एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर केसः जिसने दिया वारदात को अंजाम, उसके फोन से मिला अश्लील VIDEO, पुलिस भी सन्न!

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर से हुए दरंदगी के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

Kolkata Doctor Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपी गुनाह कबूल कर चुका है. आरोपी को सियालदाह अदालत में पेश किया गया, जहां उसे भारतीय न्याय संहिता के तहत अलग-अलग मामलों से जुड़ी धाराओं के तहत 23 अगस्त, 2024 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन जब्त किए.

'न्यूज 18' की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो बरामद किया. आरोपी से ब्लूटूथ हेडफोन भी बरामद किया गया, जिसे अहम सबूत माना जा रहा है. आरोपी को अस्पताल में आसानी से एंट्री मिल गई थी, क्योंकि उसे सिविक वॉलंटियर के तौर पर रखा गया था. सिविक वॉलंटियर ऐसे कर्मचारी होते हैं, जो पुलिस की सहायता करते हैं.

कोलकाता के हॉस्पिटल में इस हाल में मिली थी डॉक्टर

आरोपी को शुक्रवार (9 अगस्त 2024) सुबह करीब चार बजे ईयरफोन लगाकर अस्पताल में घुसते देखा गया था. हालांकि, जब वह परिसर से बाहर निकला तो उसके पास ईयरफोन नहीं था. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. पीड़िता की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था. उसके चेहरे, नाखून, पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ और होठों पर चोट के निशान थे. सूत्रों ने बताया, "महिला डॉक्टर का शव आपातकालीन बिल्डिंग के सेमिनार रूम में उसके साथियों को मिला, जिन्होंने हमें इसकी सूचना दी."

IMA ने दिया अल्टीमेटम तो बंगाल CM ने बताई निजी क्षति 

डॉक्टर के रेप और हत्या से जुड़े केस में आरजी कर मेडिकल कॉलेज सहित अलग-अलग सरकारी अस्पतालों के कई डॉक्टर्स और छात्रों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और धरना भी दिया. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शनिवार (10 अगस्त 2024) को इससे पहले बयान जारी कर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की थी और 48 घंटे के भीतर मांगें पूरी न होने पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग करने की कसम खाई थी. सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने भी हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर कोलकाता में एक रैली निकाली थी. पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली एम्स की ओर से आज यानी 11 अगस्त 2024 को कैंडल मार्च निकाला जाएगा.

ये भी पढ़ें : इधर RG Kar हॉस्पिटल के पुराने MSVP हटाए गए, उधर केरल तक पहुंची आंच! चिकित्सकों ने कर दिया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिवंश का टिकट कटा, राज्यसभा को मिलेगा नया डिप्टी चेयरमैन? जानें क्या बन रहे हैं समीकरण
हरिवंश का टिकट कटा, राज्यसभा को मिलेगा नया डिप्टी चेयरमैन? जानें क्या बन रहे हैं समीकरण
हैदराबाद में मौसम विभाग को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
हैदराबाद में मौसम विभाग को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े लोगों से पूछताछ
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, रिलायंस पावर से जुड़े लोगों से पूछताछ
जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी बने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, कॉलेजियम की सिफारिश पर सरकार ने दी मंजूरी
जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी बने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, कॉलेजियम की सिफारिश पर सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
CM आवास में नीतीश कुमार की बैठक के पहले JDU के बिहार अध्यक्ष का चुनाव खत्म, इनको मिली जिम्मेदारी
CM आवास में नीतीश कुमार की बैठक के पहले JDU के बिहार अध्यक्ष का चुनाव खत्म, इनको मिली जिम्मेदारी
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
अमेरिका में किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे, जानें किस पायदान पर आते हैं हिंदू-मुस्लिम?
अमेरिका में किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे, जानें किस पायदान पर आते हैं हिंदू-मुस्लिम?
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
सड़क पर बैठी गाय पर चढ़ा दी Breeza, वीडियो देख खौलने लगेगा आपका भी खून
Embed widget