एक्सप्लोरर

SpaDeX Mission: न्यू ईयर से पहले ISRO ने रचा इतिहास, स्पैडेक्स मिशन का किया सफल लॉन्च

ISRO SpaDex Launching: इसरो ने कहा कि पीएसएलवी-सी60 पर मौजूद प्राइमरी स्पैडेक्स अंतरिक्ष यान ‘ए’ और ‘बी’ सफलतापूर्वक अलग हुए.

ISRO SpaDeX Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) की सोमवार (30 दिसंबर, 2024) को सफल लॉन्चिंग कर भारत ने इतिहास रच दिया है. श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी रॉकेट के जरिए इसकी सफल लॉन्चिंग की गई. 

इसरो का स्पैडेक्स मिशन पीएसएलवी की ओर से लॉन्च किया गया अंतरिक्ष में डॉकिंग के प्रदर्शन के लिए एक लागत प्रभावी प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) के मुताबिक, स्पैडेक्स मिशन का प्राथमिक उद्देश्य दो छोटे अंतरिक्ष यानों (एसडीएक्स 01 और एसडीएक्स 02) के पृथ्वी की निचली वृत्ताकार कक्षा में मिलन, डॉकिंग और अनडॉकिंग के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी का विकास और प्रदर्शन करना है. 

चंद्रयान-4 जैसे मिशनों में मिलेगी मदद 

इसरो ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. एक बयान में कहा गया, "अपने छोटे आकार और द्रव्यमान की वजह से स्पैडेक्स और भी अधिक चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि दो बड़े अंतरिक्ष यान को डॉक करने की तुलना में मिलन और डॉकिंग युद्धाभ्यास के लिए अधिक सूक्ष्म परिशुद्धता की जरूरत होती है. यह मिशन पृथ्वी से जीएनएसएस के समर्थन के बिना चंद्रयान-4 जैसे भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए जरूरी ऑटोनोमस डॉकिंग का अग्रदूत होगा." 

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, ‘‘स्पाडेक्स कक्षीय डॉकिंग में भारत की क्षमता स्थापित करने का एक महत्वाकांक्षी मिशन है, जो भविष्य में मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन और उपग्रह सेवा मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीक है.’’ पहले इसकी लॉन्चिंग 30 दिसंबर, 2024 को रात 9 बजकर 58 मिनट पर होनी थी, लेकिन बाद में इसरो अधिकारियों ने इसे रात 10 बजे के लिए टाल दिया. हालांकि, लॉन्चिंग के पीछे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई. 

इन देशों की सूची में शामिल हुआ भारत 

अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ के लिए यह एक किफायती प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है. इससे भारत, चीन, रूस और अमेरिका जैसी स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गया है. ‘स्पेस डॉकिंग’ तकनीक का तात्पर्य अंतरिक्ष में दो अंतरिक्ष यानों को जोड़ने की तकनीक से है. यह एक ऐसी तकनीक है जिसकी सहायता से मानव को एक अंतरिक्ष यान से दूसरे अंतरिक्ष यान में भेज पाना संभव होता है.  

ये भी पढ़ें: आ गई चांद पर भारतीय एस्ट्रोनॉट के कदम रखने की तारीख, इसरो चीफ ने खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC ने राज्यसभा के लिए Ex-DGP राजीव कुमार समेत 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
TMC ने राज्यसभा के लिए 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान तो आया BJP का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
'हर झूठा मुकदमा गिरेगा, सच जीतेगा', दिल्ली शराब घोटाले में के कविता को मिली राहत तो बोले केटीआर
हैदराबाद में 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट पकड़ा, खैरताबाद से 21 साल का युवक अरेस्ट
हैदराबाद में 4,000 किलो मिलावटी अदरक-लहसुन पेस्ट पकड़ा, खैरताबाद से 21 साल का युवक अरेस्ट

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
Vadh 2 Lifetime Collection: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी नीना गुप्ता-संजय मिश्रा की 'वध 2', जानें- कितना हुआ मेकर्स को नुकसान
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget