एक्सप्लोरर

ब्लू ओरिजिन ने रचा इतिहास, पॉप स्टार कैटी पेरी समेत 6 महिलाएं स्पेस की सैर कर लौटी वापस

Blue Origin Mission: अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट ने सोमवार शाम 7 बजेटेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी और करीब 11 मिनट के बाद वापस लौटा.

Blue Origin Mission: अमेरिकी बिलेनियर जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने मिशन NS-31 सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया है. इस मिशन के तहत उनकी मंगेतर लॉरेन सांचेज, पॉप स्टार कैटी पेरी सहित छह महिला सदस्य ने सोमवार (14 अप्रैल 2025) को स्पेस की सैर की. ब्लू ओरिजिन का न्यू शेपर्ड रॉकेट पश्चिम टेक्सास से उड़ान भरा. यह रॉकेट करीब 105 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया, जहां यात्रियों को कुछ मिनटों के लिए बिना गुरुत्वाकर्षण का अनुभव मिला. यह 10 मिनट की पूरी तरह से स्वचालित उड़ान थी.

11 मिनट में पूरा हुआ मिशन

अमेरिकी उद्योगपति जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन कंपनी के रॉकेट ने सोमवार शाम 7 बजेटेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी और करीब 11 मिनट के बाद वापस लौटा. इस दौरान रॉकेट ने आना-जाना मिलाकर कुल 212 किमी का सफर तय किया. कैटी पेरी और लॉरेन के अलावा जो महिलाएं इस मिशन पर गईं उसमें टीवी प्रेजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और NASA की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे शामिल थीं.

कैटी पैरी ने स्पेस में गाया गाना

मिशन के दौरान सिंगर कैटी पैरी ने लुई आर्मस्ट्रॉन्ग का व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड गाना गाया. टीवी प्रेजेंटर गेल किंग ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ऊपर से धरती बहुत ही खास नजर आई. अंतरिक्ष से धरती पर वापस आने के बाद कैटी पेरी भावुक नजर आईं. उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके लिए मातृत्व (Motherhood) के बाद सबसे खास अनुभव था.

'कभी अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना नहीं देखा'

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इस मिशन का हिस्सा रहीं टीवी प्रेजेंटर गेल किंग ने बताया कि वह डरी हुई थीं और उन्होंने कभी अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना नहीं देखा था, लेकिन उन्होंने अपने डर पर काबू पा लिया और लैंडिंग के समय शांत थीं. ब्लू ओरिजिन के प्रवक्ता बिल किर्कोस ने बताया कि इस मिशन के लिए कुछ ने किराया दिया, जबकि कुछ ने फ्री में यात्रा की.

ये भी पढ़ें : जेलेंस्की ने की ट्रंप से यूक्रेन आने की गुजारिश, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ये बाइडेन की जंग, मेरा लेना-देना नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: सऊदी एयर बेस पर ईरान का हमला, 5 अमेरिकी रिफ्यूलिंग प्लेन को बनाया गया निशाना
Live: सऊदी एयर बेस पर ईरान का हमला, 5 अमेरिकी रिफ्यूलिंग प्लेन को बनाया गया निशाना
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
ईरान में सबसे ताकतवर हमला! अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर बरसाए बम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दी चेतावनी
ईरान में सबसे ताकतवर हमला! अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर बरसाए बम, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget