एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: मैं क्यों न बनूं मुख्यमंत्री! सरकार बनते ही कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने छेड़ा अपना राग

Karnataka Politics: कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा व्यक्त की. उन्होंने दलितों से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का भी आह्वान किया है.

Karnataka Politics: कर्नाटक में कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार बन चुकी है. राज्य में बंपर गुटबाजी के चलते काफी खींचतान के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लग सकी थी. अब राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोक दिया है. परमेश्वर ने मंगलवार (13 जून) को कहा कि कई दलित नेता, अभी और पहले भी जिनमें वो खुद भी शामिल हैं, सभी में मुख्यमंत्री बनने की पूरी क्षमता होने के बावजूद अवसरों से वंचित कर दिया गया.

परमेश्वर ने दलित समुदाय से एकजुट रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि दलितों के बीच की हीन भावना को जाना होगा. यही वजह है कि मैं खुले तौर पर कहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा, मुझे क्यों नहीं बनना चाहिए. के एच मुनियप्पा दलित नेता और मंत्री, बसावलिंगप्पा या एन रचैया या रंगनाथ की क्षमता में क्या कमी है?

पार्टी के लिए खड़ी हो सकती है मुसीबत
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परमेश्वर ने दलितों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकार के लिए आवाज उठाएं और अपने वोट का सही इस्तेमाल करें और उन्हें संविधान के महत्व की याद दिलाएं. परमेश्वर ने पूर्व में भी खुले तौर पर अपनी मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा व्यक्त की थी. इसके साथ ही उन्होंने पिछले महीने चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस से सिद्धारमैया को चुने जाने पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को चेतावनी दी थी कि अगर एक दलित को उपमुख्यमंत्री पद नहीं दिया जाता है तो वहां प्रतिक्रिया होगी और यह पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर देगी.

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के दौरान थे उपमुख्यमंत्री 
एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के दौरान परमेश्वर उपमुख्यमंत्री थे. वो सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख भी थे. वह 2013 का विधानसभा चुनाव कोराटागेरे से हार गए थे, जब वह केपीसीसी अध्यक्ष थे. तब परमेश्वर मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे, लेकिन हारने के बाद उन्हें एमएलसी और सिद्धारमैया सरकार (2013-2018) में मंत्री बनाया गया था. कार्यक्रम में परमेश्वर ने ये भी दावा किया कि कांग्रेस कुछ समुदायों की उपेक्षा करने के कारण 2018 का चुनाव हार गई थी. 

Cyclone Biparjoy: गुजरात से टकराने वाला है 'बिपरजॉय', ये रही भारत के कुछ सबसे घातक चक्रवातों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
सिलेंडर न मिलने से कामकाजी लोग हुए 'सरेंडर'... लंबी-लंबी लाइनें लगने के बाद भी बुरा हाल, देशभर से ग्राउंड रिपोर्ट
Hyderabad Road Accident: निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
निज़ामाबाद के सड़क पर मच गई चीत्कार! NH44 पर पलटी बस, 4 की मौत, कई घायल
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कुछ लोग जानबूझकर फैला रहे अफवाह’, मूसी नदी परियोजना को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
UP Weather: यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
यूपी में पड़ेंगे ओले! आंधी-बारिश के आसार, अगले 24 घंटों में बदल जाएगा मौसम, IMD का अलर्ट
Chinese Boats: दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
दुनिया से नजर बचाकर कुछ बड़ा करने वाला है चीन! समंदर में उतारीं हजारों बोट, क्या है मामला
Most Ducks in IPL: IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
IPL में सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट होने वाले 5 खिलाड़ी, बड़े-बड़े नाम इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget