एक्सप्लोरर

जमीन घोटाले में झारखंड सीएम का नाम, ED ने पूछताछ के लिए छठी बार भेजा नोटिस, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी तफ्तीश

Hemant Soren ED Notice: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी बार-बार नोटिस भेज रही है, ताकि उनसे जमीन घोटाला मामले में पूछताछ की जा सके.

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार (11 दिसंबर) को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है. आधिकारिक सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. हेमंत सोरेन को भेजे गए समन में कहा गया है कि वह झारखंड की राजधानी रांच में स्थित फेडरल एजेंसी के ऑफिस में जाएं. उनसे 'प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज करने को कहा गया है. 

आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि झारखंड सीएम को 12 दिसंबर को पेश होने का नोटिस मिला है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि सोरेन को ईडी की तरफ से भेजा गया ये छठा नोटिस है. लेकिन अभी तक वह एक भी बार ईडी के पास नहीं पहुंचे हैं. सोरेन ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है. इससे पहले उन्हें अक्टूबर में ईडी ने नोटिस भेजा था, लेकिन वह उस समय भी पेश नहीं हुए थे. 

किस मामले में चल रही है जांच?

ईडी का आरोप है कि झारखंड में जमीन माफिया के जरिए भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने के लिए एक बड़ा रैकेट चल रहा है. प्रवर्तन निदेशालय इसी मामले में जांच कर रही है. जांच एजेंसी ने अब तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2011 बैच की आईएएस अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं. वह राज्य सामाजिक कल्याण विभाग की डायरेक्टर और रांची के डिप्टी कमिश्नर का पद भी संभाल चुकी हैं. 

48 वर्षीय झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन से ईडी ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी पूछताछ की थी. यहां गौर करने वाली बात ये है कि हेमंत सोरेन को ऐसे समय पर नोटिस भेजा गया है, जब विपक्ष की तरफ से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार विपक्षी दलों को डराने के लिए ईडी और सीबीआई के जरिए उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand: 'झारखंड के हक का 1 लाख 36 हजार करोड़ नहीं दे रही केंद्र सरकार', CM हेमंत सोरेन का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम किसी एक दल के नहीं...', अयोध्या में बोले तेजस्वी सूर्या, जानें दिग्विजय सिंह का जिक्र कर क्या कहा
'राम किसी एक दल के नहीं...', अयोध्या में बोले तेजस्वी सूर्या, जानें दिग्विजय सिंह का जिक्र कर क्या कहा
PM मोदी और EC का AI वीडियो वायरल, X के खिलाफ केस दर्ज
PM मोदी और EC का AI वीडियो वायरल, X के खिलाफ केस दर्ज
सोनिया गांधी की तबीयत पर बड़ा हेल्थ अपडेट: सिस्टमिक संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती, एंटीबायोटिक से इलाज जारी
सोनिया गांधी की तबीयत पर बड़ा हेल्थ अपडेट: सिस्टमिक संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती, एंटीबायोटिक से इलाज जारी
अब बदायूं से सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन, मिल गई गुडन्यूज, रेलवे ने दिया यूपी को बड़ा तोहफा
अब बदायूं से सीधे दिल्ली के लिए ट्रेन, मिल गई गुडन्यूज, रेलवे ने दिया यूपी को बड़ा तोहफा

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर टोल लगाने की तैयारी में ईरान! संसद में पेश होगा बिल, भारत पर क्या असर पड़ेगा?
होर्मुज पर टोल लगाने की तैयारी में ईरान! संसद में पेश होगा बिल, भारत पर क्या असर पड़ेगा?
UP में LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच CM योगी बोले- मानसिक रूप से तैयार रहें...
UP में LPG, पेट्रोल, डीजल के संकट के दावों के बीच CM योगी बोले- मानसिक रूप से तैयार रहें...
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश संग कर ली शादी? सोशल मीडिया पर उड़ी खबरों का ये है सच
करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश संग कर ली शादी? सोशल मीडिया पर उड़ी खबरों का ये है सच
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
UPTET के नोटिफिकेशन में हुआ बड़ा बदलाव, अब ये लोग भी कर सकेंगे आवेदन
UPTET के नोटिफिकेशन में हुआ बड़ा बदलाव, अब ये लोग भी कर सकेंगे आवेदन
Orchha Raja Ram Temple: यहां 'राजा राम' को सलामी देती है पुलिस, दुनिया में है इकलौता मंदिर
यहां 'राजा राम' को सलामी देती है पुलिस, दुनिया में है इकलौता मंदिर
Embed widget