एक्सप्लोरर

MLA Ramesh Kumar Statement: दुष्कर्म वाले बयान पर घिरे कांग्रेस विधायक रमेश कुमार, पार्टी से निष्कासित करने की उठी मांग

Ramesh Kumar Statement: रमेश कुमार ने भद्दी टिप्पणी उस समय की जब विधायक कर्नाटक विधानसभा में बाढ़ की स्थिति और राहत उपायों पर चर्चा शुरू करने के लिए आपस में होड़ कर रहे थे.

Ramesh Kumar Controversial Statement: कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार दुष्कर्म पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में आ गए हैं. गुरुवार को विधानभा सत्र के दौरान संबोधित करते हुए रमेश कुमार ने कहा, "जब रेप टल नहीं सकता, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो." इस भद्दी टिप्पणी के बाद से तमाम नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने रमेश कुमार के रवैये की आलोचना की है.

रमेश कुमार के रेप वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने कहा, 'मुझे आश्चर्य है कि राज्य के सदन में ऐसे लोग बैठे हैं जिन्हें महिला के प्रति न आदर और न सम्मान है. जिन लोगों ने इन्हें चुनकर वहां भेजा उन्हें एक बार सोचना चाहिए. इनकी पार्टी को ऐसे विधायक पर सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए.'

रमेश कुमार के बयान पर कर्नाटक विधानसभा में जमकर हंगामा हो रहा है. कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने कहा, 'रमेश कुमार विधायक व स्पीकर रह चुके हैं उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन उन्होंने ऐसा कहा इसके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं. वो अनुभवी नेता हैं. रमेश कुमार के बयान पर अध्यक्ष को उन्हें रोकना चाहिए था.' वहीं कांग्रेस नेता मलिलकार्जुन खड़गे ने कहा, 'ऐसी अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी. वो वरिष्ठ नेताओं में से हैं, उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये समझ नहीं आ रहा है. अब उन्हें इस ग़लती का एहसास हुआ है और उन्होंने माफी मांगी है. लेकिन इस तरह की बातें कतई नहीं करनी चाहिए.'

ये भी पढ़ें- Maharashtra News: फंड मिलने के मामले में सीएम पद वाली शिवसेना फिसड्डी, NCP सबसे आगे, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

पार्टी से निष्कासित करने की मांग
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, विधानसभा जो महिला को संरक्षित करने का संकल्प लेती है उस धरा पर कांग्रेस नेता ने जो बयान दिया है वो शर्मनाक है. कांग्रेस का वो नेतृत्व जो उत्तर प्रदेश में कहता है मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं.तो पहले कांग्रेस इस नेता को अपनी पार्टी से निष्काषित करें.

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, 'विधानसभा में ये बोलना सही नहीं है. कांग्रेस राजनीति का स्तर किस लेवल पर लेकर जा रही है ये इसका सबूत है. केआर रमेश कुमार काफी वरिष्ठ नेता हैं.'

ये भी पढ़ें- Delhi Riots केस में 10 लोगों पर आरोप तय, Court ने कहा- हिंदू समुदाय के लोगों को देश छोड़ने के लिए मजबूर करना था मकसद

जया बच्चन ने रमेश कुमार के बयान को बताया शर्मनाक हरकत
सपा सांसद जया बच्चन ने रमेश कुमार के बयान को शर्मनाक हरकत करार दिया है. उन्होंने कहा, 'शर्मनाक हरकत, शर्मनाक हरकत. पार्टी को उनसे निपटना चाहिए और बहुत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि यह दूसरों के लिए एक उदाहरण हो कि वे इस तरह की बातें न सोचें. सदन में इसके बारे में बात करना भूल जाएं. अगर आपके पास ऐसी मानसिकता वाले लोग विधानसभा या संसद में बैठे हैं, तो चीजें कैसे बदल सकती हैं? हमें उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देकर एक मिसाल कायम करनी होगी ताकि कोई कभी इस तरह बोलने की हिम्मत न करे. यह घृणित है, मैं स्तब्ध हूं.'

हालांकि अपने रेप वाले बयान पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा, 'अगर इससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा है तो मुझे माफी मांगने में कोई आपत्ति नहीं है. मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं.'

रमेश कुमार ने यह टिप्पणी उस समय की जब विधायक राज्य में बाढ़ की स्थिति और राहत उपायों पर चर्चा शुरू करने के लिए आपस में होड़ कर रहे थे. स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी की बार-बार मयार्दा बनाए रखने की अपील बेकार गई. उन्होंने तब सदस्यों से कहा था कि वे आपस में निर्णय लें और फिर अपनी चिंताओं को व्यक्त करें. इस मौके पर, स्पीकर कागेरी ने पूर्व स्पीकर रमेश कुमार को संबोधित करते हुए कहा कि आप जानते हैं कि मैं अब 'आइए स्थिति का आनंद लें' मोड में हूं. मुझे सदन को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो रहा है. इस पर रमेश कुमार खड़े हो गए और संबोधित करते हुए कहा कि एक कहावत है. जब रेप अपरिहार्य हो, तो लेट जाओ और इसका आनंद लो. उन्होंने आगे कहा, "ठीक आप भी उसी स्थिति में है." स्पीकर कागेरी इस टिप्पणी पर मुस्कुराए और पूरे सत्र में इस पर खूब हंसी भी आई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
'डोकलाम में शहीद हुए जवानों को दे चुके क्लीन चिट', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस
'डोकलाम में शहीद जवानों को...', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget