एक्सप्लोरर

NIA की छापेमारी और PFI नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद बुलाने पर केरल HC ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार को दिया ये निर्देश

NIA की छापेमारी के विरोध में केरल में PFI ने राज्यव्यापी बंद बुलाया है. इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि कोई भी बिना इजाजत के बंद नहीं बुला सकता है.

Kerala HC on PFI Shutdown: एनआईए की छापेमारी (NIA Raids) के विरोध में केरल (Kerala) में इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने राज्यव्यापी बंद (Shutdown) का आह्वान किया है. केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) ने पीएफआई के इस कदम की निंदा की है. हाईकोर्ट ने मामले पर स्वत: संज्ञान (Suo Moto Cognizance) लेते हुए कहा है कि कोई भी बिना इजाजत के बंद नहीं बुला सकता है.

केरल हाईकोर्ट ने कहा, "7 जनवरी 2019 के आदेश में कहा था कि कोई भी सात दिनों की पूर्व सूचना के बिना राज्य में बंद के लिए आह्वान नहीं कर सकता है." अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे जो इस आदेश का उल्लंघन करते हैं. कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान स्वीकार नहीं किया जा सकता है. यह भी कहा कि राज्य में हिंसा की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए.

NIA की छापेमारी और PFI नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद बुलाने पर केरल HC ने लिया संज्ञान, राज्य सरकार को दिया ये निर्देश

एक दिन पहले एनआईए ने 15 राज्यों में पीएफआई से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी और 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए थे. पीएफआई पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं. हत्या के कई मामलों और अशांति फैलाने की घटनाओं में पीएफआई से जुड़े लोगों के नाम सामने आ चुके हैं. कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पीएफआई मामलों के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से जांच तेज कर दी है.

कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं

केरल में पीएफआई की हड़ताल के बीच कुछ जगहों पर छिटपुट हिंसा की घटनाओं की सूचना मिली है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोझिकोड, वायनाड और अलाप्पुझा समेत विभिन्न जिलों में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों पर पथराव किया गया. स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, एक वाहन पर पेट्रोल बम फेंका गया, जो कन्नूर के नारायणपारा में अखबार वितरित करने जा रहा था.

अलाप्पुझा में हड़ताल का समर्थन कर रहे लोगों के पथराव में केएसआरटीसी की बसें, टैंकर लॉरी और कुछ अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचने की खबर है. कोझिकोड और कन्नूर में पीएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर किए गए पथराव में क्रमश: 15 वर्षीय एक लड़की और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए. हालांकि, केरल पुलिस ने राज्यव्यापी हड़ताल के पीएफआई के आह्वान के बाद राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी है और जिला पुलिस प्रमुखों को कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं.

केरल पुलिस ने यह कहा

पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा.’’ पीएफआई ने गुरुवार को कहा था कि आरएसएस के नियंत्रण वाली फासीवादी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विरोधियों को चुप कराने के प्रयासों के खिलाफ शुक्रवार को राज्यभर में हड़ताल की जाएगी. पीएफआई के राज्य महासचिव ए अब्दुल सत्तार ने एक बयान जारी कर बताया था कि हड़ताल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक होगी.

इससे पहले, पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उन जगहों पर मार्च निकाला था, जहां छापे मारे गए थे. उन्होंने केंद्र सरकार और उसकी जांच एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी भी की थी. हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से ऐसे सभी स्थानों पर केंद्रीय बलों को पहले से ही तैनात किया गया था.

ये भी पढ़ें

Supreme Court: आर्टिकल-370 पर सुनवाई के लिए तैयार सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस ने कहा- दशहरे बाद होगी सुनवाई

पर्यावरण मंत्रियों को PM मोदी ने किया संबोधित, कहा- सर्कुलर इकोनॉमी पर दें जोर, ग्रीन ग्रोथ पर है देश का फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget