एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: कोलकाता में BJP का 5 दिनों का प्रदर्शन, रेप केस के विरोध में सड़क पर उतरेंगे सौरव गांगुली, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स

Kolkata Rape-Murder Case Latest Updates: कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर डॉक्टर्स का बवाल जारी है. घटना को 10 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन डॉक्टर्स का प्रदर्शन बरकरार है.

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले पर देशभर के डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता है और केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं हो जाता है, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहने वाला है. सुप्रीम कोर्ट ने भी कोलकाता रेप मामले पर सुनवाई की है और इस दौरान ममता सरकार को जमकर फटकार लगाई है. आइए इस मामले से जुड़े अपडेट्स जानते हैं.

  • बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ कथित रेप और हत्या की घटना के खिलाफ आज से 5 दिन तक श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन के पास धरना-प्रदर्शन करेगी. मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने प्रदर्शन की अनुमति दे दी. अदालत ने निर्देश दिया कि बुधवार से रविवार तक हर दिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक प्रदर्शन में 300 से अधिक लोग नहीं होने चाहिए. यह स्थल आरजी कर हॉस्पिटल से करीब आधा किलोमीटर दूर है.
  • बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली यानी दादा बुधवार (21 अगस्त) को कोलकाता की घटना के विरोध में और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे. आज दोपहर में कोलकाता मैदान में गोष्ठ पाल के प्रतिमा के नीचे पूर्व खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे. वहीं बुधवार शाम को सौरव की पत्नी डोना डांस स्कूल दीक्षा मंजुरी की ओर से जुलूस निकाला जाएगा.
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोलकाता रेप केस पर सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत किया है. आईएमए ने कहा कि वह रक्षा और सुरक्षा पर समिति के साथ काम करेगा. हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के साथ हिंसा के खिलाफ अध्यादेश लाकर केंद्रीय कानून लागू करने की मांग बरकरार है. आईएमए आज दिल्ली में सभी आरडीए संगठनों के साथ बैठक करने वाला है. इसमें प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी.
  • दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) ने कोलकाता की घटना की निंदा की है. इसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और केंद्र-राज्य सरकार से गुजारिश की है कि ऐसे उपायों को लागू किया जाए, जिससे इस तरह की घटनाएं भविष्य में नहीं हों. एकजुटता दिखाने और पीड़िता और उसके परिवार का सम्मान करने के लिए एसोसिएशन ने फैसला किया है कि उसके सदस्य 21 अगस्त, 2024 को सफेद रिबन बैंड पहनेंगे.
  • सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अगर महिलाएं काम पर नहीं जा पा रही हैं और काम करने की स्थितियां सुरक्षित नहीं हैं तो हम उन्हें समानता से वंचित कर रहे हैं. कोर्ट ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर चीजें बदलने के लिए देश एक और दुष्कर्म की घटना का इंतजार नहीं कर सकता. 
  • सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर्स के लिए सुरक्षा, सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाने के लिए 10 सदस्यीय नेशनल टास्क फोर्स गठित किया. अदालत ने सीबीआई को कोलकाता में डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में जांच पर 22 अगस्त तक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार को आरजी कर अस्पताल पर भीड़ के हमले की जांच की प्रगति पर 22 अगस्त तक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया गया.
  • सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि उनकी चिंता को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है. अदालत ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया ताकि डॉक्टर्स काम फिर से शुरू कर सकें.
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा, "पूरे देश ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बड़ी राहत के साथ सुना. याद रखें, हर संत का एक अतीत होता है, हर पापी का एक भविष्य होता है. कोई सुन रहा है? क्या ममता बनर्जी कृपया अपने हाथ उठाएंगी?"
  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा वह भविष्य में कोलकाता में डॉक्टर रेप-मर्डर के मामले पर बोलेंगे, क्योंकि वह दलित युवक की हत्या के मुद्दे से ध्यान भटकाना नहीं चाहते, जिसके लिए वह यहां (रायबरेली) आए हैं. वहीं, बीजेपी ने राहुल पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपराध सिर्फ बीजेपी शासित राज्यों में दिखता है. रायबरेली में एक दलित युवक की हत्या कर दी गई है.
  • बीजेपी ने कहा कि केंद्र सरकार कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले पर पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ नजर रखे हुए है और पीड़िता के लिये न्याय सुनिश्चित करने के संबंध में उचित कदम उठाएगी.

यह भी पढ़ें: पहले पी शराब, फिर गया रेड लाइट एरिया... जूनियर डॉक्टर को शिकार बनाने से पहले आरोपी ने क्या-क्या किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget