एक्सप्लोरर

Ravish Kumar Resign: बहुचर्चित पत्रकार रवीश कुमार ने एनडीटीवी से दिया इस्तीफा, ट्विटर पर हैं टॉप ट्रेंड

Ravish Kumar Resign: बहुचर्चित पत्रकार रवीश कुमार ने बुधवार को एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया है.

Ravish Kumar Resigns: बहुचर्चित पत्रकार रवीश कुमार ने बुधवार (30 नवंबर) को एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद से वे लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. बीते दिन एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने प्रवर्तक समूह की इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दिया था. दरअसल, अडाणी समूह अब इस समाचार चैनल के अधिग्रहण के करीब पहुंच चुका है.

इस घटनाक्रम के बीच रॉय दंपति ने आरआरपीआर होल्डिंग के निदेशक पद से इस्तीफा दिया. वहीं अब रवीश कुमार ने भी चैनल छोड़ दिया है. अडाणी समूह ने आरआरपीआर का अधिग्रहण कर लिया था. आरआरपीआर के पास एनडीटीवी की 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है. हालांकि, रॉय दंपति के पास प्रवर्तक के रूप में एनडीटीवी में अब भी 32.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और उन्होंने समाचार चैनल के निदेशक मंडल से इस्तीफा नहीं दिया है. 

नए निदेशकों की हुई नियुक्ति

प्रणय रॉय एनडीटीवी के चेयरपर्सन और राधिका रॉय कार्यकारी निदेशक हैं. एनडीटीवी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा था कि प्रणय और राधिका रॉय ने आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (आरआरपीआरएच) के निदेशक मंडल से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है. एनडीटीवी ने कहा कि आरआरपीआर होल्डिंग के निदेशक मंडल ने सुदिप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंतिल सिन्नैया चेंगलवारायण की बोर्ड में तत्काल प्रभाव से निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. 

आरआरपीआरएच के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इन नियुक्तियों और इस्तीफों को मंजूरी दी गई. अडाणी समूह ने इस सप्ताह आरआरपीआर होल्डिंग्स का नियंत्रण हासिल कर लिया है. भट्टाचार्य, पुगलिया और चेंगलवारायण कंपनी में अडाणी समूह की ओर से मनोनीत किए गए हैं. रॉय दंपति ने 2009 में रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी एक कंपनी से 400 करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण लिया था. यह कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) थी. इस कर्ज के बदले वीसीपीएल को वॉरंट को आरआरपीआर होल्डिंग्स के शेयर में बदलने का अधिकार मिल गया था. आरआरपीआर होल्डिंग्स के पास एनडीटीवी की 29.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है. 

अडाणी समूह ने अगस्त में किया था अधिग्रहण 

अडाणी समूह ने अगस्त में वीसीपीएल का अधिग्रहण कर लिया था और उसने वॉरंट को शेयरों में बदलने की बात रखी थी. एनडीटीवी के प्रवर्तकों ने शुरुआत में इस कदम का विरोध करते हुए कहा था कि उनके साथ इस पर बातचीत नहीं हुई है, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने इसकी अनुमति दे दी. इससे वीसीपीएल के पास आरआरपीआर होल्डिंग की 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी आ गई. आरआरपीआर (राधिका रॉय प्रणय रॉय होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड) अभी तक प्रवर्तक इकाई है. इसकी समाचार चैनल में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है. प्रणय रॉय के पास एनडीटीवी की 15.94 प्रतिशत और राधिका रॉय के पास 16.32 प्रतिशत (कुल 32.26 प्रतिशत) हिस्सेदारी है. 

एनडीटीवी में हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश

वीसीपीएल के अधिग्रहण के बाद अडाणी समूह की ओर से एनडीटीवी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश लाई गई है. यह पेशकश 22 नवंबर को खुली है और पांच दिसंबर को बंद होगी. अभी तक इस पेशकश को कुल आकार पर 53.27 लाख या एक-तिहाई शेयरों का प्रस्ताव मिला है. हालांकि, खुली पेशकश में शेयर का मूल्य एनडीटीवी के शेयर के मौजूदा भाव से काफी कम है. 

बीएसई पर एनडीटीवी का शेयर पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 447.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, खुली पेशकश 294 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर की गई है. अडाणी समूह का प्रयास एनडीटीवी के अल्पांश शेयरधारकों से 1.67 करोड़ शेयर या 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का है. खुली पेशकश सफल होने के बाद अडाणी समूह की समाचार चैनल में 55 प्रतिशत से अधिक की नियंत्रक हिस्सेदारी हो जाएगी और संभवत: यह रॉय दंपति को चैनल के बोर्ड से बाहर करने का प्रयास करेगा. संजय पुगलिया अडाणी समूह के मीडिया ‘कारोबार’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं.

ये भी पढ़ें- 

तकनीक की दुनिया में भारत की धमक, अब नोट या सिक्के नहीं डिजिटल करेंसी का भी होगा इस्तेमाल
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: मृतकों के परिजनों ने PM मोदी को लिखा लेटर, पूरी सच्चाई जानने के लिए सिर्फ ये मांग
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: मृतकों के परिजनों ने PM मोदी को लिखा लेटर, जानें किस बात की मांग की
Education Minister Remark: ‘ग्रीनविच नहीं, उज्जैन है असली टाइम सेंटर’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा
‘ग्रीनविच नहीं, उज्जैन है असली टाइम सेंटर’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा
Tamil Nadu Assembly Elections: थोल थिरुमावलवन नहीं लड़ेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, क्यों किया ये फैसला?
Tamil Nadu Assembly Elections: थोल थिरुमावलवन नहीं लड़ेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, क्यों किया ये फैसला?
EC का एक्शन, सुवेंदु अधिकारी की रैली में सुरक्षा चूक, चुनाव आयोग ने 4 पुलिस अधिकारियों को किया सस्पेंड
EC का एक्शन, सुवेंदु अधिकारी की रैली में सुरक्षा चूक, चुनाव आयोग ने 4 पुलिस अधिकारियों को किया सस्पेंड

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान के हमले ने किया बड़ा नुकसान, जानें सब कुछ
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
NASA Artemis II Mission: 53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
53 साल में पहली बार इंसानी आंखों से देखा गया चांद का ये हिस्सा, आर्टेमिस II मिशन से आई ऐतिहासिक तस्वीर
ऐसे करेंगे गेंदे की खेती तो हो जाएंगे मालामाल, 1 हेक्टेयर में होती है 15 लाख की आमदनी
ऐसे करेंगे गेंदे की खेती तो हो जाएंगे मालामाल, 1 हेक्टेयर में होती है 15 लाख की आमदनी
KVS Admission Result 2026-27: बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए इस दिन आएगी KVS की पहली लिस्ट, यहां से करें चेक
बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए इस दिन आएगी KVS की पहली लिस्ट, यहां से करें चेक
Embed widget