एक्सप्लोरर

J&K: बांडीपोरा में सेना के शिविर पर आतंकी हमला! जवाबी कार्रवाई के बाद भागे दहशतगर्द

Jammu Kashmir News: आतंकियों ने शनिवार रात को बांडीपोरा में 14 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर हमला किया. जवाबी कार्रवाई के बाद दहशतगर्द वहां से भाग गए.

Jammu Kashmir News: आतंकियों ने शनिवार (1 नवंबर) को उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा में 14 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर हमला किया. हालांकि जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी वहां से भाग गए. 

इस हमले से कुछ समय पहले ही आतंकियों ने बडगाम में दो प्रवासी मजदूरों पर गोली चलाई थी. इसके बाद सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी थी.

रात में किया था हमला 

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने रात लगभग साढ़े नौ बजे बांडीपोराा जिला में सेना की 14 आरआर के एक शिविर पर हमले करने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने शिविर पर कुछ दूर से गोलाबारी की. आतंकियों ने बाहरी गेट पर तैनात संतरी को निशाना बनाने की कोशिश, लेकिन उसने जवाबी कार्रवाई की. अन्य जवानों ने भी पोजिशन लेकर जवाबी फायर किया. इसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले.  इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

बडगाम में दो लोग को आतंकियों ने बनाया निशाना

वहीं, जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गोली मार दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर जिले के मागम के मजहामा इलाके में गोली लगने से सूफियान और उस्मान घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा किया गया यह पांचवां हमला है. 

इससे पहले पर्यटक स्थल गुलमर्ग से छह किलोमीटर दूर सेना के वाहन पर 24 अक्टूबर को हुए आतंकवादी हमले में दो सैनिक शहीद हो गये थे और दो कुली मारे गए थे जबकि एक अन्य कुली और एक सैनिक घायल हो गये थे. इससे पहले दिन में आतंकवादियों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में उत्तर प्रदेश के एक श्रमिक शुभम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था. गांदरबल के गगनगीर इलाके में 20 अक्टूबर को एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादियों ने एक स्थानीय चिकित्सक और छह गैर-स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. शोपियां जिले में 18 अक्टूबर को आतंकवादियों ने बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget