एक्सप्लोरर

वायरल सच: वाराणसी में रोड शो के बीच 8 दिन की बच्ची के संकटमोचक बने पीएम मोदी!

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर कई खबरें वायरल हैं. ऐसी ही एक खबर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर वायरल हुई है. सोशल मीडिया पर फैले मैसेज के मुताबिक प्रधानमंत्री ने वाराणसी में चुनाव प्रचार के बीच संकटमोचक का अवतार लिया और एक 8 दिन की बच्ची की जान बचा ली.

4 मार्च, शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा कर रहे थे. जलाभिषेक कर रहे थे और आरती उतार रहे थे. मोदी का पल-पल कैमरे में कैद हो रहा था क्योंकि उस दिन मोदी वाराणसी में रोड शो कर रहे थे.

pm-modi-2-580x395

इसी चुनाव प्रचार के बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज घूम रहा है जिसमें मोदी के संकटमोचक अवतार का दावा किया जा रहा है. वायरल मैसेज के मुताबिक ये कहानी नार्थ ईस्ट के असम में डिब्रूगढ़ की है जहां 8 दिन की एक बच्ची को फेफड़े में गंभीर समस्या हो चुकी थी. वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी और उसे इलाज के लिए तुरंत दिल्ली के गंगाराम अस्पताल लाया जाना था लेकिन कुछ मुश्किलें थीं.

क्या लिखा है वायरल मैसेज में ?

मोदी और चमत्कार के नाम से वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है, "3 मार्च, शुक्रवार को रात 11 बजे मेरे पास एक डॉक्टर का फोन आया जो कि AMCH में मेरे सीनियर थे. उनकी भतीजी वेंटीलेटर पर थी और उसे एयरलिफ्ट करके दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंचाना जरूरी था. फ्लाइट से 6 घंटे लगते और वेंटीलेटर में सिर्फ 7 घंटे का पॉवर बैकअप था. सब ठीक था सिवाय इसके कि शनिवार को दिल्ली का ट्रैफिक और शादियों का मौका.''

वायरल मैसेज में आगे लिखा है, ''मेरे सीनियर ने मुझे अपने संपर्क का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली के ट्रैफिक को रोकने के लिए कहा. जो बहुत मुश्किल था. 4 मार्च की सुबह हुई और मैंने अपनी जान-पहचान के दिल्ली में जो भी पावरफुल लोग थे उनको मैसेज और फोन करना शुरू किया. एक आदमी जो मदद कर सकता था वो विदेश में था और काफी व्यस्त भी. इस बीच बच्ची दोपहर करीब एक बजे असम के डिब्रूगढ़ एयपोर्ट से एयरएंबुलेंस के जरिए दिल्ली के लिए निकल चुकी थी. दोपहर 2 बजे मैंने असम में इंडिया टुडे मैगजीन के कौशिक डेका को मदद के लिए फोन किया. जब कोई रास्ता नहीं बचा तो पीएम मोदी से मदद मांगने की कोशिश की.''

वायरल मैसेज के मुताबिक मदद मांगने वालों को ये पता था कि मोदी वाराणसी में रोड शो में बिजी है और इतने कम वक्त में उन तक बात पहुंचाना नामुमकिन होगा. लेकिन मोदी के पर्सनल ई मेल पर मदद मांगी गई जिसे वो हमेशा अपने फोन पर चेक करते हैं.

मैसेज में दावा है कि उस मेल के बाद जैसे ही एयर एंबुलेंस शाम 7 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड की एक के बाद एक फोन बजने लगे. दिल्ली पुलिस कमिश्नर से लेकर ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर तक के फोन आए.

वेंटीलेटर पर सिर्फ 7 घंटे का पावर बैकअप था और जब आठ दिन की बच्ची को लेकर एयर एंबुलेंस दिल्ली पहुंची तो वेंटीलेटर के लिए 20 मिनट बाकी थे. यानि वेंटीलेटर बंद होता तो बच्ची की जिंदगी मुश्किल में पड़ जाती. दिल्ली में ट्रैफिक जाम था लेकिन दिल्ली ट्रैफिक के एसीपी ने भरोसा दिलाया कि बच्ची समय पर अस्पताल पहुंच जाएगी.

मैसेज के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर गंगाराम अस्पताल तक ट्रैफिक रुकवा दिया गया. ग्रीन कॉरिडोर बनवाया गया, जो कि वीवीआईपी लोगों के लिए बनाया जाता है. वेंटीलेटर यानि लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर 6 मिनट बाकी रह गए थे और बच्ची दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंच गई. मैसेज के मुताबिक मोदी ने उस दिन ये चमत्कार कर दिखाया जब वो खुद दिल्ली से दूर थे और बेहद व्यस्त थे. मैसेज पढ़कर लोग प्रधानमंत्री मोदी के नाम के कसीदे पढ़ रहे हैं.

मैसेज हर मोबाइल तक पहुंच रहा था तो एबीपी न्यूज ने वायरल मैसेज का सच जानने की कोशिश की. हम सीधे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंचे जहां बच्ची के इलाज का दावा किया जा रहा था. गंगाराम अस्पताल में हमने उस बच्ची को ढूंढने की कोशिश की.

अस्पताल में शुरू हुई पड़ताल में पता चला कि बच्ची शनिवार को यानि 4 मार्च को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंची थी और जिस हालत में वो लाई गई थी वो बेहद गंभीर थी. बच्ची के चाचा भी असम के डिब्रूगढ़ से उसे एयरएंबुलेंस में साथ लेकर आ रहे थे. चाचा ने खुद बताया कि कैसे शाम 6 बजे आए एक फोन ने पूरे परिवार को उम्मीदों से भर दिया था.

एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि शनिवार के दिन ईमेल पढ़ने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने व्यस्त होते हुए भी मेल का नोटिस लिया और प्रधानमंत्री कार्यालय को अलर्ट किया. पहले से तैनात टीम ने एंबुलेंस की मदद से बच्ची को विशेष रास्ते से एयरपोर्ट से बाहर निकाला. सड़क पर सारी तैयारी पहले ही हो चुकी थी. बचाव दल ने मात्र 13 मिनट में बच्ची को गंगाराम अस्पताल में दाखिल करवा दिया.

दिल्ली एयरपोर्ट से गंगाराम अस्पताल के बीच की दूरी करीब 17 किमी है. अगर पूरे रास्ते पर सामान्य ट्रैफिक हो तो भी 17 किमी तय करने में 40 मिनट का वक्त लगता है लेकिन वेंटीलेटर पर 20 मिनट ही बैटरी बाकी थी. इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरीडोर के जरिए बच्ची को महज 13 मिनट में ही अस्पताल पहुंचा दिया.

बच्ची की मां प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका हैं. ये परिवार में दूसरी बच्ची है. आंकड़े बताते हैं कि हर साल 14-20 फीसदी बच्चों की मौत ऐसी परेशानी से हो जाती है. ABP न्यूज की पड़ताल में वायरल मैसेज सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
'सूर्यकुमार यादव से आखिरी ओवर में बॉलिंग की उम्मीद....', CJI सूर्यकांत ने T-20 मैचों पर क्या और क्यों कहा, जानें
Telangana High Court: वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
वेमुलावाड़ा दरगाह विवाद! तेलंगाना हाईकोर्ट ने 800 साल पुरानी दरगाह हटाने पर लगाई रोक
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
Breaking News Today Live: पाकिस्तान साइबर फोर्स | पाकिस्तान हमेशा ज़िंदा है
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?
'अदालतों को अस्पतालों की तरह व्यवहार करना चाहिए', सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट्स को लेकर क्यों कही यह बात?

वीडियोज

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking
Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Iran War: ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
ईरान, इराक से यूपी लौटे लोगों को अपने बारे में देनी होगी ये जानकारियां, जारी किए गए 2 फोन नंबर
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद संजू सैमसन ने किसे लगाया पहला वीडियो कॉल, अब सबको पता चल गया
‘मैं सेफ हूं’, US-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट, बोलीं- ‘पैनिक न फैलाएं’
‘मैं सेफ हूं’, यूएस-ईरान टेंशन के बीच दुबई में फंसी सोनल चौहान ने दिया अपडेट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
UAE से लेकर इजरायल तक..., ईरानी मिसाइलों और ड्रोन ने इन 9 देशों में मचाई तबाही, देखें पूरी लिस्ट
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
क्या है दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना, इसमें लड़कियों के खाते में आएंगे कितने रुपये? 
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
Embed widget