एक्सप्लोरर

चुनिंदा तरीके से मुस्लिम यूनिवर्सिटियों को निशाना बनाना चिंताजनक, बोले जमाअत-ए-इस्लामी हिंद उपाध्यक्ष

Motasim Khan On Muslim Universities: उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त शैक्षणिक उपलब्धियों के बावजूद निशाना बनाया जाना देश में उनके शिक्षा और समान अवसर के मूल अधिकार के लिए खतरा है.

Jamaat E Islami On Muslim Universities: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मोतसिम खान ने बीजेपी शासित राज्य सरकारों पर मुस्लिम स्वामित्व वाले विश्वविद्यालयों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. गुरुवार (25 फरवरी, 2025) को जारी बयान में उन्होंने कहा, ' देश भर में बीजेपी शासित राज्यों में मुसलमानों की ओर से संचालित शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाकर की गई गिरफ्तारियों और कानूनी कार्रवाइयों की घटनाओं पर हमें गंभीर चिंता है.’

उन्होंने कहा, ‘असम में यूएसटीएम के चांसलर महबूब-उल-हक की मध्य रात्रि में गिरफ्तारी से लेकर राजस्थान में मौलाना आजाद विश्वविद्यालय के अध्यक्ष के उत्पीड़न, ग्लोकल विश्वविद्यालय की संपत्तियों की कुर्की और उत्तर प्रदेश में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर लगातार कार्रवाई, मुस्लिम स्वामित्व वाले उच्च शैक्षिक केंद्रों को चुनिंदा रूप से निशाना बनाने का एक पैटर्न प्रतीत होता है. ऐसा प्रतीत होता है कि शैक्षिक प्रगति को दबाने के लिए इन संस्थानों को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है.’

कार्रवाई पर रोक की मांग

जमाअत के उपाध्यक्ष ने अपने बयान में कार्यवाई पर रोक की मांग के साथ ही कहा, 'हमारा मानना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से न केवल इन विश्वविद्यालयों की प्रतिष्ठा धूमिल होती है, बल्कि अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत हजारों छात्रों और संकाय सदस्यों का भविष्य भी खतरे में पड़ता है. इन विश्वविद्यालयों को मान्यता प्राप्त शैक्षणिक उपलब्धियों के बावजूद निशाना बनाया जाना देश में उनके शिक्षा और समान अवसर के मूल अधिकार के लिए खतरा है. जिस देश में वर्ग, जाति और पंथ की परवाह किए बिना सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है, वहां विश्वविद्यालयों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई एक संवैधानिक लोकतंत्र के रूप में हमारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती है.'

भारत में शिक्षा के भविष्य पर उठाए सवाल

जमात की तरफ से उपाध्यक्ष मालिक मोहतासिम खान ने कहा है कि, ' यदि NAAC-मान्यता प्राप्त 'ए' ग्रेड विश्वविद्यालय राजनीतिक अवसरवाद और सांप्रदायिक पूर्वाग्रह का शिकार बनते जा रहे हैं, तो भारत में उच्च शिक्षा का भविष्य गंभीर संकट में है. शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनने और विदेशी विश्वविद्यालयों को भारत में अपने परिसर खोलने के लिए आमंत्रित करने की हमारी कोशिश को गंभीर रुकावट तय है।हम मुस्लिम स्वामित्व वाले उच्च शिक्षा संस्थानों को इस तरह से निशाना बनाने की कार्रवाई को रोकने की मांग करते हैं और उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकारें इस तरह की सांप्रदायिक और वोट बैंक की राजनीति करने से बचेंगी, क्योंकि इससे हजारों छात्रों के शैक्षिक हितों के लिए खतरा बन रहा है.'

ये भी पढ़ें: सीएम सरमा ने लगाया बाढ़ जिहाद का आरोप, असम पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, जानें कौन हैं महबूबुल हक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार का PNG विस्तार पर फोकस, एक महीने में लगे 3.42 लाख नए कनेक्शन
वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार का PNG विस्तार पर फोकस, एक महीने में लगे 3.42 लाख नए कनेक्शन
असमिया रंग में रंगे योगी, 'जापी' पहनी और बजाया पारंपरिक ढोल, कांग्रेस-यूडीएफ पर जमकर बरसे
असमिया रंग में रंगे योगी, 'जापी' पहनी और बजाया पारंपरिक ढोल, कांग्रेस-यूडीएफ पर जमकर बरसे
Assam Election: असम के रण में योगी की गर्जना, बोले- कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी, घुसपैठियों को करेंगे बाहर
Assam Election: असम के रण में योगी की गर्जना, बोले- कांग्रेस मैदान छोड़कर भागी, घुसपैठियों को करेंगे बाहर
अफगानिस्तान में तेज भूकंप, पाकिस्तान से लेकर भारत तक कांप गई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
अफगानिस्तान में तेज भूकंप, पाकिस्तान से लेकर भारत तक कांप गई धरती, घरों से बाहर निकले लोग

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
पहले से महंगाई की मार झेर रहा पाकिस्तान, अब इस देश ने कह दिया 2 अरब डॉलर कर्ज चुकाओ, अब क्या विकल्प
'खलनायकों का महिमामंडन पीढ़ियों के लिए खराब', फिल्मों निर्माताओं और कलाकारों से CM योगी की अपील
'खलनायकों का महिमामंडन पीढ़ियों के लिए खराब', फिल्मों निर्माताओं और कलाकारों से CM योगी की अपील
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
इंडोर में पौधों को रखना है हेल्दी तो कौन-सी मिट्टी चुनें? जान लीजिए काम की बात
Embed widget