एक्सप्लोरर

Pushpak Space Shuttle: ISRO ने लॉन्च किया 21वीं सदी का 'पुष्पक विमान', आसमान में दिखाया दम, जानिए क्या हैं खासियतें

ISRO Pushpak Aircraft: 'पुष्पक' विमान रियूजेबल लॉन्चिंग व्हीकल है. इसका मतलब ये है कि इसे पृथ्वी पर वापस लाकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

Reusable Launch Vehicle Pushpak: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने शुक्रवार (22 मार्च) सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग में 'पुष्पक' विमान को सफलतापूर्वक लैंड करवाया. इसरो ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है. पुष्पक विमान एसयूवी के साइज का पंखों वाला रॉकेट है, जिसे 'स्वदेशी स्पेश शटल' भी कहा जा रहा है. ये रियूजेबल रॉकेट सेगमेंट में सफलता हासिल करने की दिशा में भारत की तरफ से उठाया गया एक बड़ा कदम है. 

इसरो ने कहा कि रियूजेबल लॉन्च व्हीकल (आरएलवी) टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में RLV LEX-02 लैंडिंग एक्सपेरिमेंट के जरिए मील का पत्थर हासिल किया गया है. इस टेस्ट को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बने एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (एटीआर) में सुबह 7.10 बजे किया गया. पंखों वाला पुष्पक (आरएलवी-टीडी) ऑफ-नॉमिनल ऊंचाई से छोड़े जाने के बाद रनवे पर सटीकता के साथ सफलतापूर्वक लैंड हुआ. एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर के जरिए रॉकेट को आसमान से गिराया गया था. 

तीन बार हुआ पुष्पक रॉकेट का टेस्ट

पुष्पक रॉकेट की ये तीसरी फ्लाइट थी. 2016 में पुष्पक रॉकेट का पहला टेस्ट किया था, जब इसे बंगाल की खाड़ी में एक वर्चुअल रनवे पर लैंड कराया गया. हालांकि, फिर से पूरी तरह से डूब गया था और कभी रिकवर नहीं किया. दूसरा टेस्ट 2023 में हुआ था, जब इसे लैंडिंग के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर से ड्रॉप किया गया. इसरो इस रॉकेट का लगातार टेस्ट कर रहा है, ताकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इसकी काबिलियत को परखा जा सके. 

10 साल पहले शुरू हुआ था पुष्पक रॉकेट तैयार करने का काम

पुष्पक को पूरी तरह से ऑपरेशनल होने में अभी काफी साल लगने वाले हैं. रॉकेट को पुष्पक नाम रामायण में जिक्र किए गए पुष्पक विमान से मिला है. पुष्पक विमान धन के देवता कुबेर का वाहन था. इसरो चीफ एस सोमनाथ ने कहा था कि पुष्पक लॉन्च व्हीकल भारत के स्पेस मिशन को किफायती करने की दिशा में बड़ा कदम हैं. इस स्पेस शटल को तैयार करने का काम 10 साल पहले शुरू हुआ था. इस पर इंजीनियर्स और वैज्ञानिकों की टीम ने दिन-रात किया है.

पुष्पक रॉकेट की खासियत

  • पुष्पक 6.5 मीटर लंबा और 1.75 टन वजनी एयरोप्लेन जैसा स्पेसक्राफ्ट रॉकेट है. इसे स्पेस में भेजने के लिए तैयार किया गया है. ये बाकी के रॉकेट के स्टेज के साथ अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है.
  • स्पेस से मिशन पूरा करने के बाद रॉकेट जब पृथ्वी की ओर लौटेगा, तो इसमें एक छोटा सा थ्रस्ट दिया जा सकता है. इसके जरिए ये वहीं लैंड करेगा, जहां इसरो इसे करवाना चाहेगी.
  • केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. सरकार का मकसद रियूजेबल रॉकेट तैयार करना है, ताकि भविष्य के मिशन पर होने वाले खर्च को कम किया जा सके. 
  • रॉकेट में दो से चार स्टेज होते हैं, जिसमें से सबसे ऊपरी स्टेज में सबसे महंगे उपकरण लगाए गए होते हैं. पुष्पक सबसे ऊपरी स्टेज है. इसे रियूजेबल बनाया जा रहा है, ताकि धरती पर वापस लौटने पर महंगे उपकरण फिर से काम में आएं. 
  • पुष्पक रॉकेट का इस्तेमाल आगे चलकर चक्कर लगा रही सैटेलाइट्स की रिफ्यूलिंग करने के लिए भी किया जा सकता है. इसके अलावा ये भारत के स्पेस में गंदगी कम करने के अभियान का भी हिस्सा है. 
  • यह भी पढ़ें: भारतीय अंतरिक्ष का इतिहास: साइकिल पर सैटेलाइट ढोने से लेकर सौर मिशन तक की पूरी कहानी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना आजाद स्कूलों के लिए 600 करोड़, EWS के 5000 अल्पसंख्यक छात्रों को लैपटॉप... कर्नाटक सरकार ने बजट में किए बड़े ऐलान
मौलाना आजाद स्कूलों के लिए 600 करोड़, EWS के 5000 छात्रों को लैपटॉप... कर्नाटक सरकार ने बजट में किए बड़े ऐलान
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget