एक्सप्लोरर

लंदन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई से मेघालय के CM की कुर्सी तक, ऐसा रहा है कॉनराड संगमा का सफर

कॉनराड आज मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री बने. उन्होंने राजनीति में अपना पहला पाठ 1999 में तब सीखा जब उन्हें उनके पिता का प्रचार प्रबंधक बनाया गया.

शिलॉन्ग: कॉनराड संगमा आज मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री बने. अपने पिता पी ए संगमा की छत्रछाया में कम उम्र में राजनीति में आने वाले कॉनराड संगमा ने मेघालय विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी एनपीपी का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया. उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ क्षेत्रीय दलों को एकजुट किया. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा के बेटे कॉनराड संगमा मार्च 2016 में अपने पिता के निधन के बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी का प्रभार संभाला और इसे कांग्रेस के खिलाफ मुख्य प्रतियोगी के तौर पर पेश किया. राज्य में कांग्रेस की दस साल तक सत्ता थी.

एनपीपी ने 2013 के विधानसभा चुनावों में 32 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें केवल दो सीटों पर उसे जीत मिली थी और उसका मत प्रतिशत दस फीसदी से भी कम था. यहां तक कि कॉनराड भी बड़े अंतर से हार गए थे. लेकिन 2016 में तूरा लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतने के बाद उनकी तकदीर पलटने लगी.

कॉनराड संगमा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की पत्नी डिक्कानची डी शिरा को करीब दो लाख से ज्यादा वोटों से हराया और अपने पिता की सीट को बरकरार रखा. उनके पिता इस सीट पर चार दशक से ज्यादा समय तक जीतते रहे. उनके पिता पूर्नो ए. संगमा नौ बार सांसद रहे और 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री रहे.

कॉनराड ने राजनीति में अपना पहला पाठ 1999 में तब सीखा जब उन्हें उनके पिता का प्रचार प्रबंधक बनाया गया. उस समय पी ए संगमा ने कांग्रेस छोड़ दिया था और शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से नजदीक से जुड़ गए. उन्होंने 2013 में एनसीपी से संबंध तोड़कर एनपीपी का गठन किया था.

लंदन यूनिवर्सिटी से आंत्रेप्रेन्युरियल मैनेजमेंट और वित्त में स्नातक कॉनराड संगमा 2008 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और डोनकूपर रॉय नीत कांग्रेस सरकार में एक साल तक वित्त मंत्री रहे. वह विधानसभा में 2010 से 2013 के बीच विपक्ष के नेता रहे. उनकी पार्टी ने इस साल राज्य विधानसभा चुनावों में 51 सीटों पर चुनाव लड़ा जिसमें से 19 सीटों पर उन्होंने चुनाव जीतकर पिछले दो दशक में किसी क्षेत्रीय दल द्वारा सबसे ज्यादा सीट हासिल की. उनका वोट प्रतिशत 20.6 रहा. ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने 1972 में 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कॉनराड संगमा ने अन्य क्षेत्रीय दलों, बीजेपी और एक निर्दलीय विधायक के सहयोग से गठबंधन की सरकार बनाई.

एनपीपी नेता का जन्म तूरा में हुआ था जो पश्चिम गारो हिल्स जिला के गारो हिल्स डिविजन का मुख्यालय है. वह वर्तमान में इसी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा में सांसद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget