एक्सप्लोरर

Kerala Blast: 'जहरीले लोग, उगलते रहेंगे जहर', केरल CM विजयन ने किस पर नाराज होकर कही ये बात?

Kerala Blast News: केरल में हुए धमाके के बाद सियासत तेज हो गई है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के धमाके को लेकर दिए एक बयान पर नाराजगी जताई है.

Kerala Blast: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के कोच्चि के कंवेंशन सेंटर में हुए धमाके पर दिए बयान को लेकर उन पर पलटवार किया है. राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि केरल में हमास के आतंकी धमाके कर रहे हैं और सीएम यहां दिल्ली में इजरायल-हमास युद्ध के खिलाफ बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस पर केरल सीएम ने पलटवार करते हुए कहा है, 'जो जहरीले हैं, वो जहर उगलते रहेंगे.'

दरअसल, केरल के कोच्चि शहर में रविवार (29 अक्टूबर) को एक कंवेंशन सेंटर में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान धमाका हुआ. इस धमाके में 12 साल की एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए. कंवेंशन सेंटर में एक के बाद एक कई धमाके हुए. वहीं, धमाके के बाद ईसाइयों के ‘यहोवा के साक्षी’ संप्रदाय का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने कुछ घंटे बाद ही त्रिशूर जिला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.

राजीव चंद्रशेखर ने क्या कहा था? 

दरअसल, धमाके के कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के लिए केरल सीएम की आलोचना की. पिनराई विजयन दिल्ली में इजरायल-हमास युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इसका हवाला देते हुए चंद्रशेखर ने लिखा, 'दिल्ली में बैठकर इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि केरल में आतंकवादी हमास के जरिए जिहाद करने को कहे जाने की वजह से निर्दोष ईसाइयों पर हमले और बम धमाके हो रहे हैं.'

केरल सीएम ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, 'जो लोग जहरीले हैं, वो जहर उगलते रहेंगे.' हालांकि, ऐसा कहने के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का नाम नहीं लिया. उन्होंने आगे कहा, 'एक केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि मैं तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा हूं और इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा हूं.' विजयन पहले भी इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करवाने की मांग कर चुके हैं और उन्होंने शांति की अपील की है. 

चंद्रशेखर के बयानों पर सवाल उठाते हुए केरल सीएम ने कहा कि उन्होंने किस आधार पर ये बातें कही हैं. उन्होंने कहा, 'वह एक मंत्री हैं और उन्हें कम से कम जांच एजेंसियों के प्रति सम्मान दिखाना चाहिए. इतनी गंभीर घटना में अभी जांच चल रही है. अभी शुरुआती स्टेज ही है और वह कुछ लोगों को निशाना बनाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. यह उनके सांप्रदायिक एजेंडे पर आधारित है, लेकिन केरल के पास ऐसा कोई एजेंडा नहीं है. केरल हमेशा साम्प्रदायिकता के खिलाफ खड़ा रहा है.'

यह भी पढ़ें: केरल सीरियल ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठन? NIA को शक, CM ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget