एक्सप्लोरर

Keshav Maurya On SP: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी चुनावों में कराई लुंगी और टोपी की एंट्री, SP-BSP पर गुंडाराज चलाने का आरोप

Keshav Prasad Maurya In Vyapari sammelan: यूपी के डिप्टी सीएम ने बिना नाम लिए एसपी के नेता अतीक अहमद पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने पूछा कि 2017 के चुनाव से पहले कितने लुंगी छाप गुंडे घूमते थे?

Keshav Prasad Maurya Attack On SP: जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे राज्य की  राजनीति गरमाते जा रही है. सभी दल के नेता अपने-अपने विपक्षी दलों के नेताओं पर हमला करने में जुटे हुए हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार की पीठ थपथपाई. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में जाली टोपी पहनने वाले गुंडे व्यापारियों को डराने, धमकाने का काम करते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आने के बाद वे गुंडे दिखाई नहीं दे रहे हैं.

व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे डिप्टी सीएम

बीजेपी की ओर से आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे केश प्रसाद मौर्य ने कहा, ''2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कितने लुंगी छाप गुंडे घूमते थे. जालीदार टोपी लगाए हुए राइफल रिवॉलबर और बंदूक लिए हुए व्यापारियों को डराने और धमकाने का काम कौन करता था. आपकी जमीन पर कब्जा करना और कब्जा करने के बाद शिकायत मत करने जाना ऐसी धमकी कौन देता था. यह सारा कुछ याद रखाना मेरा यही कहना है.''

इसके अलावा उन्होंने कहा,''सिविल लाइंस का पूरा क्षेत्र बहुत ही शांतिपूर्ण इलाका माना जाता था, लेकिन इस शांतिपूर्ण इलाके को भी अशांत करने के लिए ये गुंडे 30-30 गाड़ियों में 50-100 असलहे लेकर जाते थे.'' उप मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए प्रत्यक्ष तौर पर अपना निशाना बाहुबली और सपा के टिकट से सांसद रहे अतीक अहमद की ओर साध रहे थे.

केमिस्ट्री की राजनीति कर रही है बीजेपी

बता दें कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अतीक अहमद समेत जिले के कई बाहुबलियों के मकानों पर बुल्डोजर चलवाकर सरकारी जमीनों को मुक्त कराया है. इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नंद गोपाल गुप्ता भी मौजूद थे. इस दौरान खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, ''अखिलेश यादव की पार्टी सपा छोटे मोटे दलों से गठबंधन करने का प्रयास कर रही है. वह (सपा) गणित की राजनीति कर रही है और भाजपा केमिस्ट्री की राजनीति कर रही है. हमारी केमिस्ट्री किसी पार्टी के साथ नहीं, बल्कि सीधे जनता के साथ है.''

Cyclone Jawad: चक्रवात ‘जवाद’ को लेकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बंगाल तैयार, NDRF ने तैनात की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, सरकार ने मिडिल ईस्ट जंग के बीच लिया अहम फैसला
पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, सरकार ने मिडिल ईस्ट जंग के बीच लिया अहम फैसला
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
Keralam Elections 2026: ‘फर्जी आधार कार्ड बनाकर चुनावी प्रक्रिया से छेड़छाड़’, चुनाव से पहले कांग्रेस का CPIM पर बड़ा आरोप
‘फर्जी आधार कार्ड बनाकर चुनावी प्रक्रिया से छेड़छाड़’, चुनाव से पहले कांग्रेस का CPIM पर बड़ा आरोप
Assam Elections 2026: ‘मोहब्बत और नफरत की सोच के बीच...’, टिटाबर में CM हिमंत बिस्बा सरमा पर राहुल गांधी का वार, कांग्रेस की पांच गारंटियों का किया ऐलान
‘मोहब्बत और नफरत की सोच के बीच...’, हिमंत बिस्बा सरमा पर भड़के राहुल गांधी, 5 गारंटी का किया ऐलान

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget