एक्सप्लोरर

Joshimath Sinking: होटल, घरों के बाद अब जेपी कॉलोनी भी खतरे में, 30 से ज्यादा मकानों में बड़ी दरारें, सभी गिराए जाएंगे

आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने बताया कि चमोली के डीएम को एक सर्वेक्षण करने और ऐसी संरचनाओं की संख्या बताने का निर्देश दिया है, जिन्हें हटाया जाना है.

JP Colony Joshimath To Come Down: उत्तराखंड के जोशीमठ में एक के बाद एक संकट बढ़ता जा रहा है. घरों, दो होटल के बाद अब एक पूरी कॉलोनी इसकी चपेट में आ गई है, जिसके बाद इसे ध्वस्त किए जाने का फैसला किया गया है. जोशीमठ की जेपी कॉलोनी के निरीक्षण के बाद पाया गया है कि इसे काफी नुकसान पहुंचा है और इसकी मरम्मत नहीं की जा सकती है. कॉलोनी में 30 से अधिक घर हैं जिनमें बड़ी दरारें आ गई हैं और ये बढ़ती ही जा रही हैं. खतरे को देखते हुए कॉलोनी के क्षतिग्रस्त भवनों को गिराने की तैयारी शुरू हो गई है.

जेपी कॉलोनी को लेकर चमोली के डीएम हिमांशु खुराना को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित पक्षों को सूचित करें ताकि गंभीर स्थिति में पहुंचे निर्माण को जल्द से जल्द हटाया जाए. इस कॉलोनी को भी पहले से प्रस्तावित माउंट व्यू और मलारी इन होटल की तरह ही गिराया जाएगा.

कॉलोनी में नीचे से निकल रहा पानी
उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव रंजीत कुमार सिन्हा टीम के साथ स्थिति की स्पष्ट तस्वीर प्राप्त करने के लिए जोशीमठ के दूसरी तरफ हाथी पर्वत की ओर गए थे. हाल ही में निरीक्षण के दौरान राज्य की विभिन्न एजेंसियों की टीम ने पाया कि जेपी कॉलोनी का एक सिरा भू-धंसाव के चलते सीधी रेखा में गंभीर क्षतिग्रस्त है. कॉलोनी के नीचे से पानी बह रहा है.

कॉलोनी से कितने घरों को हटाया जाना है, इसे लेकर सिन्हा ने बताया कि चमोली के डीएम को एक सर्वेक्षण करने और ऐसी संरचनाओं की संख्या बताने का निर्देश दिया है, जिन्हें हटाया जाना है. इनमें क्षतिग्रस्त घरों और पुलियों का जल्द से जल्द वैज्ञानिक तरीके से विध्वंस किया जाएगा.

दरार वाले घरों की संख्या 849
इस बीच जोशीमठ में दरार वाले घरों की संख्या बढ़कर 849 हो गई है. 165 घरों को असुरक्षित चिह्नित किया गया है. रंजीत सिन्हा ने बताया कि नए घरों में दरारें नहीं देखी गई हैं. पुरानी जो दरारें थीं उनमें 1 से 2 मिलीमीटर की वृद्धि हुई है. दरार वाले घरों की बढ़ती संख्या पर उन्होंने कहा कि सर्वे का काम जारी है. इस दौरान जिन घरों में दरार दिखती है, उन्हें दर्ज किया जाता है. इसका मतलब यह नहीं है कि ये नई दरारें हैं.

11 जनवरी को सीएम पुष्कर धामी जब जोशीमठ के दौरे पर गए थे, जहां वह प्रभावित परिवारों से मिले थे, उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि जब तक जरूरी न हो, कस्बे में घरों को नही तोड़ा जाएगा. साथ ही उन्होंने लोगों से गुमराह नहीं होने का अनुरोध भी किया था. 

एक्सपर्ट टीम पहुंची
इस बीच हैदराबाद के राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की के विशेषज्ञों की टीम सोमवार (16 जनवरी) को रुड़की पहुंच गई. टीम ने जोशीमठ क्षेत्र का गहन भूभौतिकीय सर्वेक्षण शुरू किया है जिसमें घरों में दरारों की समस्या को ठीक करने और पानी के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें

Joshimath Crisis: जोशीमठ में दिन-प्रतिदिन बिगड़ रहे हालात, 800 से ज्यादा इमारतों में पड़ी दरारें, 165 डेंजर जोन में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
Weather Forecast: बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
बिहार, राजस्थान समेत 6 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम, जानें
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने
इंडियन एयरफोर्स ने रिटायर किए MiG-21 फाइटर जेट, अब कहां है पूरा बेड़ा? सैटेलाइट इमेज आई सामने

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की वजह से युद्ध में फंसा अमेरिका, पूर्व CIA चीफ का बड़ा आरोप, बताया ईरान से जंग का सबसे बड़ा नुकसान
ट्रंप की वजह से युद्ध में फंसा अमेरिका, पूर्व CIA चीफ का बड़ा आरोप, बताया ईरान से जंग का सबसे बड़ा नुकसान
'जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद...', 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान
'जब बीजेपी अपने दरवाजे बंद...', 2027 चुनाव में सपा के साथ जाने के सवाल पर संजय निषाद का चौंकाने वाला बयान
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड
क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति में उतरे ये 6 भारतीय क्रिकेटर, किसी ने जड़ा छक्का तो कोई हुआ क्लीन बोल्ड
Ustaad Bhagat Singh BO Day 4: 'धुरंधर 2' के आगे 'उस्ताद भगत सिंह' का हुआ बंटाधार, चार दिनों में बजट भी नहीं वसूल पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धुरंधर 2' के आगे 'उस्ताद भगत सिंह' का हुआ बंटाधार, चार दिनों में बस इतनी हुई कमाई
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे ले सकते हैं दाखिला
Composite Gas Cylinder: क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे अलग और कहां होते हैं इस्तेमाल?
क्या हैं कंपोजिट सिलेंडर, जानें आम सिलेंडर से ये कैसे अलग और कहां होते हैं इस्तेमाल?
Video: टेकऑफ के लिए तैयार थी फ्लाइट, तभी पायलट कॉकपिट में शीशा तोड़ घुसा ड्रोन, वीडियो वायरल
टेकऑफ के लिए तैयार थी फ्लाइट, तभी पायलट कॉकपिट में शीशा तोड़ घुसा ड्रोन, वीडियो वायरल
Embed widget