एक्सप्लोरर

Karnataka New CM: सिद्धारमैया चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का पेश किया दावा

Karnataka Government Formation: कांग्रेस ने कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया के नाम की घोषणा की है. बेंगलुरु में 20 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा.

Karnataka Congress CLP Meeting: कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) गुरुवार (18 मई) शाम को बेंगलुरु पहुंचे थे. जिसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. सीएलपी नेता चुने जाने के बाद सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. 

राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को टीम के सदस्यों के साथ शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया. शपथ समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा. सिद्धारमैया को कांग्रेस दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव डीके शिवकुमार ने रखा था, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया. इससे पहले कांग्रेस ने कई दिनों तक चले मंथन के बाद सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की. कर्नाटक की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा. सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ कई और मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह में समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है. 

गहन मंथन के बाद की घोषणा

कर्नाटक में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पिछले तीन दिनों से कांग्रेस में गहन मंथन का दौर जारी था. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अलग-अलग मुलाकात की थी. इसके अलावा दोनों नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ भी बैठक की थी. खरगे ने बुधवार देर रात तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ मंत्रणा की और फिर गुरुवार को सिद्धारमैया को सीएम बनाने की घोषणा की गई. 

पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं सिद्धारमैया 

सिद्धारमैया कुरुबा समुदाय से आते हैं और वह मई 2013 से मई 2018 के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वहीं कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं. वह पिछले करीब तीन वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. कांग्रेस ने कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 135 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि बीजेपी को 66 सीटें मिली थीं.

ये भी पढ़ें- 

Karnataka New CM: 'ममता बनर्जी, शरद पवार, नीतीश कुमार और...', कर्नाटक सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में इन नेताओं को मिला निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
मनुस्मृति पर भड़के राहुल गांधी, कहा - 'औरतें किसी की गुलाम नहीं'
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget