एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: क्यों किया रेप-मर्डर, क्या कोई और भी था अपराध में शामिल? पॉलीग्राफ टेस्ट में कोलकाता के 'राक्षस' ने उगला सच

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता केस के आरोपी संजय रॉय को 9 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. फिलहाल उसे प्रेसीडेंसी जेल में रखा गया है, जहां उससे सवाल-जवाब हो रहे हैं.

Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है. कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में सीबीआई के साथ पहुंची सीएफएसएल टीम ने रविवार (25 अगस्त) को आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट किया. करीब साढ़े तीन घंटे तक चले टेस्ट के दौरान संजय रॉय से कई सवाल पूछे गए. संजय रॉय के साथ ही दो अन्य लोगों का भी पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया, ताकि केस की सच्चाई जानी जा सके. 

दरअसल, पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान संजय रॉय से पूछा गया कि कोलकाता केस में 8 और 9 अगस्त की रात का पूरा सच क्या है? क्या महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय के साथ कोई और भी शामिल था? बताया गया है कि टेस्ट के दौरान सीबीआई ने पूछा कि क्या वह कत्ल के इरादे से अस्पताल में आया था? क्या अस्पताल में होने वाले भ्रष्टाचार के तार रेप-मर्डर मामले से जुड़े हैं? उसने इन सवालों के स्पष्ट उत्तर तो नहीं दिए, लेकिन गलत जवाब जरूर दिए. 

पॉलीग्राफ टेस्ट में आरोपी संजय रॉय ने क्या जवाब दिया? 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कहा कि जब वह अस्पताल के सेमिनार हॉल में पहुंचा तो पीड़िता वहां पहले से ही मृत पड़ी थी. टेस्ट के दौरान कई सारे झूठे और उलझे हुए जवाबों का पता चला. लाई-डिटेक्टर टेस्ट के दौरान संजय रॉय घबराया हुआ और चिंतित दिखाई दिया. जैसे ही सीबीआई ने उससे कई सबूतों का सामना कराया, वैसे ही वह बहाने बनाने लगा. उसने कहा कि पीड़िता पहले ही मर चुकी थी और वह वहां से डर के मारे भाग गया. 

सूत्रों ने बताया कि संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान दावा किया कि वह नशे (उसने बीयर पी हुई थी) में था और उसने गलती से पीड़िता को अस्पताल के सेमिनार रूम में देखा. आरोपी ने कहा कि उसका हेलमेट गलती से दरवाजे से टकराया और फिर वह खुल गया. उसने यह भी दावा किया कि जब उसकी नजर पहली बार पीड़िता पर पड़ी, तो वह पहले ही मर चुकी थी और वह ये देखकर डर के मारे भाग गया. सूत्रों ने बताया कि 8 और 9 अगस्त की घटनाओं को लेकर दिए गए जवाब झूठे और यकीन से परे नजर आए. 

आरोपी से यह भी पूछा गया कि अगर वह निर्दोष था तो फिर वह वहां से क्यों भाग गया. उसने पुलिस को पीड़िता की मौत की जानकारी क्यों नहीं दी. संजय रॉय से यह भी पूछा गया कि दुष्कर्म और हत्या को लेकर उसके खिलाफ इतने फोरेंसिक सबूत क्यों मिले हैं. सूत्रों ने कहा कि आरोपी ने इन सवालों के सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि वह घबराहट में भाग गया था. हालांकि, सीबीआई के अधिकारी आरोपी के जवाबों से संतुष्ट नजर नहीं आए हैं. ऐसे में उसका नार्को टेस्ट भी करवाया जा सकता है. 

पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट में क्या अंतर है? 

पॉलीग्राफ टेस्ट में आरोपी से शरीर से मशीन को अटैच किया जाता है. उसे किसी तरह का कोई इंजेक्शन नहीं दिया जाता है. इस दौरान जब सवाल पूछा जाता है तो जवाब देने के दौरान आरोपी के शरीर से आ रहे सिग्नल को रिकॉर्ड किया जाता है. आरोपी का दिमाग एक्टिव रहता है. सिग्नल के आधार पर सच और झूठ का पता लगाया जाता है. 

वहीं, नार्को टेस्ट में सोडियम पेंटोथल का इंजेक्शन दिया जाता है. इस टेस्ट में आरोपी का दिमाग एक्टिव नहीं रहता है. आरोपी बेहोशी के हालात में जवाब देता है. नार्को टेस्ट में मशीन के सिग्नल को प्रभावित नहीं किया जा सकता है. यही वजह है कि नार्को टेस्ट में अपराध से जुड़े हुए जवाबों के मिलने की ज्यादा गुंजाइश रहती है. 

सीबीआई कोलकाता केस में अब क्या करने वाली है? 

कोलकाता रेप-मर्डर मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम एक रिपोर्ट तैयार करने वाली है. इसमें आरोपी से पूछे गए सभी सवालों और उनके जवाबों को कंपाइल किया जाएगा. वह किन सवालों के जवाब देते वक्त घबराया हुआ था, किनके जवाब सही दिए और किन सवालों के गलत उत्तर दिए. इन सभी को रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा. साथ ही अब पॉलीग्राफ टेस्ट और साइक्लोजिकल टेस्ट का मिलान होगा, ताकि कोलकाता केस में आरोपी के रोल की सच्चाई सामने आ सके. वहीं, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष सीबीआई दफ्तर पहुंच चुके हैं. संदीष घोष का भी पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ABP Operation RG Kar: 'डेडबॉडी का गलत इस्तेमाल, आवाज उठाने पर ट्रांसफर...', कोलकाता रेप-मर्डर केस में 10 बड़े खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज भी चलता हमारा फैसला', हुमायूं कबीर ने ममता को विधानसभा पहुंचाने के किया सीट का ऑफर
ममता बनर्जी को विधानसभा पहुंचाने के लिए हुमायूं कबीर आए आगे, इस सीट का दिया ऑफर
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
केरलम के पलक्कड़ में खुले वाला नया जिम बना विवाद का कारण, इस्लाम-फ्रेंडली कहने पर इंटरनेट में ट्रोल, मालिक ने दी सफाई
केरलम के पलक्कड़ में खुले वाला नया जिम बना विवाद का कारण, इस्लाम-फ्रेंडली कहने पर इंटरनेट में ट्रोल, मालिक ने दी सफाई

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget