एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले J&K को दहलाने की फिराक में दहशतगर्द? पुंछ में मुठभेड़, गांव में फंसा आंतकी संगठन का कमांडर!

Poonch Encounter: अफसरों के अनुसार, जॉइंट टीम जब आतंकवादियों की तलाश कर रही थी तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

Poonch Encounter: जम्मू और कश्मीर में रविवार (15 सितंबर, 2024) सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पुंछ जिले के एक गांव में मुठभेड़ हुई. सूत्रों के हवाले से ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया गया कि वहां पर एक बड़े आतंकी संगठन का कमांडर फंसा हुआ है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई को अफसरों की ओर से जानकारी दी गई कि वहां के एक सुदूर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सेना ने शनिवार शाम मेंढर उपमंडल के गुरसाई टॉप के पास पठानतीर इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. अफसरों के अनुसार, जॉइंट टीम जब आतंकवादियों की तलाश कर रही थी तभी आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. इलाके में अतिरिक्त बल भेज दिया गया है.

किश्तवाड़ में भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

इस बीच, एबीपी न्यूज संवाददाता अजय बाचलू ने बताया कि किश्तवाड़ के डच्छन इलाके में भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. वहां 13 सितंबर, 2024 को एनकाउंटर में भारतीय सेना के दो जवानों ने देश के नाम सर्वोच्च बलिदान दिया था.

बारामूला में कल हुई मुठभेड़, PM के दौरे से पहले 3 आतंकी ढेर 

ताजा मुठभेड़ से पहले केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के बारामूला में सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में 14 सितंबर, 2024 को तीन आतंकवादी मारे गए थे. राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर संजय कन्नोथ के मुताबिक, आतंकी गतिविधि के बारे में सूचना पर उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था. खाली इमारत में आतंकवादियों ने हमारी टुकड़ियों पर गोलीबारी की थ. बाद में घेराबंदी की और माकूल जवाब दिया गया. अफसरों ने विधानसभा चुनाव के पहले तीन आतंकियों को ढेर करने को ‘‘बड़ी कामयाबी’’ बताया.

राजौरी में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक जवान घायल

इस बीच, राजौरी जिले में शनिवार को सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. हालांकि, इस घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया. अफसरों की ओर से जानकारी दी गई कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों की तरफ से घुसपैठ का प्रयास करने के दौरान हुई मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया. मुठभेड़ नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में उस समय हुई जब नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में तैनात सैनिकों ने घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को रोका था. 

लगभग 10 बरस बाद जम्मू और कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव

अफसरों की ओर से कहा गया कि यूटी में आने वाले दिनों में अहम कार्यक्रमों के मद्देनजर कश्मीर घाटी में पाकिस्तान की नापाक साजिश को विफल करने का ‘‘यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है और सुरक्षा बलों के लिए एक उल्लेखनीय कामयाबी है.’’ जम्मू-कश्मीर में लगभग दस साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जारी है. जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, पुंछ, उधमपुर, कठुआ, जम्मू और सांबा जिलों में 25 सितंबर और एक अक्टूबर को क्रमशः दूसरे और तीसरे चरण के मतदान होंगे. 

यह भी पढ़ेंः 'मस्जिद की महा जिद करना...', योगी आदित्यनाथ के बयान पर VHP का रिएक्शन, दे दी बड़ी सलाह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget