एक्सप्लोरर

जानिए PNB घोटाले से जुड़ी 10 खास बातें, आखिर कैसे किया नीरव मोदी ने ये घोटाला?

पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 500 करोड़ का महाघोटाला हुआ है. मेहुल चौकसी और नीरव मोदी पर इस घोटाले का आरोप है. मेहुल चौकसी जूलरी किंग और नीरव मोदी डायमंड किंग के नाम से मशहूर हैं.

एबीपी न्यूज के पीएनबी घोटाले के खुलासे के बाद डायमंड किंग नीरव मोदी पर शिकंजा कसने लगा है. उसे देखते ही पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस जारी हो गया है. मुंबई, दिल्ली, सूरत में उसके 10 ठिकानों पर छापेमारी हुई है. साढ़े ग्यारह हजार करोड़ के घोटाले को पीएनबी के एमडी सुनील मेहता ने कैंसर, एक्शन को सर्जरी कहा है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि नीरव मोदी ने पैसे लौटाने की पेशकश की थी. जानिए इस केस से जुड़ी 10 खास बातें-
1. पंजाब नेशनल बैंक में 11 हजार 500 करोड़ का महाघोटाला हुआ है. मेहुल चौकसी और नीरव मोदी पर इस घोटाले का आरोप है. मेहुल चौकसी जूलरी किंग और नीरव मोदी डायमंड किंग के नाम से मशहूर हैं. एबीपी न्यूज ने ही सबसे पहले इस घोटाले का खुलासा किया था. अब नीरव मोदी पर शिकंजा कस रहा है. ईडी ने 10 ठिकानों पर छापे मारे हैं.
2. सीबीआई ने भी देखते ही पकड़ने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है. घोटाले का खुलासा होने से पहले ही डायमंड किंग नीरव मोदी स्विट्जरलैंड के दावोस गया. मुंबई में नीरव मोदी के घर पहुंचे एबीपी न्यूज संवाददाता गणेश ठाकुर को जानकारी मिली कि नीरव मोदी दो महीने पहले ही बड़े सूटकेस के साथ घर से निकला था.
3. मुंबई के वालकेश्वर में पीएनबी घोटाले के आरोपी कारोबारी मेहुल चौकसी के घर जब एबीपी न्यूज की टीम पहुंची तो पता लगा कि मेहुल चौकसी और उसके रिश्तेदार अब वहां नहीं रहते. सूत्रों ने बताया कि मेहुल चौकसी देश में ही नहीं है. बिल्डिंग के वॉचमैन के मुताबिक पुलिस की टीम भी पूछताछ करने आ चुकी है लेकिन उन्हें नहीं पता मेहुल चौकसी का परिवार कहां है.
4. नीरव मोदी और उसके साथियों ने अपनी तीन कंपनियों- डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट और स्टैलर डायमंड के जरिए जाल बुना. इन तीनों कंपनियों के नाम पर इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से कहा कि उन्हें हांगकांग से सामान मंगाना है. सामान मंगाने के लिए उन्होंने पीएनबी से एलओयू यानि लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी करने को कहा.
5. उन्होंने लेटर ऑफ अंडरटेकिंग हांगकांग में मौजूद इलाहाबाद बैंक और एक्सिस बैंक के नाम पर जारी करने की गुजारिश की. लेटर ऑफ अंटरटेकिंग का मतलब होता है कि जो सामान खरीदा जा रहा है उसके पैसे देने की गारंटी बैंक देता है.
6. पीएनबी ने हांगकांग में मौजूद इलाहाबाद बैंक को 5 और एक्सिस बैंक को 3 लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी किए. हांगकांग से करीब 280 करोड़ रूपए का सामान इंपोर्ट किया गया. 18 जनवरी को इन तीनों कंपनियों के लोग इम्पोर्ट दस्तावेजों के साथ पीएनबी की मुंबई ब्रांच में पहुंचे और पैसों का भुगतान करने को कहा.
7. बैंक अधिकारी ने कहा कि जितना भी पैसा विदेश में भेजना है उतना नकद जमा करना पड़ेगा. कंपनियों के अधिकारियों ने फिर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग दिखाया और उसके आधार पर पेमेंट करने को कहा.
8. बैंक ने जब जांच शुरू की तो उनके होश उड़ गए क्योंकि पीएनबी के रिकॉर्ड में कहीं भी जारी किए गए आठ लेटर ऑफ अंडरटेकिंग का जिक्र नहीं था, मतलब बैंक में बिना पैसा गिरवी रखे लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी करवाए.
9. बैंक की तरफ से केस दर्ज किया गया, मामला सीबीआई में पहुंचा, जांच हुई तो पता चला कि सभी 8 लेटर ऑफ अंडरटेंकिंग फर्जी तरीके से जारी किए गए. पीएनबी के डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी ने एक दूसरे कर्मचारी के साथ मिलकर लेटर जारी किए और इन्हें सिस्टम में कहीं नहीं दिखाया.
10. हांगकांग में जिससे सामान इंपोर्ट किए गए हैं उनकी बैंक गारंटी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के आधार पर हांगकांग में मौजूद इलाहाबाद बैंक और एक्सिस बैंक ने ली थी. यानी अब इन 280 करोड़ रूपयों की देनदारी पीएनबी की हो गयी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
राहुल गांधी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी की वित्त मंत्री को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया

वीडियोज

Tum se Tum Tak:😮Aryavardhan की नई चाल, खेल-खेल में ससुर जी का दिल जीतने की तैयारी (01-03-2026)
US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक? जानें प्लानिंग की इनसाइड स्टोरी
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक?
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
'नेट रन रेट नहीं बल्कि...', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'नेट रन रेट नहीं बल्कि', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget