एक्सप्लोरर

Kolkata Airport Fire: कोलकाता एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के पास लगी आग, मची अफरातफरी

Kolkata Airport Fire: कोलकाता एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के पास आग लगने की खबर सामने आई थी. एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Kolkata Airport Fire Update: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार (14 जून) की रात आग लगने की खबर सामने आई थी. हालांकि, अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थी. कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया और टर्मिनल के अंदर से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया. 

कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों ने फिलहाल आग लगने का कारण नहीं बताया है. फिलहाल शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है. आग लगने के बाद यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया था. अधिकारियों का कहना है कि करीब 9 बजकर 12 मिनट पर आग लगी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का बयान 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया कि, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय (NSCBI) एयरपोर्ट कोलकाता में चेक-इन एरिया पोर्टल D पर रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर मामूली आग और धुआं था. रात 9 बजकर 40 मिनट तक इसे काबू कर लिया गया था. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और चेक-इन क्षेत्र में धुएं की उपस्थिति के कारण प्रक्रिया को निलंबित कर दिया गया है. संचालन अब फिर से शुरू कर दिया गया है. 

सीआईएसएफ (CISF) ने बताया डी पोर्टल चेक-इन काउंटर पर आग लग गई. धुएं के कारण यात्रियों और कर्मचारियों को टर्मिनल भवन से बाहर निकाला गया. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आग बुझा दी गई है. सामान्य परिचालन बहाल किया जा रहा है. 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा?

वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी घटना को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने कहा, "कोलकाता एयरपोर्ट पर एक चेक-इन काउंटर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन मामूली आग लग गई." उन्होंने कहा कि वह एयरपोर्ट डायरेक्टर के संपर्क में हैं और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. सौभाग्य से, सभी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. चेक-इन प्रक्रिया को 10 बजकर 25 मिनट पर फिर से शुरू कर दिया गया है. आग लगने के कारणों का जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

अमृतपाल सिंह के मददगार अवतार खांडा की हालत नाजुक, भारतीय दूतावास पर हमले के बाद हुई थी गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Israel War BJP Reaction Congress spreading blatant lies misinformation US submarine strike iranian firgate iris dena indian ocean
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
तेलंगाना के शिव प्रताप शुक्ला, बंगाल में आरएन रवि... 9 राज्यों में बदले गए राज्यपाल और LG
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
641 करोड़ के साइबर फ्रॉड केस में दो CA अरेस्ट, दुबई तक फैला था मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत
हैदराबाद के टोली चौकी में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत से गिरकर तीन मजदूरों की मौत

वीडियोज

Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान, अमेरिका से लेकर कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में अब तक किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
ईरान, US से कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget