एक्सप्लोरर

बीजेपी ने की ममता बनर्जी के इस्तीफे, पॉलीग्राफ टेस्ट और गिरफ्तारी की मांग, जानिए राहुल गांधी पर क्या कहा?

BJP Demand Mamata Banerjee Resign: कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर बीजेपी ममता बनर्जी पर लगातार हमलावर है और उनके इस्तीफे की मांग कर रही है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि भारत के लोकतंत्र का सिर शर्म से झुक गया है और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद वह पूछना चाहेंगे कि क्या अब भी ममता बनर्जी अपने पद पर बने रहना चाहती हैं?

भाटिया ने कहा कि अब निष्पक्ष जांच के लिए ममता बनर्जी को तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. ममता बनर्जी को सब कुछ पता था. वह अपराधियों को बचाने और सबूत को मिटाने में लिप्त थी, इसलिए उनका पॉलीग्राफ टेस्ट भी होना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार भी किया जाना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए.

गौरव भाटिया ने ममता बनर्जी को कहा निर्ममता बनर्जी

उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को करीब दो घंटे सुनवाई चली. इस घटना से पूरे भारत के लोकतंत्र का सिर शर्म से झुक गया, लेकिन 'निर्ममता बनर्जी' को शर्म नहीं आई. आज की सुनवाई में एक तरफ संविधान के रक्षक और दूसरी तरफ संविधान के भक्षक के बीच लड़ाई हो रही थी. उन्होंने पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा होना सही नहीं समझा, वो रेपिस्ट के साथ खड़ी हो सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि हमारे डॉक्टरों और महिलाओं का विश्वास सरकार पर बना रहना चाहिए, आप उनको सुरक्षा प्रदान करिए. उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ममता बनर्जी पर है. अब वो क्या करेंगी, ये एक बड़ा सवाल है.

संदीप घोष के कॉल रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग

उन्होंने कोलकाता के कमिश्नर विनीत गोयल को भी पद से बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के कमिश्नर विनीत गोयल और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के उस समय के प्रिंसिपल रहे डॉ. संदीप घोष के बीच हुई बातचीत के कॉल रिकॉर्ड को भी सार्वजनिक करने की मांग की. बीजेपी प्रवक्ता ने एफआईआर दर्ज करने में 14 घंटे की देरी, आनन-फानन में उसी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने, सिर्फ 27 मिनट का सीसीटीवी फुटेज देने और पीड़िता के पिता के आरोपों को लेकर भी ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा.

'लोकतंत्र के लिए काला धब्बा हैं राहुल गांधी'

राहुल गांधी के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी एक अपरिपक्व और पार्ट टाइम नेता हैं, ये सब जानते हैं लेकिन, विपक्ष के नेता बनने के बाद एक बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर जनता ने दी है. लेकिन, आज यह कहते हुए दुख हो रहा है कि राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र में काला धब्बा हैं. उनको यह भी नहीं पता है कि विदेशी भूमि पर जाकर क्या बात करनी है. जिस संविधान को पकड़कर वह घूमते हैं, उस संविधान को उन्होंने कभी पढ़ा ही नहीं है.

'चीन के साथ एमओयू को सार्वजनिक करें राहुल गांधी'

भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी चीन के खिलाफ एक शब्द, एक वक्तव्य नहीं दे पाए, लेकिन वह भारत को कमजोर बताते हैं और भारतीय सेना के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चीन के साथ जो एमओयू साइन किया था, उसी की शर्तों के तहत राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए इस तरह का बयान दे रहे हैं और अगर ऐसा नहीं है तो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को चीन के साथ किए गए उस एमओयू को सार्वजनिक करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: कोलकाता कांड: 'झूठ बोल रहीं ममता बनर्जी, हमें की गई थी रुपयों की पेशकश', बंगाल की सीएम पर बरसीं मृतका की मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
नामपल्ली कोर्ट में खुद पहुंचे CM रेवंत रेड्डी; 7 साल पुराने केस में दी हाजिरी
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर तालिबानी ड्रोन हमले के बाद सेना में दहशत, नमाज पढ़ रहे अपने ही नागरिकों को पुलिस ने उठाया
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
संगारेड्डी के सदाशिवपेट में NH-65 पर आरटीसी बस-लॉरी की जोरदार टक्कर, 15 यात्री गंभीर घायल
राहुल गांधी की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया
राहुल गांधी की वित्त मंत्री को चिट्ठी, ECHS फंडिंग और दिव्यांगता पेंशन पर टैक्स का मुद्दा उठाया

वीडियोज

US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
Embed widget