एक्सप्लोरर

'बहस से भाग रहे हैं पीएम मोदी', संसद में सुरक्षा चूक पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने और क्या कहा?

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि घटना को लेकर मैसूर के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा की भूमिका पर सवाल उठाए जाएंगे.

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि पीएम इस मामले पर बहस से भाग रहे है. कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, "13 दिसंबर को लोकसभा में घटना पर प्रधानमंत्री ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि इस मामले पर बहस की नहीं, जांच की जरूरत है और जांच चल रही है."

जयराम रमेश ने कहा कि बुधवार (13 दिसंबर) को जो हुआ और जिस तरह से हुआ, उसे लेकर  इंडिया अलायंस की सभी पार्टियां गृह मंत्री के बयान की मांग कर रही हैं और यह मांग आगे भी जारी रहेगी. प्रधानमंत्री मामले में बहस से भाग रहे हैं. 

'बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा की भूमिका पर सवाल'
उन्होंने कहा, "13 दिसंबर को लोकसभा में घुसने वाले आरोपियों को प्रवेश दिलाने में मदद करने वाले मैसूर के बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा की भूमिका पर सवाल उठाए जाएंगे." संसद की शीतकालीन सत्र को दौरान बुधवार को लोकसभा में उत्पात मचाने वाले दो आरोपियों सागर शर्मा और मनोरंजन डी के पास बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के रिफ्रेंस वाला विजिटर पास था.

पीएम मोदी ने घटना को बताया चिंताजनक
इससे पहले पीएम मोदी ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पीएम इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया है. उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर वाद-विवाद या प्रतिरोध के बजाय इसकी गहराई में जाना जरूरी है. ऐसा करने पर ही मामले का समाधान मिल सकेगा.

'मामले की जांच की जा रही है'
उन्होंने कहा कि संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा रहा है. घटना की गंभीरता को कम करने नहीं आंका जाना चाहिए. स्पीकर महोदमय ओम बिरला गंभीरता के साथ इस मामले को लेकर सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जांच एजेंसियों की तरफ से भी इस मामले की सख्ती से जांच की जा रही है.

पुलिस ने अब तक 6 लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चार आरोपियों को घटना वाले दिन पकड़ा था, जिसमें सागर और मनोरंजन के अलावा नीलम और अमोल शिंदे शामिल थे. वहीं, मामले के साजिशकर्ता ललित झा को एक दिन बाद, जबकि रविवार को छठे आरोपी महेश कुमावत को गिरफ्तार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
LPG Connection Booking: 35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
35 दिन में होगा LPG सिलेंडर बुक? नियमों में बदलाव पर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
फिर से हिंदू धर्म अपनाने पर मिल जाएगा SC का दर्जा? सुप्रीम कोर्ट ने रख दीं 3 शर्तें, जानें बड़ा फैसले में क्या
Lok Sabha: कितने किसानों की आय हो गई दोगुनी? सरकार ने गिना दिए नाम, जानें कैसे हुआ बंपर फायदा
कितने किसानों की आय हो गई दोगुनी? सरकार ने गिना दिए नाम, जानें कैसे हुआ बंपर फायदा

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, इस दिग्गज को दिया सम्मान
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
UP Board: यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
Embed widget