एक्सप्लोरर

DETAILS: क्यों हुई इन मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी?

ये सवाल भी सियासी गलियारों में घूम रहा है कि 6 मंत्री जो केंद्रीय कैबिनेट से हट चुके हैं, उनके जाने के पीछे की असली वजहें क्या रही हैं? जानिए वो कारण जो इन मंत्रियों के इस्तीफे के पीछे रहे..

नई दिल्लीः कल मोदी मंत्रिमंडल का तीसरी बार विस्तार होगा. माना जा रहा है कि मोदी सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल में ये अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल होगा. इस विस्तार से पहले लघु उघोग मंत्री कलराज मिश्र समेत अबतक मोदी कैबिनेट से 6 मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं. बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती की कुर्सी बच गई. हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी.

कल होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में कौन शामिल होगा इन सवालों के बीच ये सवाल भी सियासी गलियारों में घूम रहा है कि 6 मंत्री जो केंद्रीय कैबिनेट से हट चुके हैं, उनके जाने के पीछे की असली वजहें क्या रही हैं? जानिए वो कारण जो इन मंत्रियों के इस्तीफे के पीछे रहे..

1. कलराज मिश्र (लघु उद्योग मंत्री) इस्तीफे की वजह उत्तर प्रदेश के कद्दावर बीजेपी नेता कलराज मिश्र लघु उद्योग मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह अपनी बढ़ी हुई उम्र को बताया है. कलराज मिश्र की उम्र 75 से ज्यादा है. हालांकि ये सुगबुगाहट है कि इन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है.

2. बंडारू दत्तात्रेय (केंद्रीय श्रम मंत्री) इस्तीफे की वजह बंडारू दत्तात्रेय के इस्तीफे की वजह पीएम मोदी के दिए गए लक्ष्य को पूरा ना कर पाना बताई जा रही है और इन्हें भी बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी मिल सकती है.

3. राजीव प्रताप रूडी (कौशल विकास मंत्री) इस्तीफे की वजह बिहार के सारन से सांसद राजीव प्रताप रूडी के इस्तीफे के पीछे भी निराशाजनक प्रदर्शन ही वजह बताई जा रही है. उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन ना करने के चलते इनकी मोदी कैबिनेट से छुट्टी हो गई है. मंत्री पद से हटने के बाद इन्हें भी संगठन में बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है.

4. संजीव बालियान (जल संसाधन राज्य मंत्री) इस्तीफे की वजह केंद्र सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री रहे संजीव बालियान इस्तीफा देने वाले सबसे पहले नाम में शामिल थे. अफसरों से तालमेल नहीं बिठा पाना इनके इस्तीफे की वजह बताई जा रही है. बालियान के खिलाफ नकारात्मक माहौल भी उनके इस्तीफे के पीछे की वजह हो सकती है.

5. फग्गन सिंह कुलस्ते (स्वास्थ्य राज्य मंत्री) इस्तीफे की वजह सरकार में दी गई खास भूमिका निभाने में नाकाम रहने के चलते फग्गन सिंह कुलस्ते को इस्तीफा देना पड़ा. माना जा रहा है कि केंद्र से जाने के बाद उन्हें एमपी बीजेपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है.

6. महेंद्र नाथ पांडे (शिक्षा राज्य मंत्री) इस्तीफे की वजह महेंद्र नाथ पांडे ने एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत को मानते हुए खुद केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. इन्हें हाल ही में यूपी बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है.

कल कौन बनेगा रक्षा मंत्री? सुरेश प्रभु के साथ दो नाम रेस में सबसे आगे!

LIVE: राष्ट्रपति भवन से सांसदों को निमंत्रण जाना शुरु, कल सुबह 10.30 बजे शपथ ग्रहण- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI समिट शर्टलैस प्रोटेस्ट: कांग्रेस के 10 में से 9 कार्यकर्ताओं को जमानत, कोर्ट ने एक को पुलिस कस्टडी में भेजा
AI समिट प्रोटेस्ट: कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को जमानत, कोर्ट ने एक को पुलिस कस्टडी में भेजा
Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिकी हमले में खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर भड़के ओवैसी, AIMIM चीफ ने मोदी सरकार से कर दी ये डिमांड
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget