एक्सप्लोरर

हिरासत में 30 लोग, पूरे इलाके की घेराबंदी... जानें पुंछ में हुए आतंकी हमले के बड़े अपडेट्स

Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे. चलिए आपको सिलसिलेवार बताते हैं अब तक इस मामले में क्या कुछ अपडेट्स हैं.

Poonch Terror Attack Updates: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पिछले हफ्ते (20 अप्रैल) को सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर पांच जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया हुआ है. इस मामले में अब तक करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. 

सेना के उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भाटा धूरियन के घने वन क्षेत्र में हमले में बाल-बाल बचे जवानों से बातचीत के दौरान कहा था कि घातक हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ हर संभव कोशिश की जाएगी. जम्मू-पुंछ नेशनल हाइवे का एक हिस्सा जो हमले के बाद बंद कर दिया गया था, उसे रविवार (23 अप्रैल) को वाहनों के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया. 

हमला स्थल का दौरा 

20 अप्रैल को इफ्तार के लिए खाने का सामान ले जा रहे सेना के अकेले ट्रक पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे और एक घायल हो गया था. सेना के उत्तरी कमांडर ने शनिवार को हमला स्थल का दौरा भी किया. 

सर्च ऑपरेशन की समीक्षा

इस दौरान उपेंद्र द्विवेदी ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चल रहे सर्च ऑपरेशन की समीक्षा की. उत्तरी कमान ने एक ट्वीट में कहा कि उन्हें अब तक की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी गई हैं और सैनिकों से अपने संकल्प पर अडिग रहने का आह्वान किया है. भाटा धुरियान वन क्षेत्र लंबे समय से आतंकवादियों के लिए एक घुसपैठ मार्ग बना हुआ है. 

वाहनों की आवाजाही शुरू

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट के बीच तलाशी अभियान चल रहा है. गुरुवार शाम से निलंबित रहने के बाद जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रविवार सुबह फिर से शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि पहले राजमार्ग को सुरक्षित करने के लिए यातायात को दूसरे मार्गों पर मोड़ दिया गया था जो दोनों सीमावर्ती जिलों को जम्मू से जोड़ता है. 

ये भी पढ़ें: 

Amritpal Singh Arrest: अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी में उसकी पत्नी की बड़ी भूमिका? देखिए पूरी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
शादीशुदा बहन के अफेयर से परेशान था भाई, गु्स्से में कर दी हत्या, 1 साल से पति से रह रही थी अलग
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
क्रूरता की हद! पत्नी पर था शक, शख्स ने 2 मासूम बेटियों को बाल्टी में डुबोकर मार डाला, फिर पी लिया जहर
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन ने किया सरकार के रुख का बचाव, जानें क्या बोले?
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget