एक्सप्लोरर

झारखंड, आंध्र, महाराष्ट्र ने विशेष ट्रेनों पर जताई आपत्ति, रेलवे स्टॉपेज में करेगा बदलाव

झारखंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र ने 200 विशेष ट्रेनों को चलाने या ठहराव की संख्या को लेकर आपत्ति जाहिर की है. राज्यों के साथ मामले पर विचार-विमर्श किया जा रहा है.

नई दिल्ली: देश में एक जून से 200 विशेष यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से कुछ घंटे पहले झारखंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र ने इन सेवाओं के बारे में आपत्ति जाहिर की है. इसका समाधान निकालने के लिए चली लंबी बैठक के बाद रेलवे ने कहा कि सभी ट्रेनें अपने निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से ही चलेंगी लेकिन राज्यों की चिंताओं के मद्दनेजर इनके स्टॉपेज को लेकर मामूली बदलाव किए गए हैं. इससे पहले दिन में, उन्होंने संकेत दिए कि तीन राज्यों ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई है और इसे ट्रेनों के परिचालन के लिए उनके विरोध का कारण माना जा रहा है. ट्रेनों के ठहराव को लेकर राज्यों को मिली अनुमति रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘झारखंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र ने योजना के अनुसार इन ट्रेनों को चलाने या ठहराव की संख्या को लेकर आपत्ति जाहिर की है. राज्यों के साथ मामले पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. इस संबंध में किसी भी अन्य घटनाक्रम के बारे में बताया जाएगा.’’ प्रवक्ता ने रात को 11 बजे बैठक खत्म होने के तत्काल बाद कहा, 'सभी ट्रेनें योजना के अुनसार ही चल रही हैं.' हालांकि, एक अधिकारी ने कहा कि ठहराव को लेकर जिन बदलाव का अनुरोध राज्यों ने किया था, उन्हें अनुमति दी जाएगी. झारखंड में 20 ट्रेनों का ठहराव कम करने की मांग सूत्रों ने बताया कि झारखंड ने अनुरोध किया है कि राज्य आने वाली चार ट्रेनों का परिचालन नहीं किया जाए, जबकि 20 अन्य के ठहराव कम हो. आंध्र प्रदेश ने कहा कि केवल 22 ट्रेन राज्य में आनी चाहिए और फिलहाल ठहराव की संख्या कम की जाए. रेलवे द्वारा बनाई गई योजनाओं के अनुसार आंध्र प्रदेश में 71 ठहराव थे. हालांकि वह केवल एक ही स्थान पर ठहराव चाहता है क्योंकि उनका कहना है कि अन्य ठहराव बिंदुओं पर पृथक रखने संबंधी बुनियादी ढांचा तैयार करना संभव नहीं था. वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र ने लॉकडाउन की अवधि को 30 जून तक बढ़ा दिया है और ट्रेन तथा विमान परिचालन को प्रतिबंधित किया है. ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बाद देश में नए सुबह की शुरुआत, जानिए- Unlock 1 में आज से क्या-क्या खुलेगा? दिल्ली में कोरोना के मामलों में सबसे बड़ा उछाल, 24 घंटे में 1295 नए केस, अब तक 473 लोगों की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
एक केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चार ईसाई...केरल में BJP ने पहली लिस्ट में कैसे साधा समीकरण?
Telangana: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फिर हत्या कर मौके से हुआ फरार
Telangana: चॉकलेट का लालच देकर 6 साल की मासूम के साथ रेप, फिर हत्या कर मौके से हुआ फरार
ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब
ईरान के खिलाफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वॉरशिप तैनात करेगा भारत? ट्रंप की अपील पर MEA ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
ट्रंप की जी-हुजूरी करने वाले शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या किया कि ईरान बोला- Thank You Pakistan!
ट्रंप की जी-हुजूरी करने वाले शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या किया कि ईरान बोला- Thank You Pakistan!
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
'मैं ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा, लेकिन...', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
'ईरान से एक घंटे के अंदर बिजली खत्म कर दूंगा', ट्रंप ने फिर दी धमकी, तेल की कीमतों पर क्या कहा?
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड बिजली मीटर पर मिली राहत, नया फार्मूला लागू
Banana Peel Slip: केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
केले के छिलके पर क्यों फिसल जाता है पैर, किसी और पर क्यों नहीं?
Embed widget