एक्सप्लोरर

ISRO Analog Space Mission: क्या है देश का पहला एनालॉग स्पेस मिशन? जिससे अंतरिक्ष में नई इबारत लिखेगा भारत

ISRO Analog Space Mission in Leh: एनालॉग स्पेस मिशन एक ऐसी तकनीक है, जिसमें पृथ्वी पर स्पेस जैसी स्थितियों का निर्माण किया जाता है, ताकि अंतरिक्ष यात्री इन चुनौतियों से पहले से ही परिचित हो सकें.

India’s First Analog Space Mission in Leh: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है. दरअसल, ISRO ने लेह में देश का पहला एनालॉग स्पेस मिशन शुरू किया है. इसरो के इस खास मिशन की खूब चर्चा हो रही है.  

बताया गया है कि यह मिशन स्पेस में जाने से पहले अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर ही स्पेस जैसी कठिन परिस्थितियों में प्रशिक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें पूरा माहौल अंतरिक्ष जैसा ही दिया जाएगा.

सीमित संसाधनों के साथ रहेंगे

जानकारी के अनुसार, एनालॉग स्पेस मिशन एक ऐसी तकनीक है, जिसमें पृथ्वी पर स्पेस जैसी स्थितियों का निर्माण किया जाता है, ताकि अंतरिक्ष यात्री इन चुनौतियों से पहले से ही परिचित हो सकें. इस मिशन में ISRO ने एक ऐसा क्षेत्र चुना है, जो चंद्रमा या मंगल की सतह जैसा है. वहां, अंतरिक्ष यात्री सीमित संसाधनों के साथ रहेंगे और चुनौतीपूर्ण, अलग-थलग वातावरण में काम करने के अनुभव प्राप्त करेंगे.

तकनीकों में सुधार करने में भी मिलेगी मदद

इस मिशन का उद्देश्य न केवल अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षित करना है, बल्कि उन प्रोटोकॉल और तकनीकों का परीक्षण भी करना है जो अंतरिक्ष यात्रा के दौरान अपनाई जाएंगी. इस मिशन से वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिलती है कि किन तकनीकों में सुधार की आवश्यकता है और कौन-सी चीजें बेहतर काम करती हैं.

कई संस्थाएं मिलकर चला रहीं यह अभियान

इस प्रशिक्षण के दौरान, अंतरिक्ष यात्री कठिन भूभागों पर चलने, सीमित कम्यूनिकेशन और संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग जैसी चुनौतियों से गुजरेंगे. इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि अंतरिक्ष यात्रा के दौरान संभावित समस्याओं को पहले ही समझा और हल किया जा सकता है. ISRO का यह एनालॉग स्पेस मिशन भारत की अंतरिक्ष खोज को एक नई ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास है. यह न केवल हमारे अंतरिक्ष यात्रियों को मजबूत बना रहा है बल्कि भविष्य में स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में भारत की अग्रणी भूमिका को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बता दें कि यह एनालॉग स्पेस मिशन ह्यूमन स्पेसफ्लाइट सेंटर, इसरो, एएकेए स्पेस स्टूडियो, लद्दाख विश्वविद्यालय, आईआईटी बॉम्बे का एक सहयोगात्मक प्रयास है, जिसे लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की ओर से सपोर्ट मिला है.

ये भी पढ़ें

'चेकपोस्ट, लॉरी और नशा', बॉर्डर पर दिखा फिल्म पुष्पा जैसा सीन! पुलिस का घूम गया माथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget