ हमास-इजरायल संघर्ष से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की.

S Jaishankar on Israel Palestine Attack Situation: इजरायल-हमास के बीच ​छिड़ी जंग का शनिवार (14 अक्टूबर) को आठवां दिन है. इस संघर्ष को लेकर उत्पन्न गंभीर हालातों पर भारत सरकार भी पूरी नजर बनाए हुए है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार (13 अक्टूबर) को अपने सऊदी समकक्ष प्रिंस फैसल बिन फरहान से बात की.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, 'सऊदी अरब के विदेश मंत्री के साथ हमास-इजरायल संघर्ष से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की.' समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विदेश मंत्री ने शुक्रवार को सऊदी समकक्ष प्रिंस फैसल बिन फरहान से बात की.

'मिडिल ईस्ट की गंभीर स्थिति पर चर्चा'
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान के साथ बातचीत की. उन्होंने कहा कि बातचीत में मिडिल ईस्ट की गंभीर स्थिति पर चर्चा की गई. 

इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक गाजा में 2,800 लोगों की मौत 
7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों ने इजरायली शहरों पर करीब 5000 रॉकेट दागकर अभूतपूर्व हमले किए थे. हमास के इन हमलों के जवाब में इजरायल ने भी बड़ी कार्रवाई की. इजरायल ने गाजा में बड़े पैमाने पर जवाबी हमले शुरू करने के बाद से गाजा में अब तक करीब 2,800 लोग के मारे जाने की सूचना है.  

'आतंकवाद से लड़ना एक वैश्विक जिम्मेदारी'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना एक सार्वभौमिक दायित्व है और आतंकवाद से लड़ना एक वैश्विक जिम्मेदारी है. 

इजरायल-हमास दुश्मनी से बढ़ी वैश्विक चिंताएं
इजरायल और हमास के बीच अचानक बढ़ी दुश्मनी ने वैश्विक चिंताएं पैदा कर दी हैं. जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों ने इस पर गहरी चिंता जताई है और वो इसको रोकने पर बल दे रहे हैं.  

पीएम मोदी ने की थी आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अक्टूबर को अपने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की थी और कहा था कि भारत के लोग इस कठिन समय में उनके देश के साथ मजबूती से खड़े हैं. पीएम मोदी ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की थी.  

यह भी पढ़ेंः बाइडेन ने हमास को बताया अलकायदा से ज्यादा खूंखार, नेतन्याहू गाजा पर हमले तेज करने के लिए तैयार... पढ़ें युद्ध से जुड़े अब तक के अपडेट्स  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget