एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता जॉर्ज को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने भड़काऊ भाषण मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

PC George: मुस्लिम यूथ लीग के नेता ने पीसी जॉर्ज पर धार्मिक विवाद भड़काने वाली टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था. कोट्टायम जिला सत्र न्यायालय ने भी पीसी जॉज की अग्रिम याचिका खारिज की थी.

Kerala High Court: केरल हाई कोर्ट ने एक टेलीविजन बहस के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ बयान के संबंध में शुक्रवार (21 फरवरी) को बीजेपी नेता पीसी जॉर्ज की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. कोट्टायम जिला सत्र न्यायालय ने एराट्टुपेट्टा पुलिस की ओर से दर्ज मामले में जॉज की अग्रिम याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

पीसी जॉर्ज पर धार्मिक विवाद भड़काने का आरोप

यह मामला मुस्लिम यूथ लीग के नेता मुहम्मद शिहाब की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर आधारित है, जिसमें बीजेपी नेता पर धार्मिक विवाद भड़काने वाली टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था. पूर्व विधायक जॉर्ज पर एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ नफरत भरा बयान देने का आरोप है. शिहाब ने आरोप लगाया था कि उनकी टिप्पणी से अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैल सकती है.

पीसी जॉर्ज पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1) (ए) ( धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इरादा) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (उपद्रव करना और सार्वजनिक व्यवस्था का उल्लंघन करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बीजेपी राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया

केरल के सात बार के विधायक रह चुके पीसी जॉर्ज ने पिछले साल अपनी पार्टी केरल जनपक्षम (सेक्युलर) का बीजेपी में विलय कर दिया था. जनवरी में जॉर्ज के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद बीजेपी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया था. पीसी जॉर्ज को सही ठहराते हुए बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनका इरादा चरमपंथ का विरोध करना था, किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं था.

 ये भी पढ़ें : ‘शहीदों के परिवार को गद्दार कहने वाले देशद्रोही’, गौरव भाटिया की सोनिया गांधी पर टिप्पणी को लेकर बोले पवन खेड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
राहुल-खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
राहुल-खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget