एक्सप्लोरर

कंझावला मामले में पांच आरोपियों की बढ़ी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, आरोपियों को कोर्ट नहीं लाया गया

Rohini Court: दिल्ली के कंझावला केस में आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है. रोहिणी कोर्ट के जज ने तिहाड़ जेल में जाकर इस मामले की सुनवाई की है और वहीं फैसला सुनाया.

Kanjhawala Case: कंझावला कांड के 5 आरोपियों की न्यायिक हिरासत को रोहिणी कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. हालांकि, सुरक्षा कारणों से आरोपियों को कोर्ट नहीं लाया जा सका. इसके लिए जज खुद तिहाड़ जेल गए थे और वहां पर कोर्ट लगाकर न्यायिक हिरासत बढ़ाई. इससे पहले कोर्ट ने आरोपी दीपक खन्ना की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था और टालमटोल करने के लिए दिल्ली पुलिस को फटकार भी लगाई थी.

रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुशील बाला डागर ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जांच अधिकारी जमानत अर्जी का विरोध नहीं कर रहे हैं. जांच एजेंसी का दृष्टिकोण गैर गंभीर प्रतीत होता है. अदालत ने भविष्य में जमानत अर्जियों पर जवाब संबंधित डीसीपी की निगरानी में लेने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि यह उल्लेख करना उचित है कि इस जमानत अर्जी पर आज जो उत्तर प्राप्त हुआ है, वह सभी आधारों पर काफी अस्पष्ट और गैर-विशिष्ट है.

‘जमानत अर्जी का विरोध नहीं’

जज ने कहा कि जवाब से प्रतीत होता है कि आईओ जमानत अर्जी का विरोध नहीं कर रहा है. जांच एजेंसी को इस तरह का गैर-संवेदनशील दृष्टिकोण नहीं रखना चाहिए. यह अदालत की न्यायिक चेतना को झटका देता है कि जवाब में इस तरह के गोलमोल गैर-विशिष्ट, अस्पष्ट आधार बनाए जा रहे हैं. जांच एजेंसी का दृष्टिकोण गैर-विशिष्ट प्रतीत होता है.

मामले में दो आरोपी जमानत पर

अंकुश और आशुतोष को जमानत मिल गई है. दीपक खन्ना, अमित खन्ना, मनोज मित्तल, कृष्ण और मिथुन सहित अन्य पांच आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं. उन्हें 23 जनवरी को अदालत में पेश किया जाना था. दीपक खन्ना पर शुरू में कार के चालक होने का आरोप लगाया गया था. हालांकि, कुछ दिनों बाद, पुलिस जांच में पाया गया कि उसके चचेरे भाई और दोस्तों ने पुलिस को यह बताने के लिए कहा कि दुर्घटना के समय वह उनके साथ था क्योंकि उनमें से किसी के पास भी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. पुलिस ने पाया था कि दीपक की फोन लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह पूरे दिन घर पर था.

ये भी पढ़ें: Delhi Kanjhawala: 'नाटक नौकरी दी है, 10 लाख नहीं...1 करोड़ मिले, CM केजरीवाल पर भड़का अंजलि का परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Pradesh-Delhi Police Clash: दिल्ली और शिमला पुलिस आपस में क्यों भिड़ी, कब, और कैसे हुआ टकराव, आगे क्या होगा? जानें सब
दिल्ली और शिमला पुलिस आपस में क्यों भिड़ी, कब, और कैसे हुआ टकराव, आगे क्या होगा? जानें सब
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
Meghalaya Politics: 'देरी क्यों....' किस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भिड़ गईं उनकी विधायक पत्नी, विधानसभा में पूछ लिया तगड़ा सवाल
'देरी क्यों....' किस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भिड़ गईं उनकी विधायक पत्नी, विधानसभा में पूछ लिया तगड़ा सवाल
दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी! ट्रंप से लेकर पुतिन तक कोई नहीं आसपास, जानें कौन सा बना डाला रिकॉर्ड
दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी! ट्रंप से लेकर पुतिन तक कोई नहीं आसपास, जानें कौन सा बना डाला रिकॉर्ड

वीडियोज

NCERT Syllabus Change: 8वीं की किताब से हटा 'विवादित' चैप्टर! शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला | Breaking
Patna Breaking: प्याज कारोबारी सोनू की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार | Bihar Crime | ABP News
Delhi Bomb Blast में NIA का बड़ा एक्शन, 2 और खूंखार आतंकी गिरफ्तार | Breaking | ABP News
Shimla News: तीनों आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई पुलिस | AI Summit | Congress | Breaking
Jharkhand Fire Breaking: हाईवे पर भिड़े 4 बड़े वाहन, धू-धू कर जले कंटेनर और हाईवा | Dumka | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Israel Visit: एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची
एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची
'अंधेरे में काम करने वालों को उजाला...', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
'अंधेरे में काम करने वालों को उजाला...', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
‘पापा के लिए सब करेंगे’, धर्मेंद्र की मौत के बाद बॉबी और सनी के साथ अनबन के रूमर्स पर बोलीं हेमा मालिनी
‘पापा के लिए सब करेंगे’, धर्मेंद्र की मौत के बाद बॉबी-सनी के साथ अनबन के रूमर्स पर बोलीं हेमा मालिनी
दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी! ट्रंप से लेकर पुतिन तक कोई नहीं आसपास, जानें कौन सा बना डाला रिकॉर्ड
दुनिया के नंबर 1 नेता बने PM मोदी! ट्रंप से लेकर पुतिन तक कोई नहीं आसपास, जानें कौन सा बना डाला रिकॉर्ड
Urinating During Shower: नहाते वक्त पेशाब आना क्या खराब सेहत की निशानी? प्रेमानंद महाराज ने बता दी इस दिक्कत की हकीकत
नहाते वक्त पेशाब आना क्या खराब सेहत की निशानी? प्रेमानंद महाराज ने बता दी इस दिक्कत की हकीकत
इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसे बन सकते हैं अंपायर, एक मैच के लिए कितनी मिलती है फीस?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसे बन सकते हैं अंपायर, एक मैच के लिए कितनी मिलती है फीस?
Embed widget