एक्सप्लोरर

जहांगीरपुरी हिंसा: तीन और आरोपियों के खिलाफ NSA लगाने की तैयारी, कट्टरवादी ग्रुप से जुड़े हो सकते हैं अंसार के तार

Jahangirpuri Violence: इससे पहले पांच आरोपियों अंसार, सलीम, इमाम शेख, दिलशाद औऱ अहिर पर एनएसए के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है.

Jahangirpuri Violence: जहांगीर पुरी मामले में केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कड़े रूख को देखते हुए दिल्ली पुलिस तीन और गिरफ्तार आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है. साथ ही अब तक की जांच में पता चला है कि अंसार जहांगीरपुरी ग्रुप का मुखिया था और उसके तार किसी कट्टरवादी ग्रुप से जुड़े हो सकते हैं. लिहाजा अंसार के जन्मकुंडली खुफिया एजेसियों ने भी खंगालनी शुरू कर दी है.

अब तक 3 नाबालिगों समेत 25 लोग गिरफ्तार

जहांगीरपुरी मामले की जांच के दौरान अब तक 3 नाबालिगों समेत 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले की जांच के दौरान सबसे बड़ा नाम अंसार का उभरा है, जो जहांगीरपुरी में हुए इस कांड का फिलहाल मुखिया माना जा रहा है. अब तक की पूछताछ के दौरान पता चला है कि अंसार लोगों की मदद इसीलिए करता था, जिससे लोग बिना कुछ पूछे उसकी बातों को फॉलो करें. यही कारण है कि उसने इस दंगे की तैयारी रामनवमी के पहले ही करनी शुरू कर दी थी.

जहांगीरपुरी मामले की अब तक की जांच के दौरान एजेंसियों को पता चला है कि जहांगीरपुरी गैंग का मुखिया अंसार ही था. सूत्रों के मुताबिक, अब तक की पूछताछ के दौरान अंसार ने यह तो कबूल किया है कि उसने रामनवमी के पहले ही अपने गुर्गों के जरिए हथियार लाठी पत्थर इकट्ठे किए थे, लेकिन वह किस के इशारों पर नाच रहा है, इस बारे में अंसार गोलमोल जवाब दे रहा है. एजेंसियों को शक है कि उसके तार किसी कट्टरपंथी संगठन से जुड़े हो सकते हैं. लिहाजा खुफिया एजेसियों ने भी अंसार के तार खंगालने शुरू कर दिए हैं. 

अंसार की फंडिग का सोर्स जानना चाहती हैं एजेंसियां

सूत्रो के मुताबिक, जांच एजेंसियां अंसार से जानना चाहती है कि उसकी फंडिग का सोर्स क्या है, क्योंकि अब तक के बयानों में उसने सट्टेबाजी को अपनी फंडिग का सोर्स बताया है. लेकिन जांच एजेंसियों को उसका यह तर्क इसलिए गले नहीं उतर रहा है कि जिस तरह की अयाशी की जिंदगी वह जी रहा था और लोगों को खुलेआम पैसा बांट रहा था, वह केवल सट्टेबाजी से संभव नहीं है. पुलिस कस्टडी में मौजूद अंसार जांच अधिकारियों को लगातार भटकाने की कोशिश कर रहा है औऱ इन्ही कोशिशों में उसकी पोल खुलती जा रही है. उधर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में सख्ती के निर्देश दिए हैं.

पांच आरोपियों पर पहले ही दर्ज है NSA के तहत मुकदमा

जहांगीरपुरी मामले में केंद्रीय गृह मंत्री के सख्त रवैये को देखते हुए दिल्ली पुलिस तीन और आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने जा रही है. इन तीनों के डोजियर बनाए जा रहे हैं और इसके बाद रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजकर इनके खिलाफ एनएसए लगाने की अनुमति ली जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस इन 8 लोगों को इस मामले में डिटेन करेगी और फिर इन्हें तीन-तीन माह की अवधि के लिए जेल भेजा जाएगा. इसके बाद यह अवधि बढ़ाकर 1 साल तक की जा सकती है. ध्यान रहे कि इससे पहले पांच आरोपियों अंसार, सलीम, इमाम शेख, दिलशाद औऱ अहिर पर एनएसए के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है. फिलहाल इस मामले मे जांच जारी है औऱ पूछताछ के दौरान अनेक बड़े खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

जहांगीरपुरी में बुलडोज़र पर SC ने लगाया ब्रेक, पूरे देश में ऐसी कार्रवाई रोकने की मांग पर भी जारी किया नोटिस

UAE के राजदूत प्रतिनिधिमंडल के साथ जाएंगे कश्मीर, PM Modi से मिलकर निवेश पर करेंगे बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Elections 2026: ‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
US Iran War: 'भारत से ईरान पर हमले की अनुमति नहीं...', MEA ने वायरल दावे को बताया फर्जी
'भारत से ईरान पर हमले की अनुमति नहीं...', MEA ने वायरल दावे को बताया फर्जी
Puducherry Election 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को लगाया फोन, जानें क्या हुई बात?
हिमाचल प्रदेश: CM सुक्खू ने 54928 करोड़ रुपये का बजट किया पेश, गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजल मुफ्त
CM सुक्खू ने 54928 करोड़ रुपये का बजट किया पेश, गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजल मुफ्त
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
West Bengal Elections 2026: ‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?
IPL 2026 के तुरंत बाद एक्शन में आएगी टीम इंडिया, नई सीरीज का शेड्यूल जारी; रोहित-विराट कितने मैच खेलेंगे?
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
साथ रोने के लिए 1000 रुपये... मुंबई के जुहू बीच पर शुरू हुआ दुख बांटने का धंधा; देखें वीडियो
साथ रोने के लिए 1000 रुपये... मुंबई के जुहू बीच पर शुरू हुआ दुख बांटने का धंधा; देखें वीडियो
कितने में आ जाता है इंफ्रारेड चूल्हा, इंडेक्शन से महंगा या सस्ता?
कितने में आ जाता है इंफ्रारेड चूल्हा, इंडेक्शन से महंगा या सस्ता?
Embed widget