एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव में ग्लैमर का तड़का, स्टार प्रचारकों में कन्नड़ एक्टर्स

Karnataka Election: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के संग्राम में कई कन्नड़ फिल्मी हस्तियां चमक और ग्लैमर जोड़ने को तैयार हैं. सभी पार्टी अपने अपने खेमे में अभिनेताओं को शामिल करने की होड़ में है.

Karnataka Election Star Campaigners: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में अब करीब एक महीने का ही समय बचा है. ऐसे में राज्य की चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है. इसे लेकर सूबे में कई कन्नड़ फिल्मी हस्तियां विधानसभा चुनाव में चमक और ग्लैमर जोड़ने के लिए तैयार हैं. लोगों की फिल्मी कलाकारों में ज्यादा दिलचस्पी होने के कारण राजनीतिक पार्टियां उन्हें अपनी पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश में है.

लोकप्रिय स्टार किच्चा सुदीप ने बुधवार (5 अप्रेल) को यह घोषणा करके बड़ा कदम उठाया कि वह मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए प्रचार करेंगे. वहीं फिल्मी दुनिया के दूसरे कलाकार भी चुनाव लड़ सकते हैं. इसी क्रम में आगे जानते हैं कि किन-किन पार्टियों ने फिल्मी सितारों पर दाव लगाया है. 

किच्चा सुदीप होंगे बीजेपी के स्टार प्रचारक
कन्नर फिल्म के सुपरस्टार किच्चा सुदीप कई पार्टियों से जुड़े रहे है, एक महीने पहले उनके कांग्रेस में जाने की खुब चर्चा हो रही थी और उनका कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के साथ फोटो भी सामने आई थी. जिसके बाद सुपरस्टार के बीजेपी में शामिल होने की बात कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही थी. हलांकि, इन अटकलों के साथ सुदीप ने बीजेपी का समर्थन करने की बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि वह राजनीति में शामिल नहीं होंगे.

उन्होंने कहा, 'मैं यहां मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का समर्थन करने आया हूं और वह जहां भी कहेंगे मैं प्रचार करूंगा. अब कन्नर स्टार किच्चा सुदीप के बीजेपी में जाने से राज्य में पार्टी को एक बहुल प्रशंसकों से जुड़ने का फायदा मिल सकता है.

कांग्रेस ने भी फिल्मी हस्तियों को चुनाव में उतारा
मधु बंगारप्पा जैसे कुछ एक्टर को पहले ही टिकट मिल चुका है. मधु कर्नाटक के एक भारतीय राजनीतिज्ञ, निर्माता और अभिनेता हैं. कर्नाटक राज्य कांग्रेस ने उन्हें राज्य के ओबीसी अध्यक्ष के रूप में घोषित किया है. मधु कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ेंगी. मधु 2018 में जद (एस) के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए बीजपी से हार गई थीं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस बार उन्हें जनता के साथ तालमेल बिठाने में कामयाबी मिलेगी.

बता दें, मधु बंगारप्पा का जन्म कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एस बंगारप्पा और स्वर्गीय शकुंतला बंगारप्पा के घर हुआ था. जिससे की उनकी छवी सूबे के राजनीति पर खासा प्रभाव डाल सकती है. कांग्रेस की दूसरी सूची में अधिक फिल्मी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. दो बार हारने और एक बार (2013) तेरदल से जीतने वाली उमाश्री को फिर से कांग्रेस का टिकट मिलने की उम्मीद है. वोक्कालिगा संघ चुनावों में अपनी पहचान बनाने वाले निर्माता उमापति एस गौड़ा को बेंगलुरु के बोम्मनहल्ली से कांग्रेस का टिकट मिलना लगभग तय है.

AAP ने कन्नड़ हास्य अभिनेता को दिया टिकट
आम आदमी पार्टी ने भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान करते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टियां फिल्मी हस्तियों को अपने साथ जोड़ने के लिए टिकट दे रही है. टेनिस कृष्णा एक लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता और हास्य अभिनेता हैं. टेनिस कृष्णा ने 600 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और कॉमेडी अभिनेत्री रेखा दास के साथ 100 फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड बनाया है. वहीं कॉमेडी अभिनेता टेनिस कृष्णा के साथ निर्माता स्माइल श्रीनू (श्रीनिवास एन) को क्रमश: तुरुवेकेरे और कुडलिगी के सीट से उम्मीदवार धोषित किया गया है. कृष्णा इससे पहले कांग्रेस और जद (एस) में रह चुके हैं. साथ ही वरिष्ठ अभिनेता 'मुख्यमंत्री' चंद्रू भी पिछले चुनाव से आप में शामिल हो गए हैं और उन्हें टिकट मिलने की संभावना है.

बीजेपी भी फिल्मी हस्तियों पर लगा सकती है दाव
अभिनेता-निर्माता सीपी योगेश्वर के चन्नापटना से बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरने की संभावना है. हलांकि बीजेपी ने अभी तक नामों का खुलासा नहीं किया है. अभिनेत्री भावना यशवंतपुर से टिकट की आकांक्षी हैं. मांड्या की पूर्व सांसद पिछले कुछ समय से राजनीतिक रूप से निष्क्रिय हैं और कांग्रेस को डर है कि भाजपा उन्हें अपने पाले में कर सकती है. हालांकि, एक्ट्रेस का कांग्रेस से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा हैं. वहीं बीजेपी ने मांड्या से निर्दलीय सांसद सुमालता अंबरीश को पार्टी का समर्थन और प्रचार करने के लिए पहले ही शामिल कर लिया है, जबकि अन्य फिल्मी जगत के कालाकार भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इनमें अभिनेत्री श्रुति का भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें-

Karnataka Election: कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता के बाद से मुफ्त वितरण के लिए आईं 9.59 करोड़ की चीजें जब्त, जानें क्या-क्या हुआ बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
Tamil Nadu Budget 2026: हज यात्रा और कब्रिस्तान के लिए CM विजय ने खोला खजाना, तमिलनाडु के बजट में क्या खास?
हज यात्रा और कब्रिस्तान के लिए CM विजय ने खोला खजाना, तमिलनाडु के बजट में क्या खास?
Xप्लेन: सड़क पर एक्टिव लेकिन संसद से गायब, सदन में कुल कितने Gen Z नेता, जानिए
Xप्लेन: सड़क पर एक्टिव लेकिन संसद से गायब, सदन में कुल कितने Gen Z नेता, जानिए
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
गलती से हुआ रन आउट, फिर हो गया सुपर ओवर; वीडियो हो रहा वायरल
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget