एक्सप्लोरर

Karnataka: रामनगर जिला को बेंगलुरु में शामिल करने की योजना, डीके श‍िवकुमार और कुमारस्‍वामी में जुबानी जंग

Karnataka Politics: कर्नाटक के रामनगर ज‍िला को बेंगलुरु में शामिल क‍िए जाने की योजना पर पूर्व सीएम कुमारस्‍वामी और ड‍िप्‍टी सीएम डीके श‍िवकुमार में 'वाक युद्ध' छ‍िड़ गया है.

DK Shivakumar vs HD Kumaraswamy: कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने जेडीएस की गठबंधन सरकार के फैसले को बदलने की तैयारी कर ली है. राज्‍य के ड‍िप्‍टी सीएम डीके श‍िवकुमार (D K Shivakumar) और पूर्व मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी (HD Kumaraswamy) के बीच इसको लेकर सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर बहस छ‍िड़ गई है.

श‍िवकुमार 2007 में बनाए गए चार तालुका वाले रामनगर ज‍िला (Ramanagara District) को बेंगलुरु में शाम‍िल करने जा रहे हैं. उनका दावा है क‍ि इस जिला को तत्कालीन बेंगलुरु ग्रामीण जिले से अलग करके बनाया गया था. 

द‍िलचस्‍प बात यह है क‍ि इस फैसले को लेकर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री स‍िद्धारमैया भी अवगत नहीं हैं. सीएम सिद्धारमैया का कहना है क‍ि उनको इस मुद्दे के बारे में जानकारी नहीं है, क्योंकि शिवकुमार ने इस संबंध में उनसे कोई चर्चा नहीं की है. 

'बेंगलुरु हमारा है, हम बेंगलुरु का हिस्सा हैं' 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस मुद्दे पर दोनों के बीच चल रही राजनीत‍िक खींचतान पर उप-मुख्‍यमंत्री डीके का कहना है क‍ि मौजूदा रामनगर जिला है, उसके चार तालुके के न‍िवासी बेंगलुरुवासी थे. वह ज‍िला पूरा बेंगलुरु का है. उन्‍होंने यह भी कहा कि वह खुद इस क्षेत्र से हैं. हम रामनगर, मगदी, चन्नापटना और कनकपुरा के निवासी बेंगलुरुवासी हैं और बेंगलुरु हमारा है, हम बेंगलुरु का हिस्सा हैं. 

डीके श‍िवकुमार की व‍िधानसभा कनकपुरा भी रामनगर ज‍िले के अंतर्गत है. अब इसको बेंगलुरु के तहत लाने की योजना है ज‍िस पर पूर्व सीएम और ड‍िप्‍टी सीएम के बीच खूब तर्क व‍ितर्क हो रहा है.  

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार का कहना है कि इस पूरी योजना को लेकर उनके पास ड्राफ्ट है. इसका आने वाले द‍िनों में खुलासा किया जाएगा.  

'अवैध या बेनामी संपत्तियों को नियमित करने का मकसद'  

रामनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने श‍िवकुमार पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि इस कदम का उद्देश्य अवैध या बेनामी संपत्तियों को नियमित करना हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि शिवकुमार को यह समझना चाहिए कि 7 जन्म लेने के बाद भी कोई रामनगर जिले को नहीं बांट सकता है. साल 2007 में बनाया गया रामनगर ज‍िला का हेडक्‍वार्टर बेंगलुरु स‍िटी से करीब 48 किमी दूर है. 

'योजना को आकार देने की इतनी जल्‍दबाजी नहीं' 

पत्रकारों से बात करते हुए श‍िवकुमार ने कहा कि इस योजना को आकार देने की इतनी जल्दी नहीं है. आने वाले द‍िनों में इसको आकार द‍िया जाएगा. इसके लिए एक ब्लूप्रिंट भी तैयार है. इस योजना को किस तरह का आकार देना, आने वाले समय में बताया जाएगा. 

'जांच परख के बाद बनाया गया था रामनगर जिला'  

कुमारस्वामी ने अपने कार्यकाल में ल‍िये गये फैसले को सही करार देने के ल‍िए 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, 'वैज्ञानिक तरीके से विचार करने और लोगों को होने वाले फायदे और नुकसान की जांच परख करने के बाद ही रामनगर जिले का गठन किया गया था.'
 
'कनकपुरा में सोने की कीमत वाली जमीनें लूटकर बिल्डरों को सौंपेंगे' 

उन्होंने शिवकुमार पर पलटवार करते हुए कहा, उनके दिमाग में क्या है? क्या यह कनकपुरा में सोने की कीमत वाली जमीनें लूटकर बिल्डरों को सौंप रहे हैं? या फिर बेनामी जमीनों पर किला बनाएंगे, जिन पर पहले से ही बाड़बंदी हो चुकी है? यदि आप (शिवकुमार) हमें बताएंगे तो हम आभारी होंगे....   

'कुमारस्वामी को रामनगर जिला बनाने का श्रेय लेने दीजिए' 

शिवकुमार ने कहा, कुमारस्वामी क्या कहते हैं, इसकी मुझे परवाह नहीं है, मैं क्या करता हूं या सरकार क्या करती है, यह महत्वपूर्ण है. कुमारस्वामी या किसी और को रामनगर को जिला बनाने का श्रेय लेने दीजिए. उन्होंने कहा कि चार तालुकों वाला पूरा रामनगर जिला बेंगलुरु का है. 
 
'बीजेपी नेता को कुछ भी पता नहीं है'  

इस मामले पर श‍िवकुमार ने बीजेपी के महासचिव और एमएलसी एन रविकुमार पर भी निशाना साधा. उन्‍होंने दावा किया कि उनको कुछ भी पता नहीं है. 

'शिवकुमार प्रॉपर्टी को लेकर संतुष्ट नहीं हैं' 

रविकुमार ने शिवकुमार पर अमीर बनने की चाहत का आरोप लगाया. उन्‍होंने कहा क‍ि शायद वह (शिवकुमार) अपनी संपत्ति से संतुष्ट नहीं हैं. उनके और उनके परिवार के पास हजारों एकड़ जमीन है... अपनी समृद्धि के लिए ही वह कनकपुरा को बेंगलुरु लाना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें: Karnataka Politics: तीन और डिप्टी सीएम के सुझाव से कर्नाटक कांग्रेस में मची हलचल, क्या है डीके शिवकुमार का रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी रोहित सोलंकी को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर गोली चलने के मामले में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
सांसद गौरव गोगोई लड़ेंगे असम विधानसभा का चुनाव, कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी
US Iran War: ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
ईरान जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य
आंखों में आंसू और दिल में याद! मां की अर्थी घर पर थी और बेटी एग्जाम हॉल में लिख रही थी अपना भविष्य

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget