एक्सप्लोरर

8 दिन तक सहमा रहा पूरा देश! 24 दिसंबर 1999 को जब अचानक गायब हो गया था भारतीय विमान, ऐसी थी कंधार प्लेन हाईजैक की कहानी

Kandahar Plane Hijack: हाईजैक किए गए इस विमान में केवल भारतीय यात्री ही नहीं थे, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस, इटली, जापान, स्पेन और अमेरिका के नागरिक भी शामिल थे.

Kandahar Plane Hijack 1999: 23 साल पहले 24 दिसंबर 1999 को एक ऐसी खबर सामने आई थी, जिससे पूरा देश सहम गया था. शाम के करीब 4.30 बजे इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 के अचानक गायब हो जाने की खबर मिली. पहले भारत और इसके बाद पूरी दुनिया तक खबर पहुंच गई थी कि भारतीय विमान को हाईजैक कर लिया गया है. यह विमान काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ था. चलिए आपको बताते हैं विमान के हाइजैक होने की पूरी कहानी.

हमेशा की तरह की इस दिन भी इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट ने काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया था, लेकिन किसी को खबर नहीं थी कि विमान में यात्री के तौर पर पांच आतंकवादी भी बैठे हैं. विमान के भारतीय वायु क्षेत्र में पहुंचते ही उन्होंने हथियार के बल पर फ्लाइट को कब्जे में ले लिया. अपहरणकर्ताओं की मांग थी कि फ्लाइट को पाकिस्तान ले जाया जाए. 

अपहरणकर्ताओं ने विमान को कई स्थानों पर उड़ाने का आदेश दिया. अमृतसर, लाहौर और फारस की खाड़ी से दुबई तक इसे ले जाया गया. बाद में विमान को अफगानिस्तान के कंधार में उतरने के लिए मजबूर किया गया, जो उस समय तालिबान के नियंत्रित था. अपहरणकर्ताओं ने दुबई में 176 यात्रियों में से 27 को रिहा कर दिया, लेकिन एक को घातक रूप से चाकू मार दिया और कई अन्य को घायल कर दिया. 

क्यों छोड़े थे 27 यात्री 

इन 27 यात्रियों को रिफ्यूलिंग के चलते छोड़ा गया था. ईंधन भरे जाने की एवज में इन यात्रियों की रिहाई पर समझौता हुआ था. रिहा किए गए 27 यात्रियों में महिलाएं और बच्चे शामिल थे. इन्हें दुबई में रिहा किया गया था. इसके अलावा एक दिन बाद डायबिटीज से पीड़ित एक व्यक्ति को भी रिहा कर दिया गया था. वहीं, कैंसर से पीड़ित के महिला को 90 मिनट के लिए फ्लाइट से जाने की अनुमति दी थी.  

आतंकियों की रिहाई की मांग 

अपहरण का मकसद भारत की जेल में बंद इस्लामी आतंकवादियों की रिहाई कराना था. एचयूएम (HUM) के साथी सदस्य अहमद उमर सईद शेख, मसूद अजहर और एक कश्मीरी आतंकवादी मुश्ताक अहमद जरगर सहित 36 आतंकियों को रिहा करने की मां रखी थी. इसके साथ ही उन्होंने 20 करोड़ अमरीकी डॉलर की भी मांग की थी. इतना ही नहीं अपहरणकर्ता एक कश्मीरी अलगाववादी की लाश की भी मांग कर रहे थे. हालांकि तालिबान के दखल देने के बाद उन्होंने लाश और पैसे की मांग छोड़ दी थी. 

तीन आतंकियों की हुई थी रिहाई

इस विमान में केवल भारतीय यात्री ही नहीं थे बल्कि ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, कनाडा, फ्रांस, इटली, जापान, स्पेन और अमेरिका के नागरिक भी शामिल थे. पहले भारत को लगा था कि आतंकवादियों को मना लिया जाएगा लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते भारत सरकार को अपने लोगों का डर सताने लगा और मजबूरन तत्कालीन एनडीए सरकार को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए तीन आतंकियों को कंधार ले जाकर रिहा करने का फैसला लेना पड़ा था. 

24 दिसंबर को हाइजैक किए गए इस विमान को 31 दिसंबर को सरकार और अपहरणकर्ताओं के बीच समझौते के बाद दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर अगवा रखे गए सभी 155 बंधकों को रिहा कर दिया गया. इसी रात सभी यात्रियों को भारत वापस लाया गया. भारत के लिए यह आठ दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं थे. 

ये भी पढ़ें: 

Afghanistan Women Education: जावेद अख्तर, नसीरुद्दीन शाह समेत 50 से ज्यादा शख्सियतों ने की तालिबान के फैसले की निंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget