एक्सप्लोरर

Kashmir Weather: लद्दाख़ की द्रास घाटी में -26.7 डिग्री सेल्सियस तापमान, कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में होगी और भारी बर्फबारी

Kashmir Weather Update:  मौसम विभाग के निदेशक ने कहा कि 19 जनवरी से 21 जनवरी तक, बादल छाए रहने की संभावना है और  ऊंचे इलाकों  पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है.

Kashmir Weather Update: उत्तर भारत समेत राजधानी में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी स्नोफॉल हो रहा है जिसकी वजह से  न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 26.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया और गुलमर्ग में मौसम की सबसे ठंडी रात शून्य से 12.0 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज की गई. मौसम विज्ञान कार्यालय ने 22 जनवरी से 24 जनवरी तक भारी बर्फबारी की संभावना जताई है क्योंकि इस क्षेत्र में कई पश्चिमी विक्षोभों के आने की संभावना है . 

मौसम विभाग के निदेशक मुख्तार अहमद ने कहा कि श्रीनगर में आज शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह और नीचे जाएगा.अहमद ने बताया कि 18 जनवरी तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है और मौसम के इस मिजाज के परिणामस्वरूप दिन गर्म और रातें ठंडी होंगी और पूरे क्षेत्र में शीतलहर चलेगी. इसके अलावा बादल छाए रहने की संभावना है. कश्मीर घाटी में शीत लहर की स्थिति पहले से ही महसूस की जा रही है क्योंकि काजीगुंड में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम था. यह विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट में अब तक की सबसे ठंडी रात थी. जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बनिहाल में न्यूनतम तापमान -1.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे), बटोटे में -1.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे), कटरा में 4.5 डिग्री सेल्सियस (1.7 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया और भद्रवाह माइनस 1.0°C (सामान्य से 0.1°C नीचे)दर्ज किया गया.

बादल छाए रहने की है संभावना 

लद्दाख में जहां लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस और माइनस 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं द्रास में इस सीजन का सबसे ठंडा तापमान -26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुख्तार अहमद ने कहा कि 19 जनवरी से 21 जनवरी तक, बादल छाए रहने की संभावना है और मुख्य रूप से ऊंचे इलाकों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है. उन्होंने कहा कि 22 से 24 तारीख तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जम्मू और कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर 23/24 जनवरी के दौरान मैदानी इलाकों में हिमपात और मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम स्नोफॉल की संभावना है.

कश्मीर चिल्लई-कलां की चपेट में है, 40 दिनों की कठोर सर्दियों की अवधि जो 21 दिसंबर से शुरू हुई थी. इसका मतलब सर्दी का अंत भी नहीं है.इसके बाद 20 दिन की अवधि 'चिल्लई-खुर्द' कहलाती है जो 30 जनवरी से 19 फरवरी के बीच होती है और 10 दिन की अवधि 'चिल्लई-बच्चा' होती है जो 20 फरवरी से 1 मार्च तक होती है.

यह भी पढ़ें- Kanjhawala Case: कंझावला केस में 11 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु, मंदिर कमेटी पर केस दर्ज
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात
ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget