एक्सप्लोरर

Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर में जारी है सुरक्षाबलों का एक्शन, अनंतनाग में 2 आतंकियों को किया ढेर

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए हैं.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग (Anantnag) में सुरक्षाबलों और आतंकियों (Terrorists) के बीच मुठभेड़ चल रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं और तलाश जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले में पोशक्रीरि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया गया. 

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसपर उन्होंने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. इसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं. मुठभेड़ अभी भी जारी है. 

हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे आतंकी

एडीजीपी कश्मीर ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान दानिश भट उर्फ कोकब दुरी और बशारत नबी के रूप में हुई है. दोनों ही प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम से जुड़े हैं. दोनों 9 अप्रैल 2021 को एक टीए कर्मी सलीम की हत्या और 29 मई 2021 को दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे. 

शोपियां में भी हुई थी मुठभेड़ 

इससे पहले बीते दिन भी जम्मू-कश्मीर के शोपियां के बसकुचन इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा था कि, "शोपियां के बसकुचन इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है. सुरक्षा बल मौके पर हैं." उन्होंने कहा कि जैसे ही सुरक्षाबल की टीम संदिग्ध स्थान पर पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. 

नागबल इलाके में भी तीन आतंकी किए थे ढेर

शोपियां मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधिकारी ने बाद में कहा कि शुरुआती गोलीबारी के बाद घेराबंदी की गई थी, हालांकि आतंकवादी भागने में कामयाब रहे और ऑपरेशन को अब बंद कर दिया गया है. वहीं पिछले हफ्ते भी सुरक्षबलों ने तीन आतंकियों (Terrorists) का सफाया किया था. एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया था कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के नागबल इलाके में मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया. मारे गए आतंकवादियों में से एक सीरियल किलिंग में शामिल था. 

ये भी पढ़ें- 

बॉर्डर पर 19 महीने बाद भंग हुई शांति, अरनिया सेक्टर में पाक ने की फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Jammu Kashmir: आतंकी संगठनों की आपसी लड़ाई में मारा गया मंजूर अहमद, शोपियां में पड़ा मिला था शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्री ने मुझसे नहीं ली कोई सलाह', बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी
'गृहमंत्री ने मुझसे नहीं ली कोई सलाह', बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट लापता, रडार से संपर्क टूटा, रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?
भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट लापता, रडार से संपर्क टूटा, रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?
'अमेरिका-इजरायल ने दुनिया को युद्ध की आग में झोंका, अब उसकी आंच भारत...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर भड़के इमरान मसूद
'दुनिया को युद्ध की आग में झोंका, उसकी आंच भारत...', मिडिल ईस्ट में जंग पर भड़के इमरान मसूद

वीडियोज

Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान, अमेरिका से लेकर कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में अब तक किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
ईरान, US से कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget