एक्सप्लोरर

Kashmir Encounter: कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

Jammu-Kashmir Encounter: पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को लगातार भारत में दहशत फैलाने के लिए भेजता रहा है. पिछले कुछ महीनों में आतंकियों संग सुरक्षाबलों की कई बार मुठभेड़ भी हुई है.

Pakistani Terrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में बुधवार (19 जून) को दो पाकिस्तानी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में आतंकियों को ढेर कर दिया गया. भारतीय सेना के ब्रिगेडियर दीपक मोहन ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' से जुड़े हुए थे. एनकाउंटर में ढेर हुआ एक आतंकी 2020 से ही घाटी में एक्टिव था.

दरअसल, सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि बारामूला जिले के सोपोर में आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद जवान वहां पहुंचे और उन्होंने दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी. स्थानीय लोगों को वहां से हटाया गया और फिर आतंकियों को ढूंढा जाने लगा. तभी आतंकियों ने हमला कर दिया. इस दौरान की गई जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए, जबकि एक पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान भी घायल हुआ. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

लश्कर से जुड़े थे आतंकी उस्मान और उमर

ब्रिगेडियर दीपक मोहन ने गुरुवार (20 जून) को बताया, "पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों को सोपोर के रफियाबाद इलाके में कुछ आतंकियों की आवाजाही की सूचना मिल रही थी. 19 जून को हमें जम्मू-कश्मीर पुलिस से विशेष जानकारी मिली कि आतंकवादियों को हादीपोरा गांव के एक घर में देखा गया. इस सूचना के बाद भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ज्वाइंट काउंटर-टेरर ऑपरेशन चलाया और इलाके को घेर लिया गया."

दीपक मोहन ने आगे बताया, "सुरक्षाबलों ने घरों में मौजूद नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला. ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया. मारे गए आतंकियों के नाम उस्मान और उमर है, जो पाकिस्तान से थे और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे."

उन्होंने कहा, "आतंकी उस्मान साल 2020 से कश्मीर घाटी में सक्रिय था. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ. सभी ऑपरेशनों में हमें कश्मीर के लोगों का समर्थन मिला है."

यह भी पढ़ें: Kulgam Encounter: कुलगाम एनकाउंटर में ढेर हुआ एक और आतंकी, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget