एक्सप्लोरर

जानिए- पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स कौन सा राज्य लेता है और किस राज्य की है सबसे ज्यादा कमाई

पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स राजस्थान की सरकार लेती है, लेकिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाला राज्य महाराष्ट्र है.

नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमक कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है. आम जनता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है. ऐसे में मांग उठ रही है कि अगर पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो महंगाई का बोझ हल्का होगा. आज जीएसटी काउंसिल की होने वाली बैठक में पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा हो सकती है. हालांकि केरल, कर्नाटक जैसे कुछ राज्य पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के विरोध में हैं. इसका मुख्य कारण है राजस्व. यहां आपको बता रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स कौन-सा राज्य वसूलता है और किस राज्य की सबसे ज्यादा कमाई है.

पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स लेने वाले राज्य
पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वैट के रूप में टैक्स वसूलने वाला राज्य राजस्थान है. यहां पेट्रोल पर 36 फीसदी और डीजल पर 26 फीसदी वैट राज्य सरकार द्वारा लिया जाता है. इसके बाद मणिपुर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल की सरकारें सबसे ज्यादा टैक्स लेती हैं.

राज्य पेट्रोल पर VAT डीजल पर VAT
राजस्थान 36% VAT 26% VAT
मणिपुर 36.50% VAT 22.50% VAT
कर्नाटक 35% सेल्स टैक्स 24% सेल्स टैक्स
मध्य प्रदेश 33% VAT+Rs 4.5/L VAT+1% सेस 23% VAT+Rs3/L VAT+1% सेस 
केरल 30.08% सेल्स टैक्स+Rs 1/L एडिश्नल सेल्स टैक्स+1% सेस 22.76% सेल्स टैक्स+Rs1/L एडिश्नल सेल्स टैक्स+1% सेस

पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले राज्य
पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स राजस्थान की सरकार लेती है, लेकिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाला राज्य महाराष्ट्र है. साल 2020-21 में महाराष्ट्र को 25,430 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर है. हालांकि राजस्थान छठे नंबर पर है.

महाराष्ट्र 25,430 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश 21,956 करोड़ रुपये
तमिलनाडु 17,063 करोड़ रुपये
कर्नाटक 15,476 करोड़ रुपये
गुजरात 15,141 करोड़ रुपये
राजस्थान 15,119 करोड़ रुपये
मध्य प्रदेश 11,908 करोड़ रुपये
आंध्र प्रदेश 11,041 करोड़ रुपये

GST के दायरे में आने पर VAT खत्म हो जाएगा
अगर पेट्रोल-डीजल के दाम जीएसटी के दायरे में आते हैं तो ये जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा. पूरे देश में पेट्रोल-डीजल एक रेट पर बिकेगा. जीएसटी में आने पर केंद्र की एक्साइज और राज्यों का वैट खत्म हो जाएगा. जीएसटी का सबसे बड़ा स्लैब 28 फीसदी का है जो आज लग रहे टैक्स से काफी कम है. हर राज्य में पेट्रोल-डीजल पर अलग अलग टैक्स है. यदि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया गया, तो केंद्र और राज्य सरकारों को 4.10 लाख करोड़ के राजस्व से वंचित होना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें-
क्या पेट्रोल डीजल की कीमत भी GST के दायरे में आएगी? लखनऊ में आज होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- पत्नी को बिना बताए ससुर के घर पर बुलडोजर चलवा दिया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'म्यांमा के नेतृत्व वाली और इसकी अपनी शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है भारत', विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा
'म्यांमा के नेतृत्व वाली और इसकी अपनी शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है भारत', विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा
US Israel Iran War: 'अमेरिका के सामने सरेंडर, तेल सप्लाई खतरे में...' राहुल गांधी ने ईरान जंग पर PM मोदी से क्या कहा?
'अमेरिका के सामने सरेंडर, तेल सप्लाई खतरे में...' राहुल गांधी ने ईरान जंग पर PM मोदी से क्या कहा?
SIR को लेकर फिर केंद्र पर भड़कीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बोलीं- मतुआ समुदाय को अनिश्चितता में धकेला जा रहा
SIR को लेकर फिर केंद्र पर भड़कीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बोलीं- मतुआ समुदाय को अनिश्चितता में धकेला जा रहा
ईरान पर US-इजरायल हमले की AIMPLB ने कड़ी निंदा की, UN से युद्ध विराम की अपील, कहा- 'मिडिल ईस्ट में युद्ध...'
ईरान पर US-इजरायल हमले की AIMPLB ने कड़ी निंदा की, UN से युद्ध विराम की अपील, कहा- 'मिडिल ईस्ट में युद्ध...'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Doomsday Missile Test: जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, 'नीतीश युग का अंत...'
बिहार में सियासी बदलाव पर केसी त्यागी का बड़ा बयान, 'नीतीश युग का अंत...'
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया क्या है सच
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया सच
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
BSNL Recruitment 2026: बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
बीएसएनएल में 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget