एक्सप्लोरर

कर्नाटक: ED की रडार पर डीके शिवकुमार, जानें उन्हें क्यों कहा जाता है कांग्रेस का संकट मोचक

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पार्टी के लिए संकट मोचक के तौर पर देखे जाते हैं. जब-जब पार्टी पर किसी भी तरह का कोई संकट आया तो डीके शिवकुमार ढाल बनकर खड़े रहे हैं. उन्हें राज्य में कांग्रेस के चाणक्य के तौर पर भी कहा जाता है.

बंगलौर: कांग्रेस के संकटमोचक नेता डीके शिवकुमार एक बार फिर ईड़ी के रडार पर आ गए हैं. डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री है. डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार दोपहर को पेश होने के लिए समन किया है. डीके शिवकुमार ने कहा है कि वे 1:00 बजे ईडी के सामने पेश होंगे. गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट ने उनकी एक याचिका को खारिज कर दिया था. याचिका में शिवकुमार ने ईडी के समन को खारिज करने की मांग की थी.

अब चूंकि याचिका खारिज हो गई है इसलिए उन्हें ईडी के सामने पेश होना पड़ेगा. डीके शिवकुमार ने दिल्ली जाने के लिए बेंगलुरु से सुबह 11 बजे की फ्लाइट बुक की है. ईडी के समन के साथ ही बेंगलुरु में डीके शिवकुमार के घर के बाहर उनके समर्थकों का जुटना भी शुरू हो गया है.

हमारा सारा खून पहले ही चूसा जा चुका है- शिवकुमार

ईडी के समन पर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, ‘’मैंने अदालत से अनुरोध किया था कि यहां एक साधारण सा आयकर का मामला है. मैं पहले ही आयकर रिटर्न दाखिल कर चुका हूं. इसमें प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग का कोई मामला नहीं है. कल रात उन्होंने मुझे एक बजे दिल्ली आने के लिए समन भेजा. मैं कानून की इज्जत करता हूं. पिछले दो सालों से मेरी 84 साल मां की पूरी संपत्ति को विभिन्न जांच अधिकारियों ने बेनामी संपत्ति के रूप में संलग्न किया गया है और मैं उसमें बेनामी हूं. हमारा सारा खून पहले ही चूसा जा चुका है.’’

मनी लॉन्ड्रिंग: कर्नाटक में कांग्रेस के संकट मोचक डी के शिवकुमार को ED ने पूछताछ के लिए भेजा नोटिस

शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी

वहीं, बता दें कि डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी चल रहा है. साल 2017 में इनकम टैक्स ने डीके शिवकुमार के 64 ठिकानों पर छापेमारी की थी. उनके खिलाफ टैक्स चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई हुई थी. उस दौरान डीके शिवकुमार और बाकी कांग्रेस नेताओं ने राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई करने का बीजेपी पर आरोप लगाया था.

डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं. 2013 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 250 करोड़ बताई थी, जो अब बढ़कर 600 करोड़ रुपये हो गई है.

डीके शिवकुमार को क्यों कहा जाता है कांग्रेस का संकच मोचक

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पार्टी के लिए संकट मोचक के तौर पर देखे जाते हैं. जब-जब पार्टी पर किसी भी तरह का कोई संकट आया तो डीके शिवकुमार ढाल बनकर खड़े रहे हैं. उन्हें राज्य में कांग्रेस के चाणक्य के तौर पर भी कहा जाता है. दरअसल 2018 विधानसभा चुनाव के बाद बनी जेडीएस कांग्रेस की गठबंधन की सरकार पर जब जब संकट के बादल मंडराते दिखे तब तब डीके शिवकुमार संकटमोचक बन कर विधायकों को मनाने के लिए पहुंच जाते थे.

पार्टी में जब भी बगावत के सुर तेज हुए तो डीके शिवकुमार यह सुनिश्चित करते थे कि किस तरह से बागी विधायक को मनाया जा सके. पिछले साल राज्य में 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटें जीतकर उन्हें इसे साबित किया. उन्होंने विपक्ष के गढ़ बेल्लारी लोकसभा सीट और रामनगर विधानसभा सीट पर पार्टी को जीत दिलाई है. जिसके बाद पार्टी में उनका महत्व और बढ़ गया है. हालांकि लोकसभा चुनाव में वे पार्टी को जीत नहीं दिला पाए और बीजेपी ने पूरे कर्नाटक में स्वीप किया.

2018 में येदियुरप्पा की सरकार को गिराने में थी शिवकुमार की अहम भुमिका

इससे पहले 2018 के मई में भी येदियुरप्पा की ढाई दिन की सरकार को गिराने में डीके शिवकुमार ने अहम भूमिका निभाई थी और अमित शाह की रणनीति पर पानी फेर दिया था. तब से उन्हें कर्नाटक की राजनीति का चाणक्य कहा जाने लगा. यही कारण है कि डी के शिवकुमार कर्नाटक की राजनीति में कांग्रेस का एक अहम चेहरा बन चुके हैं.

सिद्धारमैया सरकार में डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार ऊर्जा मंत्री रहें. डीके शिवकुमार वोकालिग्गा समुदाय से आते हैं. वह कर्नाटक की राजनीति में डीकेएस के नाम से चर्चित हैं. उन्होंने भले जेडीएस के नेतृत्व में सरकार बनाने में अहम रोल निभाया है लेकिन उनकी राजनीति की शुरुआत 1985 मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के पिता एचडी देवेगौड़ा के खिलाफ हुई थी.

यह भी पढें-

बिहार: गोपालगंज में 15 लाख की घूस नहीं देने पर ठेकेदार को जिंदा जलाकर मार डाला

भारत के खिलाफ वीडियो के जरिए नागा विद्रोहियों को भड़का रहा है पाकिस्तान, कश्मीर में इंटरनेट शुरू होने में लगेगा वक्त

मिसाल: बिहार के इस गांव में नहीं है कोई मुस्लिम परिवार, हिंदू करते हैं मस्जिद की सुरक्षा और देखभाल

INX मीडिया केस: चिदंबरम की CBI हिरासत आज होगी खत्म, दोपहर में होगी कोर्ट में पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
दिल्ली-यूपी, पंजाब-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, IMD की ताजा भविष्यवाणी
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rouse Avenue Court: दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
दिल्ली की कोर्ट में ऐसा कौन सा केस पहुंचा, जिसको देख अदालत ने लौटा दी CBI की चार्जशीट, कहा- 'हमारा...'
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
तीसरी बेटी के जन्म पर उस्मान ख्वाजा का मजेदार रिएक्शन वायरल, बोले - 'अब 8 और चाहिए टीम बन जाएगी'
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन बाजारों से खरीदें पूजा का सबसे सस्ता सामान, फटाफट करें चेक
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ, वीडियो वायरल
ऐसा मुंडन पहले नहीं देखा होगा! बच्चे के साथ पूरे परिवार ने मुंडवाए बाल, मां ने भी दिया पूरा साथ
Embed widget